फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neeraj Chopra Marriage: नीरज और हिमानी की लव मैरिज को परिवार ने बनाया अरेंज; होटल में शादी को लेकर रखी ये शर्त

Wed, 22 Jan 2025 02:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत

सार

Neeraj Himani Wedding: भाला फेंक चैंपियन नीरज चोपड़ा और हिमानी की लव मैरिज को परिवार ने अरेंज बनाया। नीरज और हिमानी सात-आठ साल से एक दूसरे को जानते थे। दोनों ने घरवालों के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। पहला ओलंपिक जीतने के बाद ही नीरज और हिमानी के विवाह की तैयारी थी।
विज्ञापन
1 of 8
Neeraj Chopra Marriage - फोटो : अमर उजाला
Neeraj and Himani Wedding News: भाला फेंक चैंपियन नीरज चोपड़ा और सोनीपत की हिमानी मोर सात-आठ साल से एक दूसरे को जानते थे। उनकी कहां और कैसे मुलाकात हुई, यह घरवालों को भी नहीं पता। दोनों ने परिवार के सामने शादी की बात रखी और घरवालों ने दोनों के प्यार को रजामंदी दे दी। 

नीरज चोपड़ा के टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद ही दोनों परिवार नीरज और हिमानी को शादी के बंधन में बांधना चाहते थे। इसकी तैयारी भी कर ली गई थीं, लेकिन इस शादी को केवल परिवार के लोगों तक सीमित रखने के लिए समय नहीं था। 
 
विज्ञापन

2 of 8
नीरज चोपड़ा की शादी - फोटो : X @Neeraj_chopra1
इस बीच नीरज ने पेरिस ओलंपिक की तैयारी शुरू कर दी। इसके बाद दोनों परिवारों ने पेरिस ओलंपिक के बाद शादी करने का फैसला लिया। नीरज के चाचा भीम चोपड़ा ने बताया कि नीरज और हिमानी ने उनके सामने शादी की बात रखी। परिवार को शादी नीरज की पसंद की लड़की से ही करनी थी।
विज्ञापन

3 of 8
नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर की शादी - फोटो : X @Neeraj_chopra1
दोनों परिवारों ने इसको लेकर चर्चा की और उनके विचार मिलने पर घर तक आना-जाना रहा। वे टोक्यो ओलंपिक-2020 में स्वर्ण पदक जीतने के बाद नीरज और हिमानी की शादी करना चाहते थे। उस समय पूरे देश में स्वर्ण पदक की खुशी थी। जिसके चलते समय नहीं मिल पाया। 

4 of 8
नीरज चाेपड़ा की शादी - फोटो : X @Neeraj_chopra1
इसके बाद पेरिस ओलंपिक-2025 की तैयारी शुरू हो गई। नीरज ने अपना पूरा ध्यान अपने खेल पर लगाया। पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने के बाद उनकी शादी की तैयारी शुरू कर दी। दोनों परिवारों ने इसको लेकर बातचीत की और इस शादी को पारिवारिक रखने का फैसला लिया। नीरज ने हिमानी के साथ 16 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कुमारहट्टी के पास गांधी ग्राम स्थित सूर्या विलास में शादी की।
विज्ञापन

5 of 8
हिमानी मोर और नीरज चोपड़ा - फोटो : फाइल/X @Neeraj_chopra1
छह महीने से चल रही थी खरीदारी
भीम चोपड़ा ने बताया कि वे छह महीने से शादी की शॉपिंग कर रहे थे। उन्होंने हरियाणा व आसपास के शहर से खरीदारी नहीं की। उन्होंने ऐसी जगह से खरीदारी की, जहां से उनको कोई जानता नहीं था। नीरज की शेरवानी और शादी के दूसरे कपड़े भी बाहर से बनवाए गए। इसी तरह शादी की मिठाई और अन्य सामान भी अलग-अलग जगह से बनवाया। यहां भी किसी को नीरज की शादी के बारे में भनक नहीं लगी।
 
विज्ञापन

6 of 8
ओलंपियन नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर की शादी के फोटो - फोटो : फाइल/X @Neeraj_chopra1
फोटोग्राफर दक्षिण भारत और पंडित भी नीरज को न जानने वाला तलाशा
नीरज के दूसरे चाचा सुरेंद्र चोपड़ा ने बताया कि नीरज और हिमानी की शादी को पारिवारिक रखना चाहते थे। इसको पंडित व फोटोग्राफर भी काफी तलाश के बाद तय किए थे। नीरज की शादी में फोटोग्राफर दक्षिण भारत से बुलाए गए थे। उनको केवल शादी के बारे में बताया गया था। नीरज और हिमानी का नाम नहीं लिया गया था। इसी तरह पंडित तलाशा गया। कई पंडितों को नीरज का फोटो दिखाया तो वे उनको जानते थे। आखिर में एक पंडित से बात की। उनके पास एन्ड्रॉयड फोन नहीं था। वे नीरज चोपड़ा को पहचानते भी नहीं थे।
विज्ञापन

7 of 8
हिमानी मोर - फोटो : फाइल/X @Neeraj_chopra1
एजेंसी फेल हुई तो परिवार ने खुद संभाली जिम्मेदारी
परिजनों ने नीरज और हिमानी की शादी पूरी तरह से गुप्त रखने का फैसला लिया। दोनों परिवार इसको लेकर एकमत थे। इसके लिए कई एजेंसियों से संपर्क किया। एक एजेंसी ने नीरज की शादी गुप्त रखने के लिए विदेश सही जगह बताई। इसको लेकर प्रतिदिन दो करोड़ रुपये का खर्च बताया था। एजेंसी ने फिर भी शादी को गुप्त रखने की गारंटी नहीं दी। इसके बाद परिवार के सदस्य आगे आए और हिमाचल प्रदेश के सोलन के नजदीक होटल तलाश किया। 

 
विज्ञापन

8 of 8
हिमानी माेर - फोटो : फाइल
यहां पर भी शादी को गुप्त रखने की पहली शर्त रखी। यही कारण रहा कि पूरे स्टाफ के मोबाइल तक बंद करा दिए गए थे। वहीं सीसीटीवी कैमरों पर टेप लगा दिए गए थे। इसी तरह शादी में आने वाले दोनों पक्ष के सदस्यों को पहले चंडीगढ़ के एक होटल में बुलाया गया। उनको शादी को लेकर पूरी हिदायत दी गई। यहां सबके मोबाइल जमा करा लिए गए। इसके बाद उनको शादी के स्थल पर ले जाया गया। यहां परिवार ने अपनी रीति-रिवाज के अनुसार शादी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें