भारतीय हॉकी टीम की कप्तान सविता पूनिया शादी के बंधन में बंध गईं। सविता पूनिया का विवाह मूलरूप से सोनीपत और कनाडा के सॉफ्टवेयर इंजीनियर अंकित के साथ हुआ है। विवाह का कार्यक्रम बुधवार को चंडीगढ़ के पार्क प्लाजा होटल में हुआ। कार्यक्रम में केवल परिवार के निजी रिश्तेदार ही शामिल हुए ।
सिरसा के गांव जोधका निवासी सविता पूनिया लंबे समय से देश विदेश में सिरसा का नाम रोशन किया है। सविता अब भारतीय हॉकी टीम की कप्तान हैं। सविता पूनिया के पिता महेंद्र पूनिया ने बताया है कि मूलरूप से सोनीपत निवासी कलाकार भाल सिंह बल्हारा के बेटे अंकित के साथ उनकी बेटी की शादी हुई है। उनका दामाद अंकित बल्हारा ने शादी में शगुन के रूप में केवल एक रुपया ही लिया है और दहेज नहीं लिया। अंकित बल्हारा चंद्रावल फिल्म के डायरेक्टर हैं।
विज्ञापन
2 of 5
अंकित संग शादी के बंधन में बंधी इंडिया हॉकी टीम की कप्तान सविता पूनिया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंकित बल्हारा कनाडा में बैंक में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। हालांकि सविता अभी भारत में ही रहेगी। सविता का लक्ष्य 2024 ओलंपिक है। इसलिए वह अपना खेल जारी रखेगी।
विज्ञापन
3 of 5
सविता पूनिया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सविता पूनिया को अर्जुन अवॉर्ड भी मिल चुका है। शादी समारोह में भारतीय टीम की खिलाड़ी रजनी, दीपिका, वंदना, सुशीला, चान्नू सहित वीआईपी सदस्य ही उपस्थित रहे।
4 of 5
अभ्यास से पहले तैयारी करती महिला हॉकी टीम कप्तान सविता पूनिया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हॉकी में सिरसा का नाम रोशन कर चुकी हैं सविता
गांव जोधकां निवासी महेंद्र सिंह पूनिया की बेटी सविता पूनिया मौजूदा समय में भारतीय टीम की कप्तान हैं। सविता ने वर्ष 2008 में हाॅकी के अंदर खेलना शुरू किया था। गोलकीपर व कप्तान सविता के नाम अनेक रिकार्ड है।