फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 से ज्यादा राज्यों से आएंगे अन्नदाता, एक लाख ट्रैक्टर करेंगे मार्च, परेड की किसानों ने की तैयारी 'हैरतअंगेज'

Fri, 22 Jan 2021 01:07 AM IST
ajay kumar अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
किसानों का ट्रैक्टर मार्च (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड का पूरा ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है। ट्रैक्टर परेड में 20 से ज्यादा राज्यों के किसान आएंगे तो करीब एक लाख ट्रैक्टर परेड में रहेंगे। एक ट्रैक्टर पर 4-5 किसान ही बैठ सकेंगे तो इस ट्रैक्टर परेड में पांच हजार से ज्यादा वालंटियर वाकी टॉकी के साथ पूरी व्यवस्था को संभालेंगे, जिससे कोई शरारती तत्व शामिल होकर माहौल न बिगाड़ सके। 
विज्ञापन

2 of 8
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
उन वालंटियर के पास हरे रंग की जैकेट होगी तो हर किसी के पास फर्स्ट एड बॉक्स भी होगा। इसके साथ ही किसान नेताओं ने यह साफ कर दिया है कि आउटर रिंग रोड पर निकलने वाली इस परेड में जगह-जगह से किसान शामिल होंगे। हालांकि किसान नेताओं ने ट्रैक्टर परेड के लिए पूरी व्यवस्था की है लेकिन परेड को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कराना किसान नेताओं के लिए बड़ी चुनौती है। कृषि कानून रद्द कराने की मांग को लेकर किसान पिछले 57 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं और सरकार से कई दौर की बातचीत के बाद भी कोई फैसला नहीं हो सका है। जिससे किसानों ने दिल्ली में आउटर रिंग रोड पर ट्रैक्टर परेड निकालने का एलान किया है।
विज्ञापन

3 of 8
दादरी में किसानों का ट्रैक्टर मार्च (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
परेड को किसान एतिहासिक बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं और इसका पूरा ब्लू प्रिंट तैयार करजारी किया गया है। गणतंत्र दिवस की ट्रैक्टर परेड के लिए किसान नेता अलग-अलग राज्यों में पहुंचकर ज्यादा से ज्यादा किसानों से दिल्ली की सीमा पर पहुंचने का आह्वान कर रहे हैं। किसान नेताओं का दावा है कि गणतंत्र दिवस की ट्रैक्टर परेड में 20 राज्यों से ज्यादा के किसान हिस्सा लेंगे। इन राज्यों पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, तमिलनाडु, केरल शामिल हैं। 

4 of 8
किसानों का ट्रैक्टर मार्च। (फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
किसान नेताओं के अनुसार दिल्ली के नजदीकी राज्य पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड के किसान ट्रैक्टर लेकर शामिल होंगे और इस तरह एक लाख से ज्यादा ट्रैक्टर परेड में होंगे। जबकि अन्य राज्यों से केवल किसान आकर परेड में शामिल होंगे। यह परेड दिल्ली में आउटर रिंग रोड से निकालने की घोषणा किसान नेता पहले ही कर चुके हैं तो अब यह भी साफ कर दिया गया है कि इस परेड में किसान जिस जगह से चाहे, अपनी सुविधा के अनुसार शामिल हो सकते है। इसकी शुरूआत सिंघु बॉर्डर से की जाएगी।
विज्ञापन

5 of 8
कुंडली बॉर्डर पर बैठीं महिलाएं (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पांच हजार वालंटियर हरे रंग की जैकेट में रहेंगे, वॉकी टॉकी पर सूचना देंगे
किसान ट्रैक्टर परेड में शरारती तत्व शामिल होकर माहौल बिगाड़ सकते हैं और यह चिंता किसान नेताओं के साथ ही दिल्ली पुलिस तक को सता रही है। इसको देखते हुए ही किसानों ने खुद ही पूरी व्यवस्था संभालने की तैयारी की हुई है। इसका पूरा जिम्मा सांझी सत्थ संस्था ने उठाया हुआ है, जिसके पंजाब, हरियाणा, दिल्ली के करीब पांच हजार वालंटियर पूरी व्यवस्था को संभालेंगे। 
विज्ञापन

6 of 8
हरा रंग की जैकेट पहने व फर्स्ट एड किट दिखाते वालंटियर। - फोटो : अमर उजाला
वालंटियर की पहचान के लिए हरे रंग की जैकेट पहनाई जाएगी और उनकी अलग-अलग जगहों पर ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके साथ ही उनमें से कुछ मुख्य वालंटियर के पास वाकी टॉकी रहेगा, जिससे कोई भी सूचना दूसरी जगह पर तुरंत पहुंचाई जा सके। इसके लिए मोबाइल भी इस्तेमाल किया जा सकता था लेकिन उससे किसी एक को सूचना दी जा सकती थी। जबकि वॉकी टॉकी से एक साथ सभी के पास सूचना पहुंच जाएगी, इसलिए ऐसा किया जा रहा है। 
विज्ञापन

7 of 8
कुंडली बॉर्डर पर पहुंची महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
ट्रैक्टर परेड दिल्ली में निकालेंगे
ट्रैक्टर परेड नहीं निकाली जाए, इसको लेकर दिल्ली व यूपी पुलिस के अधिकारियों ने किसान नेताओं संग बैठक की। जिसमें पुलिस अधिकारियों ने प्रस्ताव रखा कि किसान अपनी परेड केएमपी पर निकालें तो उससे किसी को कोई परेशानी नहीं होगी। पुलिस अधिकारियों ने यह भी कहा कि दिल्ली के अंदर परेड निकालने से शरारती तत्व शामिल होकर माहौल बिगाड़ सकते हैं। जिसपर किसान नेता दर्शनपाल, योगेंद्र यादव व अन्य ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि ट्रैक्टर परेड दिल्ली के अंदर ही आउटर रिंग रोड पर निकाली जाएगी और उसमें माहौल नहीं बिगड़ने देंगे, इसकी पूरी जिम्मेदारी किसानों की होगी। 
विज्ञापन

8 of 8
26 जनवरी से पहले पंचकूला में किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च। - फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस की किसान ट्रैक्टर परेड का ब्लू प्रिंट तैयार हो चुका है और यह परेड आउटर रिंग रोड पर ही निकाली जाएगी। इसमें पूरी व्यवस्था के लिए वालंटियर रहेंगे। इस परेड में 20 राज्यों से ज्यादा के किसान शामिल होंगे और एक लाख से ज्यादा ट्रैक्टर जरूर रहेंगे। यह परेड एतिहासिक होगी और इसको पूरी शांति के साथ निकाला जाएगा। - योगेंद्र यादव, सदस्य संयुक्त किसान मोर्चा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें