फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना हत्याकांड: 'फोन पर आते थे भद्दे मैसेज...कैसे जिएंगे', संजू ने किया बहन का कत्ल; सरपंच प्रतिनिधि का खुलासा

Sun, 23 Nov 2025 10:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक

सार

रोहतक के जिस गांव में ऑनर किलिंग हुआ, उसी गांव में एक युगल और शादी करके रह रहा है। पंचायत बुलाई गई है। सरपंच प्रतिनिधि ने कहा कि लड़के के पिता को समझाया गया है। 
विज्ञापन
1 of 12
Sapna murder case - फोटो : अमर उजाला
रोहतक के काहनी गांव में एक और लड़का व लड़की शादी करके गांव में ही रह रहे हैं। बुधवार रात हुए सपना हत्याकांड जैसे हालात दोबारा न बने, इसके लिए अगले सप्ताह रविवार को पंचायत होगी। इसमें दोनों पक्षों को समझाया जाएगा। लड़की व लड़के को कहा जाएगा कि वे गांव से शहर में जाकर रह लें।

सपना की हत्या के बाद पीजीआई पहुंचीं सास निर्मला देवी ने कहा था कि गांव में और भी लड़की-लड़के शादी करके रह रहे हैं। उसके परिवार पर ही हमला क्यों किया गया। सपना की हत्या व पीजीआई में गोली लगने से भर्ती साहिल को देखने ग्रामीण नहीं पहुंचे। 
 
विज्ञापन

2 of 12
Rohtak Sapna Murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मामले में काहनी की महिला सरपंच के प्रतिनिधि दलबीर सिंह का कहना है कि गांव में एक और लड़की ने भी गांव के ही लड़के से शादी कर रखी है। कई बार दोनों को समझाया गया था। सपना हत्याकांड जैसी कोई अन्य वारदात न हो, इसके लिए लड़के के पिता को बुलाकर बातचीत की गई। 
 
विज्ञापन

3 of 12
rohtak murder - फोटो : अमर उजाला
'सपना हत्याकांड जैसी घटना गांव में न हो'
लड़के को परिवार सहित दूसरी जगह रहने के लिए कह दें ताकि सपना हत्याकांड जैसी घटना गांव में न हो। पंचायत में गांव के अंदर सामाजिक माहौल बनाए रखने व इस तरह के मामलों में दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया जाएगा।
 

4 of 12
मुठभेड़ में घायल आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संजू को थी खटक, बोला था- फोन पर आते हैं भद्दे मैसेज
दलबीर सिंह ने बताया कि बहन सपना के हत्यारोपी संजू का परिवार गरीब है। तीन-चार साल पहले अचानक संजू की बहन सपना ने गांव के ही सूरज से कोर्ट मैरिज कर ली थी। पंचायत को बाद में पूरे मामले का पता लगा। 


 
विज्ञापन

5 of 12
मुठभेड़ में घायल आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सरपंच प्रतिनिधि का कहना है कि उन्होंने संजू को समझाया था। पढ़ाई बीच में न छोड़ें। संजू कहता था कि उसके मोबाइल पर भद्दे मैसेज आते हैं। यूं गांव के अंदर कैसे जीएंगे। कोई भी ताना दे देता है। यह भी कोई जीना है।
विज्ञापन

6 of 12
मुठभेड़ में घायल आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव के युवक को गोली मारने के मामले में काला हो चुका है बरी, विदेश जाने की आशंका
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, मई 2017 में काहनी के मोनू ने शिकायत दी थी कि वह पुरानी अनाज मंडी स्थित बुक डिपो पर नौकरी करता है। उसकी गांव के सुंदर से दोस्ती थी। बाद में बाइक यूपी में पकड़ी गई। चालान भरते समय सुंदर ने उसका नाम फॉर्म में भर दिया था। वह अपने घर पर खाना खा रहा था। 
 
विज्ञापन

7 of 12
मृतक सपना का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी बीच मोनू को गोली मारकर घायल कर दिया था। पुलिस ने सुंदर उर्फ काला को गिरफ्तार लिया था। 2023 में केस की सुनवाई के दौरान आरोपी बरी हो गया था। लंबे समय से उसकी गतिविधि दिखाई नहीं दी। आरोपी के विदेश भागने की आशंका है।

8 of 12
पति सूरज के साथ सपना की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
झूठी आन की खातिर बहन की हत्या
रोहतक में तीन साल पहले प्रेम विवाह करने वाली सपना (23) की भाई संजू ने तीन दोस्तों के साथ मिलकर बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी। बचाव में आए देवर साहिल (21) को भी पेट में गोली मारी है। इस संबंध में सदर थाने में आरोपी संजू, उसके दोस्त राहुल सहित चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

9 of 12
सपना की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
काहनी-साढ़े 7 निवासी साहिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह तीन भाई-बहन हैं। बहन शबनम सोनीपत में शादीशुदा है। उससे छोटा सूरज और सबसे छोटा वह खुद है। ढाई साल पहले पिता का देहांत हो चुका है जबकि मां निर्मला परिवार के साथ रहती हैं। तीन साल पहले ऑटो चालक सूरज ने गांव काहनी-साढ़े 12 निवासी सपना के साथ प्रेम विवाह किया था। 
 

10 of 12
पति सूरज के साथ सपना की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सपना के परिजन इससे न केवल नाराज थे बल्कि रंजिश रखे हुए थे। कई बार सपना का भाई संजू, भाई सूरज व भाभी को धमकी दे चुका था। एक बार तो मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दे चुका था। बुधवार रात 9:40 बजे घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चार युवक आते दिखाई दिए। जबरन दरवाजा खोलकर अंदर आ गए। संजू व उसके दोस्त राहुल लपडिया ने देसी पिस्तौल से चार फायर किए। 
 

11 of 12
पति सूरज के साथ सपना की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहली गोली सपना को छाती में मारी, दूसरी गोली बचाव में आए देवर साहिल को पेट में लगी। तीसरी गोली चल नहीं पाई। चौथी गोली दरवाजे में लगी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले। मां निर्मला देवी व अन्य घायल सपना व साहिल को पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में लेकर गए।
 
विज्ञापन

12 of 12
पति सूरज के साथ सपना की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतका की सास बोली-परिवार को खत्म करने की तैयारी में थे हमलावर
सूरज व सपना को स्कूल के समय से ही एक-दूसरे से प्यार हो गया था। एक ही जाति व अलग-अलग गोत्र होने के कारण ग्रामीणों ने ज्यादा विरोध नहीं किया था। सपना अपनी सास को कहती थी कि मम्मी, मुझको यहीं जीने दीजिए। घर जाते ही जान से मार देंगे। आरोपियों ने जिस तरह घटना को अंजाम दिया है वे पूरे परिवार को खत्म करने की तैयारी के साथ आए थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें