फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neeraj-Himani Wedding: जानें किसने करवाया नीरज-हिमानी का रिश्ता, मां बोलीं-हम इस वजह से हुए शादी के लिए तैयार

Mon, 20 Jan 2025 12:56 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर के साथ हिमाचल प्रदेश के सोलन में शादी की। शादी में दोनों परिवारों के 66 सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
1 of 5
हिमानी मोर और नीरज चोपड़ा - फोटो : फाइल/X @Neeraj_chopra1
ओलंपिक स्वर्ण व रजत पदक विजेता नीरज चोपड़ा से शादी करने वाली हिमानी मोर टेनिस प्लेयर हैं। जून 1999 में जन्मी हिमानी मोर ने चौथी कक्षा में ही टेनिस का रैकेट हाथ में थाम लिया था। बेटी का टेनिस के प्रति प्रेम देखकर मां मीना मोर ने गांव छोड़ दिया था। बेटी संग रहकर उसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बनाने में मदद की।
विज्ञापन

2 of 5
नीरज चोपड़ा की शादी - फोटो : X @Neeraj_chopra1
अमेरिका में पढ़ रही है हिमानी
हिमानी मोर वर्तमान में अमेरिका के न्यू हैम्पशायर में फ्रैंकलिन पियर्स यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही है। उनके पिता चांद राम भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त हैं।

विज्ञापन

3 of 5
अपनी मेहंदी दिखातीं मीना मोर - फोटो : संवाद
नीरज के प्रशिक्षक की बदौलत नजदीक आए परिवार
हिमानी की मां मीना मोर ने बताया कि नीरज के प्रशिक्षक जयवीर चौधरी के माध्यम से परिवार के सदस्यों की नीरज से मुलाकात हुई थी। दोनों परिवार खेलों से जुड़े हैं तो आपस रिश्ते प्रगाढ़ हो गए। फिर दोनों परिवारों ने एक बंधन में बंधने के लिए बेटी व नीरज की शादी की बात चलाई तो सभी तैयार हो गए।

4 of 5
नीरज चाेपड़ा की शादी - फोटो : X @Neeraj_chopra1
सोलन में हुई शादी
हिमानी और नीरज की शादी हिमाचल प्रदेश के सोलन के एक रिजाॅर्ट में हुई। वहां से नवदंपती हनीमून के लिए विदेश रवाना हो गया। शादी में दोनों परिवारों के सिर्फ 66 सदस्य ही मौजूद थे। मीना मोर लिटिल एंजल्स स्कूल में पीटीआई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर की शादी - फोटो : X @Neeraj_chopra1
हम बहुत खुश हैं
मीना ने बताया कि हिमानी की शादी से पूरा परिवार हर्षित है। शादी की रस्में 14 से 16 जनवरी के बीच हुई थी। उन्होंने बताया कि दोनों परिवारों ने आपस में बैठकर रिश्ता तय किया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें