कबड्डी खिलाड़ी की पत्नी की खुदकुशी के मामले में शीलू बल्हारा, माता-पिता और भाई को हिरासत में लिया गया है। चारों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने की एफआईआर दर्ज हुई है। वहीं, पत्नी की मौत के बाद अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी ने भावुक पोस्ट लिखी थी।
विज्ञापन
1 of 16
Kabaddi Player Sheelu Balhara Wife Death
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान (23) के आत्महत्या मामले में पुलिस ने शीलू, उसके पिता सुरेंद्र, मां निशा व छोटे भाई मनीष के खिलाफ शुक्रवार देर रात 2 बजे एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं, शनिवार शाम फरमाणा व बहुअकबरपुर गांव की पंचायतों की सहमति के बाद शाम को ससुराल में ही मुस्कान का अंतिम संस्कार किया गया।
मुस्कान के अंतिम सस्कार के बाद शीलू, पिता सुरेंद्र, मां निशा व छोटे भाई मनीष को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। वहीं, मृतका के पिता फरमाणा गांव निवासी सुखबीर का आरोप है कि शीलू ने परिजनों के साथ मिलकर दहेज के लिए मुस्कान की हत्या कर दी या साजिश रचकर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया है।
विज्ञापन
2 of 16
कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा अपनी पत्नी मुस्कान के साथ फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुखबीर ने कहा कि उनकी बेटी मुस्कान की शादी दिसंबर 2023 में बहुअकबरपुर निवासी टिंकू (शीलू) बल्हारा के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही शीलू व उनके परिवार के लोग मुस्कान को कम दहेज लाने के ताने देने लगे।
विज्ञापन
3 of 16
मुस्कान की खुदकुशी के बाद गमजदा महिलाएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटी को बोलते थे कि शीलू तुम्हारे लेवल से बहुत ऊपर है। वह कबड्डी का अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है। परिवार का प्रताड़ित करने की सिलसिला चलता रहा। उन्होंने कर्ज लेकर एक डिमांड पूरी की। प्रताड़ना जारी रहने पर व्यक्तिगत व पंचायती तौर पर शीलू व उसके परिवार को समझाया भी गया। इसके बावजूद मुस्कान को तंग व जलील करने का सिलसिला जारी रहा।
4 of 16
कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा पत्नी की मौत के बाद गमजदा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुस्कान को पता लग गया था शीलू के लड़कियों से अवैध संबंध, आरोपी पक्ष का इन्कार
मृतका के पिता का आरोप है कि मुस्कान को पता लग गया था कि शीलू के लड़कियों के साथ अवैध संबंध हैं। सबूत भी उसके हाथ लग गए थे। इसके कारण शीलू व परिवार के लोग इतने डर गए थे कि मुस्कान को जान से मारने तक की धमकी देने लग गए थे। मुस्कान को डराते थे कि अगर तूने ये सब बातें बाहर किसी को बताई या दिखाई तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन
5 of 16
कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा पत्नी ने की खुदकुशी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कई बार झगड़ों के कारण मुस्कान मायके में रहती थी। आरोप है कि शीलू हमेशा मुस्कान को नीचा दिखाता, धमकाता व मारता था। इसके बावजूद वे मुस्कान को समझाकर ससुराल भेज देते थे। गलत संबंधों के कारण मुस्कान व शीलू के बीच झगड़ा रहने लगा। मुस्कान ने कई बार मुझे बताया कि शीलू मुझे छोड़ने व तलाक देने की धमकी देता है। उधर, आरोपी पक्ष ने इस तरह के आरोपों को पुलिस के सामने बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन
6 of 16
कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा पत्नी ने की खुदकुशी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोस्टमार्टम में आत्महत्या की आशंका व्यक्त, विसरा जांच के लिए भेजा
शनिवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक मुस्कान का तीन सदस्यीय डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। वीडियोग्राफी भी कराई गई। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम में आत्महत्या करने की आशंका व्यक्त की गई है। फिर भी आगे की जांच के लिए विसरा मधुबन भेजा गया है। इसके अलावा नाखून व कपड़ों के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं। तीन दिन में पोस्टमार्टम की फाइनल रिपोर्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन
7 of 16
कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा ने पत्नी को दी मुखाग्नि
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शर्त पर हुआ बहुअकबरपुर में अंतिम संस्कार, खुद शीलू ने दी मुखाग्नि
फरमाणा की पंचायत ने कहा कि वे बेटी मुस्कान का अंतिम संस्कार अपने गांव में करेंगे। इस पर बहुअकबरपुर की पंचायत ने आपत्ति जताते हुए कहा कि सामाजिक परंपरा को देखते हुए ससुराल में ही अंतिम संस्कार होना चाहिए। मुस्कान के परिजनों ने शर्त रखी कि अगर आरोपियों को बहुअकबरपुर की पंचायत गिरफ्तार कराने में सहयोग करती है तो वे अंतिम संस्कार ससुराल में करने को तैयार हैं। आखिर में बहुअकबरपुर की पंचायत के आश्वासन पर शाम करीब 4 बजे ससुराल में ही मुस्कान का अंतिम संस्कार किया गया। खुद शीलू ने पत्नी के शव को मुखाग्नि दी।
8 of 16
मुस्कान बल्हारा की खुदकुशी की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पांच घंटे तक चला मंथन, रात दो बजे हुई एफआईआर
शुक्रवार को रात 9 बजे फरमाणा की पंचायत व मुस्कान के परिवार के लोग बहुअकबरपुर थाने में पहुंचे और देर रात तक बयान दर्ज कराने को लेकर मंथन करते रहे। आखिर में पिता सुखबीर ने लिखित में बयान दर्ज कराए। देर रात 2 बजे शीलू बल्हारा, उसके पिता सुरेंद्र बल्हारा, भाई मनीष व मां निशा के खिलाफ दहेज के लिए आत्महत्या को मजबूर करने व साजिश रचने की एफआईआर दर्ज की गई।
9 of 16
पति शीलू बल्हारा के साथ पत्नी मुस्कान बल्हारा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शीलू ने इंस्टाग्राम पर डाली पोस्ट
सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शीलू ने लिखा-यारा तेरी कमी रहेगी...: शीलू ने शुक्रवार रात पत्नी मुस्कान की आत्महत्या के बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की। मुस्कान के साथ पांच फोटो डालकर लिखा-बहुत गलत हुआ। पंजाबी सांग आंखों के विच नमी रहेगी, यारा तेरी कमी रहेगी...।
10 of 16
मुस्कान बल्हारा की खुदकुशी के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां चली गई... पोस्टमार्टम हाउस में रोता रहा नौ माह का हार्दिक
मुस्कान की मौत ने एक हंसते-खेलते परिवार को पलभर में बिखेर दिया। करीब दो साल पहले अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा के साथ शादी के बंधन में बंधी मुस्कान अपने पीछे नौ माह के बेटे हार्दिक को छोड़ गई। मासूम के सिर से मां का साया उठ चुका है और पिता समेत परिवार के चार सदस्यों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज होने के बाद उसके भविष्य को लेकर भी अनिश्चितता बढ़ गई है। शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस का सबसे मार्मिक दृश्य हार्दिक का ही था।
11 of 16
पति शीलू बल्हारा के साथ पत्नी मुस्कान बल्हारा ने की खुदकुशी, घर के बाहर भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां को पुकारते हुए वह बार-बार रो पड़ता। कभी गोद बदलती। कभी दूध और कभी पानी पिलाकर उसे शांत कराने की कोशिश की जाती। नन्हा हार्दिक यह नहीं समझ पा रहा था कि जिसकी गोद में वह अब तक पल रहा था, वह हमेशा के लिए उससे दूर हो चुकी है। पिता शीलू बल्हारा, दादा, दादी और चाचा लंबे समय तक जेल जाने की आशंका है। एक मामूली पारिवारिक विवाद ने पूरे परिवार को गहरे दुख में धकेल दिया। अब सबसे बड़ी चिंता उस मासूम के पालन-पोषण की है। अभी हार्दिक को नाना-नानी अपने साथ ले गए।
