फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमानी हत्याकांड में नया खुलासा: कत्ल कर सुबह सचिन ने किया ये काम... आधे घंटे यहां रुका भी, फिर दिल्ली भागा

Wed, 05 Mar 2025 05:33 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक

सार

Himani Narwal Murder Case: आरोपी सचिन हत्या करने के बाद हिमानी की स्कूटी, मोबाइल, लैपटॉप जेवरात और अन्य सामान लेकर दुकान पर पहुंचा था, लेकिन उसे डर हुआ कि इस तरह तो वह पकड़ा जाएगा, इसलिए उसने रात को जाकर साक्ष्य मिटाए।
विज्ञापन
1 of 11
हिमानी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के रोहतक के विजय नगर में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी की हत्या करके शव को सूटकेस से सांपला फेंककर रात करीब 1 बजे हत्यारोपी सचिन अपने घर के लिए रवाना हुआ था। रात में घर पर रुकने के बाद वह सुबह सांपला बस स्टैंड पर शव को देखने पहुंचा था। करीब आधा घंटे तक वहां पर पुलिस और भीड़ को देखने के बाद हत्यारोपी बस में सवार होकर दिल्ली के लिए भाग गया था। इन बातों की पुष्टि पुलिस सूत्रों ने की है।
विज्ञापन

2 of 11
हिमानी नरवाल की फाइल फोटो - फोटो : Facebook@Himani Narwal II
1 मार्च को दिल्ली से गुरुग्राम के सुभाष चौक पहुंचा और वहां एक होटल-गेस्ट हाउस में रात को ठहरा था। 2 मार्च को वह गुरुग्राम से अपनी बहन के घर नजफगढ़ के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में ख्याल आया कि कहीं इस केस में उसकी बहन न फंस जाए, इसलिए रास्ते से ही लौट आया और मुंडका से दूसरी जगह भागने का प्लान बनाया, मगर जब तक दिल्ली एसटीएफ उसके मोबाइल की लोकेशन से उस तक पहुंच चुकी थी। 
विज्ञापन

3 of 11
हिमानी नरवाल की फाइल फोटो - फोटो : Facebook@Himani Narwal II
उन्होंने बताया कि आरोपी सचिन हत्या करने के बाद हिमानी की स्कूटी, मोबाइल, लैपटॉप जेवरात और अन्य सामान लेकर दुकान पर पहुंचा था, लेकिन उसे डर हुआ कि इस तरह तो वह पकड़ा जाएगा, इसलिए उसने रात को जाकर साक्ष्य मिटाए और शव को सूटकेस में रखकर सांपला तक पहुंचाया। सूत्रों ने बताया कि घटना के दिन उसकी जेब में केवल 60 रुपये ही थे और वह उनको ऑटो रिक्शा व बस में दे चुका था। शव फेंकने के बाद वह किसी तरह लिफ्ट मांगकर सांपला से बहादुरगढ़ और वहां से अपने घर पहुंचा था।  

4 of 11
हिमानी नरवाल की फाइल फोटो - फोटो : Facebook@Himani Narwal II
हत्यारोपी की करतूत पुलिस को बताना चाहती थी हिमानी
पुलिस सूत्रों ने बताया कि हिमानी से विवाद के बाद उसने चाकू के बल पर उसके हाथ बांध दिए थे। इस दौरान दोनों में काफी विवाद हुआ था और वह सचिन की करतूत को पुलिस को बताकर उसे सबक सिखाने की बात कह रही थी, जबकि वह लगातार उसे डरा-धमकाकर चुप कराने के लिए दबाव बना रहा था। 
विज्ञापन

5 of 11
हिमानी नरवाल की फाइल फोटो - फोटो : Facebook@Himani Narwal II
हत्यारोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। कुछ बातें सामने आई हैं, लेकिन जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके बारे में आला अधिकारी ही बताएंगे। - बिजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी सांपला।
विज्ञापन

6 of 11
हिमानी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पुलिस कर सकती है सीन रीक्रिएट 
हिमानी की हत्या के बाद पुलिस घटनास्थल पर जाकर सीन रीक्रिएट रीक्रिएट कर सकती है। इसके अलावा, केस से संबंधित साक्ष्य जैसे लैपटॉप और अन्य सामान को बरामद किया जाएगा। इसके अलावा, ऑटो रिक्शा और बस चालक की तलाश की जाएगी। उनसे भी तथ्य की पुष्टि की जाएगी कि क्या आरोपी सही बोल रहा है। वहीं, अन्य मुद्दों पर भी जांच करेगी।
विज्ञापन

7 of 11
हिमानी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
हत्यारोपी सचिन का वीडियो वायरल
हिमानी की हत्या के बाद आरोपी सचिन सूटकेस में लाश को ठिकाने लगाने के लिए जाते हुए सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। आरोपी की यह फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है। सचिन हत्या के बाद हिमानी के शव को सूटकेस में ले जाते हुए दिखा है। वह घर से पैदल ही ऑटो रिक्शा तक गया था। 

8 of 11
राहुल गांधी के साथ हिमानी नरवाल। - फोटो : अमर उजाला
सचिन ने बताई पूरी कहानी
सचिन 28 फरवरी को हिमानी के घर पर आया था। हिमानी और सचिन में दोपहर में रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। दिन में खूब गहमागहमी के बीच नाराज होकर सचिन वहां से चला गया था, हालांकि वह रोहतक में ही रहा। सचिन शाम करीब 4 बजे फिर से हिमानी के विजय नगर स्थित घर पहुंचा और वहां पर कुछ देर बात होने के बाद फिर दोनों के बीच विवाद हो गया। मामला इतना तूल पकड़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई हो गई।

9 of 11
Himani Narwal Murder - फोटो : अमर उजाला
हिमानी का थप्पड़ सचिन को लगा तो वह तमतमा गया। इस बात से खफा होकर उसने हिमानी की चार्जर के तार से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बेड पर रजाई से ढंक दिया। इसके बाद वह बचने के लिए तरकीब ढूढ़ने लगा। इस दौरान उसकी नजर सूटकेस पर पड़ी। इसमें कुछ कपड़े रखे थे। सूटकेस खाली कर उसमें हिमानी का शव ठूंस दिया। हालांकि, इससे हाथ-पैर बुरी तरह मुड़ गए थे। 

10 of 11
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सचिन - फोटो : अमर उजाला
28 फरवरी को की थी हिमानी की हत्या
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कृष्ण कुमार राव ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 28 फरवरी को विजय नगर स्थित हिमानी नरवाल के घर पर दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद ज्यादा बढ़ गया।
 
विज्ञापन

11 of 11
हिमानी नरवाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शाम करीब 5 बजे सचिन ने पहले हिमानी के चुनरी से हाथ बांधे और फिर मोबाइल चार्ज करने वाले तार से उसका गला घोंट दिया। हत्यारोपी से खुद का बचाव करने के लिए हिमानी ने काफी प्रयास किया था। इसी जद्दोजहद में सचिन के हाथों पर हिमानी ने नाखूनों से नोचते हुए बचने की कोशिश की थी।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें