फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइको किलर पर एक और खुलासा: भांजी की हत्या के इतनी देर बाद बेटे को मारा, इसलिए दूसरे पुत्र का नाम भी शुभम रखा

Sat, 06 Dec 2025 08:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत

सार

लेडी साइको किलर पर एक और खुलासा हुआ है। भांजी की हत्या के एक घंटे बाद पूनम ने जिगर के टुकड़े को मौत की नींद सुला दिया था। बेटे  और भांजी की हत्या में नवीन ने पत्नी पर केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
1 of 20
panipat murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लेडी साइको किलर पूनम के खिलाफ उसके पति नवीन ने अपने बेटे शुभम और भांजी इशिका की हत्या का केस दर्ज करवाया है। नवीन ने दोनों के शव खुर्दबुर्द करने की शिकायत भी दी है। केस दर्ज होने के बाद शुक्रवार को पुलिस और फॉरेंसिक की टीम ने भावड़ गांव पहुंचकर मामले की पड़ताल की। जिस टैंक में शुभम और इशिका के शव मिले थे, टीम ने उसकी जांच की। परिवार ने बताया कि शुभम का शव टैंक के अंदर मिला था जबकि इशिका का शव तैर रहा था।

पुलिस पूछताछ में भी पूनम ने कबूल किया है कि उसने 12 जनवरी, 2023 को पहले इशिका की पानी में डुबोकर हत्या की। पकड़े जाने के डर से एक घंटे बाद शुभम को भी डुबोकर मार दिया। 


विज्ञापन

2 of 20
साइको किलर पूनम - फोटो : अमर उजाला
नवीन का आरोप है कि पूनम ने हत्या के बाद शवों को खुर्द-बुर्द करने की कोशिश की ताकि सच सामने न आ सके। गोहाना के एसीपी राहुल देव ने बताया कि हत्याकांड में अदालत से अनुमति मिलते ही पूनम से पूछताछ की जाएगी। पुलिस मनोचिकित्सक की उपस्थिति में पूछताछ करेगी ताकि उसकी मानसिक हालात और वारदात के पीछे की मंशा का सही आकलन हो सके। परिवार के लोगों ने पहले बेटे शुभम की याद ताजा रखते हुए दूसरे बेटे का नाम शुभम रख दिया था।
 
विज्ञापन

3 of 20
आरोपी पूनम और उसका पति नवीन - फोटो : संवाद
दर्ज हुई तीसरी एफआईआर
पूनम के खिलाफ पहली एफआईआर विधि के दादा पाल सिंह ने एक दिसंबर को कराई थी। साइको किलर का खुलासा होने के बाद दूसरी एफआईआर जिया के पिता दीपक ने पानीपत के सेक्टर-29 थाने में करवाई। अब तीसरी पूनम के पति ने कराई है।

 

4 of 20
सिवाह गांव में आरोपी पूनम और मृतक जिया के घर आमने सामने - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूनम के मायके पहुंची पुलिस, क्राइम सीन का नक्शा किया तैयार
पानीपत पुलिस ने चार बच्चों की हत्या की आरोपी पूनम को सजा दिलाने के लिए सबूत जुटाने तेज कर दिए हैं। एफएसएल और पुलिस की टीम शुक्रवार को पूनम के मायका सिवाह गांव में पहुंची। टीम करीब दो घंटे तक रही। 
विज्ञापन

5 of 20
साइको किलर पूनम - फोटो : अमर उजाला
यहां दीपक के घर और हादसा स्थल पर क्राइम सीन का नक्शा तैयार किया। पुलिस ने जिया की मां प्रिया, पिता दीपक, ताऊ सुरेंद्र और ताई पारूल के बयान दर्ज किए। 

 
विज्ञापन

6 of 20
पूनम की मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सदमे में पूनम की मां
उधर, पूनम के साइको किलर होने का पता चलने पर उसकी मां सुनीता सदमे में है। आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे। कई बार तबीयत बिगड़ चुकी। बेहोश भी हो चुकी हैं। उनका कहना है कि सपने में भी नहीं सोचा था कि बेटी के नाम के साथ इतना बड़ा अपराध जुड़ेगा।
विज्ञापन

7 of 20
साइको किलर पूनम - फोटो : अमर उजाला
पहले सामान्य थी पूनम
शादी से पहले वह बिल्कुल सामान्य थी लेकिन शादी के बाद एकदम से बदल गई। वह खुद पर पड़ोस के मर चुके युवक का साया बताती थी। ससुराल वाले उसे एक तांत्रिक के पास भी ले गए थे लेकिन उसके व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया।
 

8 of 20
साइको किलर पूनम - फोटो : संवाद
पढ़ाई में तेज थी पूनम
पानीपत के सिवाह गांव में पूमन का मायका है। सुनीता ने बताया कि पूनम पढ़ाई में तेज थी। उसने गांव के देवीलाल कन्या कालेज से बीए किया था। इसके बाद करनाल के राजकीय कालेज से राजनीति शास्त्र में एमए किया। वह शिक्षक बनना चाहती थी। इसके लिए उसने समालखा के मनाना गांव के देवीलाल कालेज से बीएड की पढ़ाई की। वह बीएड में प्रथम श्रेणी में पास हुई थी। सुनीता ने बताया कि उनके तीन बच्चों में पूनम सबसे बड़ी है। उससे छोटे उसके दो भाई हैं।
 

9 of 20
साइको किलर पूनम के परिवार के लोग - फोटो : अमर उजाला
परिजन बोले-जैसा किया वैसा ही भुगतेगी... 
पुलिस के खुलासे के बाद परिजनों का कहना है कि कानून के सामने पूनम ने खुद ही चार बच्चों की हत्या करना स्वीकार किया है। उसने यदि ऐसा किया है तो कानून उसे सजा दे। उसने जैसा किया वैसा ही भुगतेगी। परिवार वाले उसके साथ नहीं हैं।
 

10 of 20
पुलिस गिरफ्त में आरोपी पूनम - फोटो : संवाद
खुद पर बताती थी मर चुके युवक का साया
मां ने कहा कि उन्होंने 2019 में बेटी की शादी भावड़ गांव निवासी नवीन के साथ की थी। कुछ दिन तक सब ठीक रहा, लेकिन बाद में स्थिति बदलती चली गई। पूनम ने कई बार आत्महत्या करने का भी प्रयास किया। 

11 of 20
पूनम का पति नवीन - फोटो : संवाद
इस कारण ससुराल वाले उसे लेकर कैराना के एक तांत्रिक के पास गए थे। उनका कहना है कि ससुराल के पड़ोस में किसी युवक की मौत हुई थी। पूनम कहती थी कि उस युवक का साया उस पर आ गया। इसी वजह से हरकतें करती है।

 

12 of 20
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साइको किलर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
पानीपत पुलिस ने बुधवार को एक लेडी साइको किलर को गिरफ्तार किया, जो कथित तौर पर पानी में डुबोकर बच्चों को मार देती थी। आरोप है कि उसने बीते एक दिसंबर को अपने जेठ की छह साल की बच्ची को टब में डुबोकर मार डाला था। उस पर दो साल 11 माह में चार बच्चों की हत्या का आरोप है जिनमें एक उसका अपना बेटा भी है, बाकी तीन उसकी भतीजियां हैं। उसे सुंदर दिखने वाली बच्चियों से बेइंतहा नफरत थी। इसी नफरत में उसने हत्याएं कीं।

13 of 20
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साइको किलर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शादी समारोह में आया था परिवार
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिला गोहाना के भावड़ गांव के किसान नवीन की पत्नी पूनम है। उसकी उम्र 32 साल है। वह राजनीति शास्त्र में एमए है। पूनम व उसका परिवार एक दिसंबर को पानीपत के गांव नैल्था में सतपाल के बेटे अमन के शादी समारोह में आया था। सतपाल रिश्ते में नवीन का मामा है।
 

14 of 20
विधि का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूनम और विधि अचानक हुए लापता
शादी में नवीन के दूर के रिश्तेदार संदीप अपनी छह साल की बेटी विधि और पिता पाल सिंह के साथ आए थे। शादी में जब बाकी सभी महिलाएं बरात को विदा करने गईं तो पूनम कहीं चली गई थी। उसी समय विधि भी अचानक लापता हो गई।
 

15 of 20
इसी कमरे में मिला था विधि का शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्टोर में पानी के टब में मिला शव
महिलाएं बरात विदा करके आई तो विधि नहीं मिली। ढूंढा गया तो उसका शव घर के ऊपर की मंजिल पर स्टोर में पानी के टब में मिला। कमरे की कुंडी बाहर से लगी थी। इससे शादी वाले घर में हड़कंप मच गया। विधि के दादा सेवानिवृत्त उप निरीक्षक पाल सिंह ने पोती की मौत को हादसा नहीं मानकर हत्या की आशंका जाहिर की। 
 

16 of 20
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साइको किलर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टब से बाहर थे बच्ची के हाथ और पांव
वजह थी कि टब एक फीट का ही था। इतने छोटे टब में बच्ची डूबकर नहीं मर सकती। बच्ची के हाथ और पांव भी टब से बाहर थे और फर्श पर दूर तक पानी बिखरा था। जिस कमरे में टब था, उसकी कुंडी भी बाहर से लगी थी। पाल सिंह ने तुंरत पुलिस को बुलाया। 
 

17 of 20
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साइको किलर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक ही समय में गायब हुई विधि और पूनम
पुलिस के बाद फॉरेंसिक टीम भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने वहां पूरी तहकीकात की और शादी में शामिल महिलाओं से भी बात की। शादी के वीडियो देखे। पुलिस को पता चला कि विधि और पूनम एक ही समय में गायब हुई। 

18 of 20
यहीं पर पूनम ने बेटे शुभम और भांजी इशिका को डुबोकर मार डाला - फोटो : अमर उजाला
पूनम ने कबूल किया जुर्म
पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि पूनम जब लौटी तो उसकी साड़ी भीगी हुई थी। इससे उस पर शक हुआ। पुलिस ने पूनम से पूछताछ की तो उसने दो अलग-अलग बयान दिए। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो वह टूट गई और वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।
 

19 of 20
Panipat Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पूनम ने पुलिस को शुरुआत में दिए गोलमोल जवाब
पूनम ने नौल्था गांव में भतीजी विधि की पानी के टब में डूबोकर हत्या कर दी। इसमें उसके कपड़े काफी गीले हो गए थे। उसने एक बच्ची को कपड़े बदलने का कारण मासिक धर्म बताया जबकि एक अन्य महिला से कपड़े भीग जाने की बात कही। पुलिस ने महिलाओं से पूछताछ की तो बच्ची और महिला ने पूनम के कपड़े बदलने की बात कही। पूनम से पूछताछ की गई तो वह काफी देर तक पुलिस के सवालों के गोलमोल जवाब देती रही। 



विज्ञापन

20 of 20
Panipat Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी पुलिस ने भी शुरू की जांच
साइको किलर पूनम का कैराना निवासी एक तांत्रिक के पास आना-जाना था। यह जानकारी मिलने पर शामली पुलिस भी तांत्रिक के बारे में जानकारी जुटा रही है। हालांकि अभी तक तांत्रिक के बारे में कोई स्पष्ट पता नहीं चल सका है। एसपी एनपी सिंह ने कहा कि अभी तक हरियाणा पुलिस ने इस संबंध में उनसे संपर्क नहीं किया है और न ही कोई जानकारी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें