रोहतक में कबड्डी खिलाड़ी शीलू उर्फ टिंकू बल्हारा की पत्नी की खुदकुशी के मामले में पुलिस की जांच जारी है। पुलिस की टीम मोबाइल फोन का डाटा रिकवरी करने की कोशिश कर रही है। वहीं, मुस्कान के पिता ने तेरहवीं तक गिरफ्तारी रुकवाने की मांग ठुकरा दी है। शीलू बल्हारा सिर झुकाकर मुस्कान के पिता के आगे खड़ा रहा।
रोहतक में मुस्कान बल्हारा आत्महत्या मामले में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी बहुअकबरपुर निवासी शीलू उर्फ टिंकू बल्हारा व तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है। रविवार को डीएसपी महम तनुज शर्मा ने चारों आरोपियों से पूछताछ की। साइबर सेल की टीम मुस्कान और शीलू के मोबाइल से डाटा रिकवर करने का प्रयास कर रही है।
शनिवार शाम पांच बजे बहुअकबरपुर गांव में मुस्कान बल्हारा का श्मशान में अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद शीलू ने अपने ससुर सुखबीर से अकेले में मुलाकात की। उस समय शीलू सिर झुकाकर खड़ा रहा जबकि सुखबीर आक्रोशित नजर आए।
विज्ञापन
2 of 15
कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा पत्नी ने की खुदकुशी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुखबीर ने क्या बात की इसका ब्योरा नहीं दिया है लेकिन बताया जा रहा है कि सुखबीर ने कहा कि उनकी बेटी के साथ न्याय होना चाहिए। आरोपियों को सजा दिलाकर रहेंगे। पांच मिनट की मुलाकात के बाद पुलिस शीलू, उनके पिता सुरेंद्र, भाई मनीष व घर से मां निशा को हिरासत में लेकर बहुअकबरपुर थाने में चली गई। तभी से चारों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
3 of 15
कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा पत्नी ने की खुदकुशी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फरमाणा पहुंची बहुअकबरपुर की पंचायत, मुस्कान के पिता नहीं माने बात
उधर, शनिवार रात को ही बहुअकबरपुर की पंचायत मुस्कान के अंतिम संस्कार के बाद फरमाणा गांव पहुंची। मुस्कान के पिता सुखबीर उर्फ बिट्टू व पंचायत में शामिल लोगों से बातचीत की। मांग रखी कि मुस्कान की तेरहवीं तक चारों आरोपियों को गिरफ्तार न किया जाए।
4 of 15
मुस्कान की खुदकुशी के बाद गमजदा महिलाएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कम से कम सास निशा देवी को हिरासत से छुड़वा दिया जाए क्योंकि घर पर सांत्वना देने लोग आ रहे हैं। परिवार के चारों सदस्य पुलिस हिरासत में हैं। इस पर मुस्कान के मायके पक्ष व फरमाणा की पंचायत ने गिरफ्तारी रुकवाने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन
5 of 15
मुस्कान बल्हारा की खुदकुशी की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बहुअकबरपुर की पंचायत शनिवार शाम व रविवार को आई थी। मांग की थी कि तेरहवीं तक आरोपियों की गिरफ्तारी रुकवा दी जाए। मुस्कान के पिता व फरमाणा की पंचायत ने मांग स्वीकार नहीं की। कहा कि बेटी को न्याय चाहिए। - सोमबीर सिंह, सरपंच, फरमाणा
आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। साइबर सेल की टीम गहन जांच कर रही है। ठोस सबूत हाथ लगते ही आगे की कार्रवाई होगी। अभी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।- तनुज शर्मा, डीएसपी, महम
विज्ञापन
7 of 15
मुस्कान बल्हारा की खुदकुशी के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रविवार को बहुअकबरपुर में हुई पंचायत मुस्कान के परिवार को मनाने का प्रयास
अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान के आत्महत्या मामले को लेकर बहुअकबरपुर गांव में रविवार को भी पंचायत हुई। तय हुआ कि मुस्कान के परिवार व फरमाणा की पंचायत से फिर बात की जाए। पंचायत मांग कर रही है कि चारों आरोपियों में से एक को तेरहवीं तक गिरफ्तार न कराया जाए। हालांकि मुस्कान के पिता चारों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं ताकि बेटी को न्याय मिल सके।
8 of 15
कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा अपनी पत्नी मुस्कान के साथ फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सियासी गतिविधियां शुरू, 24 घंटे की पूछताछ के बाद भी पुलिस असमंजस में
पूरे मामले को लेकर सियासी गतिविधियां भी शुरू हो गई हैं। नेताओं तक के फोन घनघनाने लगे हैं। कुछ दोनों पक्षों में समझौते या बीच का रास्ता निकालने का भी प्रयास कर रहे हैं। पंचायत की मौजूदगी में चारों आरोपियों को हिरासत में लेने वाली पुलिस 24 घंटे बाद भी असमंजस की स्थिति में है। अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पूछने पर पुलिस अधिकारी कहते हैं कि अभी जांच जारी है।
9 of 15
कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा ने पत्नी को दी मुखाग्नि
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आत्महत्या मामले में एफआईआर दर्ज
अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान बल्हारा (23) ने शुक्रवार शाम साढ़े 4 बजे मकान में ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हरियाणा आला चीता के नाम से मशहूर शीलू 15 दिन से कबड्डी खेलने के लिए पंजाब गए हुए थे। वह उसी दिन देर रात वापस लौट आए। घटना की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है।
10 of 15
कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा पत्नी ने की खुदकुशी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान (23) के आत्महत्या मामले में पुलिस ने शीलू, उसके पिता सुरेंद्र, मां निशा व छोटे भाई मनीष के खिलाफ शुक्रवार देर रात 2 बजे एफआईआर दर्ज की। वहीं, शनिवार शाम फरमाणा व बहुअकबरपुर गांव की पंचायतों की सहमति के बाद शाम को ससुराल में ही मुस्कान का अंतिम संस्कार किया गया।
11 of 15
पति शीलू बल्हारा के साथ पत्नी मुस्कान बल्हारा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतका के पिता फरमाणा गांव निवासी सुखबीर का आरोप है कि शीलू ने परिजनों के साथ मिलकर दहेज के लिए मुस्कान की हत्या कर दी या साजिश रचकर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया है।
12 of 15
पति शीलू बल्हारा के साथ पत्नी मुस्कान बल्हारा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुखबीर ने कहा कि उनकी बेटी मुस्कान की शादी दिसंबर 2023 में बहुअकबरपुर निवासी टिंकू (शीलू) बल्हारा के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही शीलू व उनके परिवार के लोग मुस्कान को कम दहेज लाने के ताने देने लगे। बेटी को बोलते थे कि शीलू तुम्हारे लेवल से बहुत ऊपर है। वह कबड्डी का अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है।
13 of 15
पति शीलू बल्हारा के साथ पत्नी मुस्कान बल्हारा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार का प्रताड़ित करने की सिलसिला चलता रहा। उन्होंने कर्ज लेकर एक डिमांड पूरी की। प्रताड़ना जारी रहने पर व्यक्तिगत व पंचायती तौर पर शीलू व उसके परिवार को समझाया भी गया। इसके बावजूद मुस्कान को तंग व जलील करने का सिलसिला जारी रहा।
14 of 15
पति शीलू बल्हारा के साथ पत्नी मुस्कान बल्हारा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुस्कान को पता लग गया था शीलू के लड़कियों से अवैध संबंध, आरोपी पक्ष का इन्कार
मृतका के पिता का आरोप है कि मुस्कान को पता लग गया था कि शीलू के लड़कियों के साथ अवैध संबंध हैं। सबूत भी उसके हाथ लग गए थे। इसके कारण शीलू व परिवार के लोग इतने डर गए थे कि मुस्कान को जान से मारने तक की धमकी देने लग गए थे। मुस्कान को डराते थे कि अगर तूने ये सब बातें बाहर किसी को बताई या दिखाई तो जान से मार देंगे।
मुस्कान बल्हारा की खुदकुशी की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कई बार झगड़ों के कारण मुस्कान मायके में रहती थी। आरोप है कि शीलू हमेशा मुस्कान को नीचा दिखाता, धमकाता व मारता था। इसके बावजूद वे मुस्कान को समझाकर ससुराल भेज देते थे। गलत संबंधों के कारण मुस्कान व शीलू के बीच झगड़ा रहने लगा। मुस्कान ने कई बार मुझे बताया कि शीलू मुझे छोड़ने व तलाक देने की धमकी देता है। उधर, आरोपी पक्ष ने इस तरह के आरोपों को पुलिस के सामने बेबुनियाद बताया है।