कुरुक्षेत्र पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
भाजपा की सरकार आने के बाद से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजन को लगातार विस्तार दिया जा रहा है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि 2019 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इसमें शिरकत की थी। इसके बाद 29 नवंबर 2022 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसका शुभारंभ किया। इसमें पहली बार नेपाल ने अंतरराष्ट्रीय सहयोगी और मध्य प्रदेश ने राज्य सहयोगी के रूप में सहभागिता की। इस दौरान आयोजन स्थल ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में खिंचवाया गया सामूहिक चित्र, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह, स्थानीय सांसद नायब सिंह सैनी, अंबाला सांसद रतनलाल कटारिया, स्थानीय विधायक सुभाष सुधा, स्वामी ज्ञानानंद महाराज एवं अन्य गणमान्य।