फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ASI Suicide: 'मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा...', एएसआई संदीप से ADGP के गनर ने कही थी ये बात; पत्नी का खुलासा

Fri, 17 Oct 2025 08:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक

सार

रोहतक पुलिस के एएसआई संदीप से एडीजीपी वाई पूरण सिंह के गनर ने गिरफ्तारी के समय कहा था कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। पुलिस को दिए बयान में एएसआई की पत्नी संतोष ने इस बात का खुलासा किया है।
विज्ञापन
1 of 12
Rohtak ASI Suicide Case - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक पुलिस के एएसआई संदीप लाठर की पत्नी संतोष ने पुलिस को बयान दिया है कि जब उसके पति ने एडीजीपी वाई पूरण कुमार के गनर रहे सुशील को गिरफ्तार किया तब उसने धमकाते हुए कहा था कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। सदर थाने में दर्ज एफआईआर में संतोष का यह बयान दर्ज है। हालांकि, सुरेंद्र सिंह भोरिया ने अभी एफआईआर सार्वजनिक करने से इन्कार कर दिया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, संतोष ने कहा है कि उसके पति संदीप ईमानदार व्यक्ति थे। उन्होंने बताया था कि एडीजीपी वाई पूरण कुमार ने सुसाइड नोट में जिन अधिकारियों के नाम लिए हैं वे सभी अच्छे अधिकारी हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
मीडिया से बात करती एएसआई संदीप का पत्नी और बेटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'घटनाक्रम से काफी तनाव में थे संदीप'
पूरे प्रकरण और चंडीगढ़ में चल रहे घटनाक्रम से संदीप काफी तनाव में थे। कह रहे थे कि एक व्यक्ति की वजह से इतने लोग परेशान हैं। सच्चाई से काम करने के बावजूद जीने का धर्म नहीं है।
विज्ञापन

3 of 12
विलाप करते एएसआई के परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'मैंने भी पति को समझाया था'
संतोष ने कहा है कि उसने अपने पति को समझाया था लेकिन वह कह रहे थे कि देश के लिए कुछ करके जाना है। मंगलवार सुबह वे घर से ड्यूटी पर गए। इसके बाद मामा के लड़के संजय के पास बैठे। उस समय भी वे तनाव में थे। मामा के बेटे के पास से वे सीधे खेत में चले गए। वहां सुसाइड नोट लिखा और वीडियो बनाकर खुद को गोली मार ली।
 

4 of 12
लाहौत में एएसआई संदीप लाठर की मौत के बाद गमजदा पत्नी संतोष। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुशील और सुनील थे पूरण के करीबी
सदर थाने में दर्ज एफआईआर में संतोष ने कहा है कि उसके पति संदीप लाठर ने वीडियो में बताया था कि आईजी बनते ही वाई पूरण कुमार ने कर्मचारियों को बदल दिया। अपने करीबी लोगों को अहम पद दिए। गनमैन सुशील कुमार व सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार पूरण कुमार के चहेते थे। हालांकि, आईजी के तबादले के बाद सुनील कुमार का भी तबादला हो चुका है। अब उनकी केस में क्या भूमिका है, इसकी पुलिस जांच बाकी है।
 
विज्ञापन

5 of 12
एएसआई संदीप लाठर की अंतिम यात्रा में शामिल हुए लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एएसआई संदीप कुमार का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। एफआईआर की कॉपी अभी परिजनों को भी नहीं दी गई है।-सुरेंद्र सिंह भोरिया, एसपी रोहतक।
विज्ञापन

6 of 12
आठ साल के बेटे ने दी चिता को मुखाग्नि - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एएसआई संदीप का जुलाना में अंतिम संस्कार
एडीजीपी वाई पूरण कुमार को भ्रष्ट बताकर खुदकुशी करने वाले एएसआई संदीप कुमार लाठर का वीरवार को पैतृक गांव जींद के जुलाना में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। आठ वर्षीय बेटे विहान ने मुखाग्नि दी। हरियाणा सरकार के चार मंत्री, विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, कार्यवाहक डीजीपी ओपी सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली समेत सैकड़ों लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

 
विज्ञापन

7 of 12
एएसआई संदीप को श्रद्वाजंलि देते मंत्री कृष्ण पंवार - फोटो : प्रशासन
पत्नी को नौकरी और बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार
वीरवार दोपहर करीब एक बजे रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम के बाद सरकारी वादे के मुताबिक संदीप के शव को फूलों से सजे पुलिस वाहन से पैतृक गांव जुलाना लाया गया। वहीं, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने वीरवार को रोहतक पीजीआई में सुशील के परिजनों से मुलाकात की। उनसे कहा कि एएसआई की पत्नी को नौकरी और बच्चों की पढ़ाई का सरकार खर्च उठाएगी।

 

8 of 12
rohtak asi sandeep kumar - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक साइबर सेल में तैनात संदीप ने मंगलवार दोपहर लाढ़ौत गांव में अपने मामा के खेत में आत्महत्या कर ली थी। दो बेटियों और एक बेटे के पिता संदीप ने आरोप लगाया था कि आईएएस अमनीत पी कुमार अपने पति के भ्रष्टाचार केस को छिपाने के लिए न्याय का ढोंग कर रही हैं। संदीप के शव के पास मिले सुसाइड नोट में भी यही आरोप दोहराए गए थे।

 

9 of 12
एएसआई संदीप ने की खुदकुशी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी संतोष ने आईएएस अमनीत कुमार, उनके भाई आप विधायक अमित रतन, जेल में बंद पूरण के गनमैन सुशील कुमार और रोहतक आईजी कार्यालय में सिक्योरिटी इंचार्ज सुनील कुमार के खिलाफ सदर थाने में एफआईआर लिखाई है। बुधवार रात करीब 10 बजे परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने की सहमति दी थी।

10 of 12
एएसआई संदीप लाठर की मौत के बाद उनकी बहनों व परिजनों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - फोटो : सोशल मीडिया
बहनें बोलीं-भाई शेर जैसा था, वह शहीद हुआ है
संदीप की बहनों ने रोते हुए कहा कि उनका भाई शेर जैसा था। उसे चारों तरफ के रास्ते बंद दिखे, तब जाकर उसने यह कदम उठाया। उसने आत्महत्या नहीं की, वह शहीद हुआ है। हमारा परिवार देश के लिए लड़ा है। बहनों ने कहा, पूरण कुमार का मामला होने के बाद से वह परेशान था। वह सबके पास गया लेकिन कोई साथ खड़ा नहीं हुआ।


 

11 of 12
एएसआई भाई का शव देखने के बाद बदहवास बहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मनोहर बोले-दोनों घटनाओं को जाति का विषय न बनाया जाए
पोस्टमार्टम के दौरान रोहतक पीजीआई में परिवार से मुलाकात के बाद मनोहर लाल ने कहा है कि एडीजीपी वाई पूरण कुमार की मौत को कुछ लोगों ने राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया। एडीजीपी व एएसआई की मौत की घटना दुखद है। 

 
विज्ञापन

12 of 12
इकलौते भाई के निधन पर विलाप करतीं बहन प्रोमिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों परिवारों व समाज के लोगों से अपील है कि घटनाओं को जाति का विषय न बनाएं। कानून के दायरे में दोनों मामलों की जांच होगी और सच्चाई सामने आ जाएगी। इस दौरान संदीप के ममेरे भाई संजय लाढ़ौत ने कहा कि प्रशासन ने एक दिन पहले केस दर्ज कर नौकरी देने व बच्चों की पढ़ाई का प्रबंध करने का आश्वासन दिया था। वीरवार को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने परिवार के मौजूद सदस्यों से एक-एक करके बात की। परिवार के सभी लोग संतुष्ट हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें