फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neeraj-Himani Wedding: नीरज ने हिमानी के परिवार के सामने रखी थी ये मांग... शादी से पहले किया था ये काम

Mon, 20 Jan 2025 02:31 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने हिमानी के साथ हिमाचल प्रदेश के सोलन में शादी की है। नीरज चोपड़ा के सोशल मीडिया पर शादी की फोटो और नया जीवन शुरू करने की जानकारी देने के बाद फॉलोवर्स का बधाइयों व शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है। 
विज्ञापन
1 of 5
नीरज चोपड़ा की शादी - फोटो : X @Neeraj_chopra1
सोनीपत की टेनिस सनसनी हिमानी मोर ओलंपिक स्वर्ण व रजत पदक विजेता नीरज चोपड़ा की दुल्हनिया बन गई हैं। दोनों की शादी हिमाचल प्रदेश के सोलन के एक रिजाॅर्ट में हुई। वहां से नवदंपती हनीमून के लिए विदेश रवाना हो गया। 
विज्ञापन

2 of 5
नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर की शादी - फोटो : X @Neeraj_chopra1
66 परिजनों की उपस्थिति में हुई शादी
हिमानी की मां मीना मोर ने बताया कि बेटी की शादी में दोनों परिवारों के सिर्फ 66 सदस्य ही मौजूद थे। मीना मोर लिटिल एंजल्स स्कूल में पीटीआई हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
अपनी मेहंदी दिखातीं मीना मोर - फोटो : संवाद
14 से 16 जनवरी तक हुई थीं रस्में
मीना ने बताया कि हिमानी की शादी से पूरा परिवार हर्षित है। उन्होंने बताया कि शादी को पूरी तरह गोपनीय रखा था। शादी की रस्में 14 से 16 जनवरी के बीच हुई थी। उन्होंने बताया कि दोनों परिवारों ने आपस में बैठकर रिश्ता तय किया था।

4 of 5
नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर - फोटो : फाइल
शादी के लिए लड़सौली से गाड़ी में गया था परिवार 
मीना ने बताया कि शादी के लिए सभी परिवारजनों को गांव लड़सौली से ही गाड़ी में बैठाकर हिमाचल प्रदेश के सोलन ले जाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिमानी माेर - फोटो : फाइल
नीरज ने कही थी ये बात
मीना ने बताया कि नीरज इस शादी को गोपनीय रखना चाहते थे। इसके लिए सभी परिवार जनों के मोबाइल नीरज की मीडिया टीम ने चंडीगढ़ में ही जमा कर लिए थे। शादी को गोपनीय रखने की बात नीरज ने ही कही थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें