रोहतक में बहन की हत्या करने वाले आरोपी भाई को हिस्ट्रीशीटर काला ने हथियार उपलब्ध कराए थे। पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है। सपना का शुक्रवार दोपहर गांव काहनी में अंतिम संस्कार किया गया। पति सूरज ने मुखाग्नि दी।
रोहतक के काहनी गांव में ऑनर किलिंग को अंजाम देने वाले सपना के भाई सूरज और उसके साथियों को गांव के ही हिस्ट्रीशीटर सुंदर उर्फ काला ने हथियार उपलब्ध कराए थे। बदले में संजू को साथियों के साथ मिलकर गैंगस्टर काले के इशारे पर बड़ी वारदात को अंजाम देना था।
सुंदर का पुराना रिकॉर्ड रहा है जो जमानत पर आने के बाद से फरार है। पुलिस की प्रारंभिक जांच और पूछताछ में यह सामने आया है। उधर, सपना का शुक्रवार दोपहर गांव काहनी में अंतिम संस्कार किया गया। पति सूरज ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
2 of 14
मुठभेड़ में घायल आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल सपना के भाई व काहनी गांव निवासी संजू, राहुल व सोनीपत के गांव रूखी निवासी गौरव और अंकित उर्फ बाबा को डॉक्टरों की अनुमति के बाद गिरफ्तार कर रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
3 of 14
पति सूरज के साथ सपना की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एएसपी वाईवीआर शशि शेखर ने बताया कि बुधवार रात 9:40 बजे काहनी निवासी सपना की प्रेम विवाह के चलते गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप उसके भाई संजू व उसके तीन साथियों पर लगा था। सीआईए द्वितीय ने वीरवार रात करीब 12 बजे मुठभेड़ के बाद चारों आरोपियों को बोहर व लाढ़ौत गांव के बीच आउटर बाईपास पर दबोच लिया। इस दौरान 20 गोलियां चलीं।
4 of 14
मुठभेड़ में घायल आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पैरों में गोलियां लगने से सपना का भाई संजू, उसका दोस्त राहुल और दो साथी अंकित व गौरव घायल हो गए। आरोपियों से पुलिस ने दो देसी कट्टे व दो पिस्तौल, 10 कारतूस, 10 खाली कारतूस, दो मैगजीन और एक बाइक बरामद की है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी सपना के पति सूरज की हत्या की फिराक में घूम रहे थे।
विज्ञापन
5 of 14
मुठभेड़ में घायल आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चारों आरोपियों का नहीं मिला पुराना रिकॉर्ड
सपना हत्याकांड में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार काहनी गांव निवासी संजू, राहुल व सोनीपत के गांव रूखी निवासी अंकित उर्फ बाबा व गौरव का आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। आरोपी पहली बार किसी वारदात में गिरफ्तार हुए हैं।
विज्ञापन
6 of 14
मुठभेड़ में घायल आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सपना के सीने में आरपार हुई गोली, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं मिली
पोस्टमार्टम के दौरान पता चला है कि गोली सपना के सीने से आरपार निकली हुई है। शरीर में किसी तरह की गोली नहीं मिली।
विज्ञापन
7 of 14
पति सूरज के साथ सपना की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
झूठी आन की खातिर बहन की हत्या
रोहतक में तीन साल पहले प्रेम विवाह करने वाली सपना (23) की भाई संजू ने तीन दोस्तों के साथ मिलकर बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी। बचाव में आए देवर साहिल (21) को भी पेट में गोली मारी है। इस संबंध में सदर थाने में आरोपी संजू, उसके दोस्त राहुल सहित चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
8 of 14
पति सूरज के साथ सपना की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
काहनी-साढ़े 7 निवासी साहिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह तीन भाई-बहन हैं। बहन शबनम सोनीपत में शादीशुदा है। उससे छोटा सूरज और सबसे छोटा वह खुद है। ढाई साल पहले पिता का देहांत हो चुका है जबकि मां निर्मला परिवार के साथ रहती हैं।
9 of 14
पति सूरज के साथ सपना की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन साल पहले ऑटो चालक सूरज ने गांव काहनी-साढ़े 12 निवासी सपना के साथ प्रेम विवाह किया था। सपना के परिजन इससे न केवल नाराज थे बल्कि रंजिश रखे हुए थे। कई बार सपना का भाई संजू, भाई सूरज व भाभी को धमकी दे चुका था। एक बार तो मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दे चुका था।
10 of 14
सपना की हत्या के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुधवार रात 9:40 बजे घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चार युवक आते दिखाई दिए। जबरन दरवाजा खोलकर अंदर आ गए। संजू व उसके दोस्त राहुल लपडिया ने देसी पिस्तौल से चार फायर किए।
11 of 14
सपना की हत्या के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहली गोली सपना को छाती में मारी, दूसरी गोली बचाव में आए देवर साहिल को पेट में लगी। तीसरी गोली चल नहीं पाई। चौथी गोली दरवाजे में लगी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले। मां निर्मला देवी व अन्य घायल सपना व साहिल को पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में लेकर गए।
12 of 14
सपना की हत्या के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतका की सास बोली-परिवार को खत्म करने की तैयारी में थे हमलावर
सूरज व सपना को स्कूल के समय से ही एक-दूसरे से प्यार हो गया था। एक ही जाति व अलग-अलग गोत्र होने के कारण ग्रामीणों ने ज्यादा विरोध नहीं किया था। सपना अपनी सास को कहती थी कि मम्मी, मुझको यहीं जीने दीजिए। घर जाते ही जान से मार देंगे। आरोपियों ने जिस तरह घटना को अंजाम दिया है वे पूरे परिवार को खत्म करने की तैयारी के साथ आए थे।
13 of 14
आरोपियों से मुठभेड़ के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वीरवार को पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर पहुंचीं सपना की सास निर्मला देवी ने ये बातें बताई। निर्मला देवी ने बताया कि जब सूरज व सपना 8वीं कक्षा में पढ़ते थे, तभी एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। सपना के पिता को इसकी जानकारी दे दी थी। सपना के पिता को बोल दिया था कि बेटी को समझाकर ले जाओ। इस पर परिजनों ने सपना से मारपीट भी की थी। पुलिस के सामने सपना ने लिखकर दिया था कि वह पिता के घर नहीं जाएगी।
इसके बाद सूरज व सपना ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। एक साल तक दोनों रोहतक स्थित खोखराकोट मोहल्ले में भी रहे। दो साल पहले सपना ने बेटे देव को जन्म दिया था। इसके बाद दोनों गांव में जाकर रहने लगे। चश्मदीद सौरभ ने बताया कि हमलावर दरवाजा खोलकर अंदर आ गए और सबसे पहले सपना के कमरे में गए और सोते समय उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। निर्मला देवी ने बताया कि उसकी बेटी शबनम की शादी के समय सपना के परिजनों ने धमकी दी थी कि अच्छी तरह से शादी नहीं होने देंगे।