12 of 16
पति शीलू बल्हारा के साथ पत्नी मुस्कान बल्हारा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शीलू बल्हारा का खेल कॅरिअर दांव पर, संदीप सिंह व युवराज के खिलाफ हो चुकी हैं गंभीर धाराओं में एफआईआर
पत्नी मुस्कान को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपों का सामना कर रहे अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा का खेल कॅरिअर दांव पर है। शीलू विशेष रूप से कैचर की भूमिका में खेलते हैं। मुस्कान के मायके पक्ष ने शीलू बल्हारा पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। दुखद घटना उनके पेशेवर जीवन पर भी गहरा असर डाल सकती है। इस समय उनके खेल के मैदान पर वापसी की संभावनाओं पर प्रश्नचिह्न लगा हुआ है क्योंकि वे व्यक्तिगत आघात और कानूनी जांच के दौर से गुजर रहे हैं।
13 of 16
पति शीलू बल्हारा के साथ पत्नी मुस्कान बल्हारा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इससे पहले क्रिकेटर युवराज सिंह के खिलाफ फरवरी 2021 में इंस्टाग्राम लाइव चैट के दौरान कथित तौर पर जातिवादी टिप्पणी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी। 2022 में पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान संदीप सिंह के खिलाफ एक महिला जूनियर कोच की शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस ने गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की थी। बाद में पुलिस ने आरोपपत्र भी दाखिल किया। हालांकि, कुछ आरोपों के समर्थन में पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने की बात भी चार्जशीट में कही गई है।
मुस्कान सुसाइड केस की टाइम लाइन
शुक्रवार
4:30 बजे : मुस्कान ने बहुअकबरपुर गांव में ऊपर कमरे में फंदा लगाया।
5:00 बजे : मायके पक्ष के लोग बहुअकबरपुर गांव में पहुंचे।
9.00 बजे : फरमाणा की पंचायत बहुअकबरपुर थाने में पहुंची।
2.00 बजे : आधी रात के बाद पिता सुखबीर ने कराई एफआईआर दर्ज
शनिवार
10:00 बजे : महम विधायक बलराम दांगी व बहुअकबरपुर की पंचायत सुबह पहुंची डेड हाउस।
11:20 बजे : फरमाणा गांव की पंचायत के साथ डेड हाउस पहुंचे मुस्कान के पिता सुखबीर उर्फ बिट्टू।
1:00 बजे : तीन सदस्यीय डाॅक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम शुरू किया, वीडियोग्राफी भी कराई गई।
3:00 बजे : दोनों गांवों की पंचायत मुस्कान का शव लेकर बहुअकबरपुर के लिए रवाना।
5:00 बजे : शाम को ससुराल बहुअकबरपुर में मुस्कान का अंतिम संस्कार।
15 of 16
मुस्कान बल्हारा की खुदकुशी की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सात साल तक की कैद संभव...
पुलिस ने पत्नी मुस्कान की मौत के मामले में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू उर्फ टिंकू बल्हारा, पिता सुरेंद्र बल्हारा, भाई मनीष व मां निशा देवी के खिलाफ बीएनएस की धारा 80 व साजिश रचने की धारा बीएनएस 3 (5) के तहत एफआईआर दर्ज की है। बीएनएस 80 (दहेज मृत्यु) के तहत कम से कम सात वर्ष की कैद का प्रावधान है। इसे आजीवन कारावास तक बढ़ाया जा सकता है जबकि बीएनएस 3(5) किसी अपराध की साजिश में शामिल होने पर लगती है। अदालत चाहे तो मुख्य अपराध के बराबर ही साजिश में शामिल होने पर सजा दे सकती है।
दहेज के लिए आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू उर्फ टिंकू बल्हारा, उनके पिता सुरेंद्र व भाई मनीष को शनिवार शाम पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। आरोपी मां निशा से भी पूछताछ की जाएगी। मृतका के पिता सुखबीर ने शीलू के अलावा माता-पिता व भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।- गौरव राजपुरोहित, एसपी रोहतक