रोहतक जिले के गांव काहनी के सूरज और सपना को आठवीं कक्षा में ही एक-दूसरे से प्यार हो गया था। बालिग होने के बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। साथ ही गांव छोड़कर रोहतक में रहने लगे। बेटा होने के बाद दोनों गांव आ गए थे। अब सपना की उसके भाई ने जान ले ली।
रोहतक जिले के गांव काहनी के सूरज व सपना को स्कूल के समय से ही एक-दूसरे से प्यार हो गया था। एक ही जाति व अलग-अलग गोत्र होने के कारण ग्रामीणों ने ज्यादा विरोध नहीं किया था। सपना अपनी सास को कहती थी कि मम्मी, मुझको यहीं जीने दीजिए। घर जाते ही जान से मार देंगे।
आरोपियों ने जिस तरह घटना को अंजाम दिया है, वे पूरे परिवार को खत्म करने की तैयारी के साथ आए थे। सपना की सास निर्मला देवी ने ये बातें बताईं।
निर्मला देवी ने बताया कि जब सूरज व सपना 8वीं कक्षा में पढ़ते थे, तभी एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। इसका पता सपना के परिजनों को भी लग गया था। उसने सपना के पिता को इसकी जानकारी दे दी थी। सपना के पिता को बोल दिया था कि बेटी को समझाकर ले जाओ।
विज्ञापन
3 of 13
पति सूरज के साथ सपना की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस पर परिजनों ने सपना से मारपीट भी की थी। पुलिस के सामने सपना ने लिखकर दिया था कि वह पिता के घर नहीं जाएगी, सूरज के साथ ही रहना चाहती है। इसके बाद सूरज व सपना ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। एक साल तक दोनों रोहतक स्थित खोखराकोट मोहल्ले में भी रहे।
4 of 13
पति सूरज के साथ सपना की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो साल पहले सपना ने बेटे देव को जन्म दिया था। इसके बाद दोनों गांव में जाकर रहने लगे। निर्मला देवी का कहना था कि उनको जरा सा भी अंदेशा नहीं था कि उसकी बहू की यूं गोली मारकर हत्या कर दी जाएगी।
विज्ञापन
5 of 13
सपना की हत्या के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटी शबनम की शादी के समय मिली धमकी, सरपंच से मांगी थी सुरक्षा
निर्मला देवी ने बताया कि उसकी बेटी शबनम की शादी के समय सपना के परिजनों ने धमकी दी थी कि अच्छी तरह से शादी नहीं होने देंगे। उसने गांव के सरपंच से सुरक्षा मांगी। हालांकि, शादी अच्छी तरह से संपन्न हो गई थी। किसी तरह का विवाद नहीं हुआ। रास्ते में सपना का भाई धमकी जरूर देता था। हत्या की आशंका नहीं थी।
विज्ञापन
6 of 13
पति सूरज के साथ सपना की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूरज ने दी पत्नी को मुखाग्नि, आठवीं कक्षा से करते थे एक-दूसरे से प्यार
शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे सपना के शव को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने उसके पति सूरज को सौंप दिया। शव को गांव में ले जाया गया जहां पुलिस सुरक्षा में अंतिम संस्कार किया गया। खुद सपना के पति सूरज ने मुखाग्नि दी। बता दें कि सूरज व सपना एक ही गांव काहनी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
7 of 13
पति सूरज के साथ सपना की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों सातवीं कक्षा से साथ पढ़ते थे। आठवीं कक्षा में ही एक-दूसरे से प्यार हो गया था। बालिग होने के बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। साथ ही गांव छोड़कर रोहतक में रहने लगे। बेटा होने के बाद दोनों गांव आ गए। उधर, गांव आने से सपना के परिजन बेइज्जती महसूस करने लगे थे। भाई संजू ने साथियों के साथ मिलकर सपना की गोली मारकर हत्या कर दी।
8 of 13
सपना की हत्या के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद निकाली जा सकी साहिल को लगी गोली
परिजनों ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर स्थित ऑपरेशन थिएटर में दाखिल साहिल को डॉक्टरों की टीम ने बचा लिया है। तीन घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद लगी गोली को निकाला जा सका। गोली पेट में लगने के बाद जांघ के नजदीक पैर में जाकर फंस गई थी।
9 of 13
मुठभेड़ में घायल आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
झूठी आन की खातिर बहन की हत्या
रोहतक में तीन साल पहले प्रेम विवाह करने वाली सपना (23) की भाई संजू ने तीन दोस्तों के साथ मिलकर बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी। बचाव में आए देवर साहिल (21) को भी पेट में गोली मारी है। इस संबंध में सदर थाने में आरोपी संजू, उसके दोस्त राहुल सहित चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
10 of 13
मुठभेड़ में घायल आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
काहनी-साढ़े 7 निवासी साहिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह तीन भाई-बहन हैं। बहन शबनम सोनीपत में शादीशुदा है। उससे छोटा सूरज और सबसे छोटा वह खुद है। ढाई साल पहले पिता का देहांत हो चुका है जबकि मां निर्मला परिवार के साथ रहती हैं।
11 of 13
मुठभेड़ में घायल आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन साल पहले ऑटो चालक सूरज ने गांव काहनी-साढ़े 12 निवासी सपना के साथ प्रेम विवाह किया था। सपना के परिजन इससे न केवल नाराज थे बल्कि रंजिश रखे हुए थे। कई बार सपना का भाई संजू, भाई सूरज व भाभी को धमकी दे चुका था। एक बार तो मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दे चुका था।
12 of 13
मुठभेड़ में घायल आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुधवार रात 9:40 बजे घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चार युवक आते दिखाई दिए। जबरन दरवाजा खोलकर अंदर आ गए। संजू व उसके दोस्त राहुल लपडिया ने देसी पिस्तौल से चार फायर किए।
सपना की हत्या के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहली गोली सपना को छाती में मारी, दूसरी गोली बचाव में आए देवर साहिल को पेट में लगी। तीसरी गोली चल नहीं पाई। चौथी गोली दरवाजे में लगी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले। मां निर्मला देवी व अन्य घायल सपना व साहिल को पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में लेकर गए। सपनी की मौत हो गई, जबकि साहिल का इलाज चल रहा है।