Haryana Lok Sabha Chunav 6th Charan 2024: हरियाणा में लोकसभा चुनाव को लेकर सुबह मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही मतदाता बूथों के बाहर कतारबद्ध नजर आए। दुर्गा कॉलोनी से वंशिका ने पहली बार मतदान करने के बाद अंगुली पर लगा निशान दिखाकर अपनी खुशी जाहिर की।
लोकसभा चुनाव को लेकर हर वर्ग में उत्साह नजर आ रहा है। युवा, अधेड़, बुजुर्ग हर वर्ग मतदान के लिए बूथ की ओर कूच करते दिखाई दे रहा है। इसमें बुजुर्ग व बीमार व्यक्ति भी पीछे नहीं हैं। ये अपनी उम्र व बीमारी की बाधा लांघकर मतदान करने पह़ुंच रहे हैं। शनिवार सुबह मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही मतदाता बूथों के बाहर कतारबद्ध नजर आए।
राजकीय महिला महाविद्यालय में बूथ नंबर 115 पर सात बजे से पहले ही मतदाता पहुंचना शुरू हो गए। बूथ नंबर 115 वार्ड नौ में अजीत सिंह सबसे पहले वोट डालने पहुंचे। रानी अपनी पोती रिद्धि के साथ वोट डालने पहुंची। बूथ नंबर 62 पर विकास दुर्गा कॉलोनी से सबसे पहले मतदान करने पहुंचे।
दुर्गा कॉलोनी से वंशिका ने पहली बार मतदान करने के बाद अंगुली पर लगा निशान दिखाकर अपनी खुशी जाहिर की। सुबह 96 वर्षीय फूला ने अपने बेटे राजवीर के साथ वोट डाला। वह अपनी बुजुर्ग मां का हाथ थाम पर उन्हें बूथ तक पहुंचे। रविंद्र चलने फिरने मेंं असक्षम अपने पिता राजेंद्र को वोट डलवाने के लिए गोदी में उठाकर मतदान केंद्र पहुंचे। ये काफी समय से बीमार हैं। बूथ नंबर 113 पर कैलाश अपने दोनों पैरों में रॉड गली होने के बावजूद मतदान करने पहुंचे। दिव्यांग नरेंद्र ने बूथ नंबर 114 पर सुबह वोट डाला।
गौकर्ण पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर कपिलपुरी महाराज भी सुबह मतदान करने पहुंचे। अपना वोट डालने के बाद महामंडलेश्वर ने दूसरों से भी मतदान करने की अपील की। वॉकर के सहारे माया देवी बूथ नंबर 114 पर मतदान करने पहुंची। डीएलएफ से नारंगी अपने बेटे के साथ वोट डालने पहुंची।
विज्ञापन
2 of 13
लोकसभा चुनाव 2024
- फोटो : अमर उजाला
कैथल के चीका शहर के 69 व 70 बूथ पर मतदाता कड़ी धूप में लाइन में लगे।
विज्ञापन
3 of 13
लोकसभा चुनाव 2024
- फोटो : अमर उजाला
अपनी सरकार चुनने के लिए महिला बुजुर्ग मतदाता का हौसला बुलंद।
4 of 13
लोकसभा चुनाव 2024
- फोटो : अमर उजाला
लोहारू विधानसभा क्षेत्र के गांव ढाणी अकबरपुर में बुजुर्ग महिला फूला देवी 101 साल, भगवानी देवी 97 साल, श्योकोरी देवी 95 साल, लिछमा देवी 91 साल चारों सगी बहनों ने तहसील कार्यालय में स्थापित पिंक बूथ पर मतदान किया।
विज्ञापन
5 of 13
लोकसभा चुनाव 2024
- फोटो : अमर उजाला
वेदकौर ने 80 साल की उम्र में परिवार के साथ किया मतदान।
विज्ञापन
6 of 13
लोकसभा चुनाव 2024
- फोटो : अमर उजाला
महिलाओं ने सुबह से लाइनों में लगकर मताधिकारी का प्रयोग किया।
विज्ञापन
7 of 13
लोकसभा चुनाव 2024
- फोटो : अमर उजाला
करनाल में 89 साल की रामदेवी अपने पोते आर्यन के साथ वोट डलाने के लिए मतदान केंद्र पर आती हुई।
8 of 13
लोकसभा चुनाव 2024
- फोटो : अमर उजाला
कुरुक्षेत्र के गोविंदगढ़ में 105 वर्षीय नारायण सिंह वोट डालने के बाद उंगली पर लगे निशान दिखाते हुए।
9 of 13
लोकसभा चुनाव 2024
- फोटो : अमर उजाला
वोट डालने के लिए कड़ी धूप में निकल रहे बुजुर्ग मतदाता।
10 of 13
लोकसभा चुनाव 2024
- फोटो : अमर उजाला
प्योंत गांव में 94 वर्षीय महिला करेशनी देवी के साथ सरपंच सहित ग्रामीण मतदाता।
11 of 13
लोकसभा चुनाव 2024
- फोटो : अमर उजाला
चलने-फिरने में असमर्थ मनमोहन को उसका भाई मयंक सरकारी स्कूल कुंजपुरा में मतदान केंद्र पर लेकर पहुंचा।
मंडप में जाने से पहले दूल्हे ने डाला वोट
12 of 13
लोकसभा चुनाव 2024
- फोटो : अमर उजाला
नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के गांव रोपड़ सराय में शादी के लिए राजस्थान रवाना होने से पहले दूल्हा प्रदीप कुमार ने वोट डाला और राजस्थान के बबेड़ी गांव शादी के लिए रवाना हुए। दूल्हा प्रदीप कुमार ने बताया कि लोकतंत्र में वोट का महत्व है, इसलिए हमें अपने मत का प्रयोग हर हाल में करना चाहिए। मत के प्रयोग से ही सरकार बनती है। आज के दिन हरियाणा में 10 लोकसभा व एक विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। आज ही शादी है, इसलिए बरात जाने से पहले अपने गांव में बने बूथ पर वोट डाला। अब शादी करने के लिए जाएंगे। दूसरी ओर, दूल्हे के सारे परिवार ने एक साथ वोट डाले।