फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Digvijay Chautala Marriage: दिग्गजों के अलावा पूरी हरियाणा सरकार पहुंची शादी में, लेकिन नहीं आए दादा और चाचा

Thu, 16 Mar 2023 12:59 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, इनेलो सुप्रीमो और दिग्विजय के दादा ओमप्रकाश चौटाला और चाचा अभय सिंह चौटाला समारोह में नहीं पहुंचे। बताया जा रहा है कि शादी के लिए परिवार की ओर से कार्ड भी दिया गया था।
विज्ञापन
1 of 6
दिग्विजय चौटाला की शादी में पहुंचे नेतागण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरियाणा सरकार में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के छोटे भाई दिग्विजय चौटाला की शादी में पूरी हरियाणा सरकार पहुंची। खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल समेत कई मंत्रियों ने दिल्ली में हुए शादी समारोह में शिरकत की। इसके अलावा सरकार के आला अधिकारियों के साथ साथ विधायकों और बड़े नेताओं ने शादी में पहुंचकर बधाई दी।



हालांकि, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, इनेलो सुप्रीमो और दिग्विजय के दादा ओमप्रकाश चौटाला और चाचा अभय सिंह चौटाला समारोह में नहीं पहुंचे। बताया जा रहा है कि शादी के लिए परिवार की ओर से कार्ड भी दिया गया था।
विज्ञापन

2 of 6
दिग्विजय चौटाला की शादी। - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले, सिरसा में 10 मार्च को शादी के उपलक्ष्य में प्रीति भोज दिया गया था। चौटाला हाउस पर हुए रिंग सेरेमनी कार्यक्रम हुआ था।
विज्ञापन

3 of 6
दिग्विजय चौटाला की शादी में पहुंचे नेतागण। - फोटो : सोशल मीडिया
इसमें पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल समेत बाबा रामेदव के साथ साथ कई अन्य बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी।

4 of 6
दिग्विजय चौटाला की शादी में पहुंचे नेतागण। - फोटो : सोशल मीडिया
बुधवार को दिल्ली में हुए शादी समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ साथ उनकी टीम के अधिकारी भी पहुंचे।
विज्ञापन

5 of 6
दिग्विजय चौटाला की शादी। - फोटो : सोशल मीडिया
शादी समारोह में भाजपा समेत विपक्षी दलों के नेताओं ने भी शिरकत की। तमाम अटकलों के बीच पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला और अभय सिंह चौटाला शादी में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिग्विजय चौटाला की शादी। - फोटो : सोशल मीडिया
अभय चौटाला परिवर्तन यात्रा में जुटे हैं। इस दौरान वह कर चुके हैं कि शादी समारोह बाद में तय हुआ है, पदयात्रा का कार्यक्रम पहले से तय हो चुका था, इसलिए वह यात्रा को बीच में छोड़कर नहीं जा सकते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें