मौके पर मौजूद ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
किराये पर ली थी गाड़ी
सदर थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि 13 जुलाई की रात करीब दस बजे गांव कालुआना निवासी रायसिंह (30), विनोद उर्फ बिंदर (38), चालक रवींद्र उर्फ चौथ राम (50) व गणेशगढ़ निवासी बलबीर (52) बोलेरो में कालुआना से गणेशगढ़ जाने के लिए रवाना हुए थे। रायसिंह ने रवींद्र की गाड़ी को किराये पर लिया था। अगले दिन इनके गणेशगढ़ नहीं पहुंचने पर परिजनों को अनहोनी की चिंता सताने लगी। चारों के मोबाइल फोन भी बंद थे। इस पर परिजनों ने सदर थाना डबवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों ने भी अपने स्तर पर तलाश शुरू की।