Himani Narwal Murder Case: 27 फरवरी को एक मैसेज हिमानी के मोबाइल से मां सविता को भेजा गया था। इसमें जो वाइस मैसेज था, उसकी आवाज साफ नहीं थी, लेकिन हिमानी के मोबाइल से भेजा गया था।
विज्ञापन
1 of 12
सचिन और हिमानी नरवाल की फाइल फोटो
- फोटो : Facebook@Himani Narwal II
कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल को अपने रास्ते से हटाने के लिए सचिन पहले भी उसकी हत्या करने की साजिश रच चुका था। एक दिन पहले यानी 27 फरवरी को भी हिमानी की हत्या का षड्यंत्र रचा, लेकिन उस दिन गली में किसी विवाद के कारण पुलिस आ गई थी। काफी समय तक घर के पास गली में पुलिस की गाड़ी आने के कारण हत्यारोपी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाया था। अगले दिन उसने योजनाबद्ध तरीके से हिमानी की हत्या को अंजाम दिया और सूटकेस में शव लेकर सांपला पहुंचा था।
विज्ञापन
2 of 12
हिमानी नरवाल की फाइल फोटो
- फोटो : Facebook@Himani Narwal II
हिमानी के भाई जतिन ने अंदेशा जताया कि सचिन 27 फरवरी को उनके घर पर आया था, लेकिन गली में एक विवाद हो गया था और काफी लंबे समय तक घर के पास ही पुलिस की गाड़ी खड़ी रही थी। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस की गाड़ी गली में नहीं आती तो उस दिन भी हत्या कर सकता था।
विज्ञापन
3 of 12
हिमानी नरवाल की फाइल फोटो
- फोटो : Facebook@Himani Narwal II
मोबाइल पर भेजा गया वाइस मैसेज भी आरोपी का था
27 फरवरी को एक मैसेज हिमानी के मोबाइल से मां सविता को भेजा गया था। इसमें जो वाइस मैसेज था, उसकी आवाज साफ नहीं थी, लेकिन हिमानी के मोबाइल से भेजा गया था तो संदेह नहीं हुआ था, मगर अब परिजनों को संदेह है कि यह मैसेज हत्यारोपी ने ही तो नहीं भेजा था।
4 of 12
हिमानी नरवाल की फाइल फोटो
- फोटो : Facebook@Himani Narwal II
हरियाणा के रोहतक के विजय नगर में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी की हत्या करके शव को सूटकेस से सांपला फेंककर रात करीब 1 बजे हत्यारोपी सचिन अपने घर के लिए रवाना हुआ था। रात में घर पर रुकने के बाद वह सुबह सांपला बस स्टैंड पर शव को देखने पहुंचा था। करीब आधा घंटे तक वहां पर पुलिस और भीड़ को देखने के बाद हत्यारोपी बस में सवार होकर दिल्ली के लिए भाग गया था। इन बातों की पुष्टि पुलिस सूत्रों ने की है।
विज्ञापन
5 of 12
हिमानी नरवाल की फाइल फोटो
- फोटो : Facebook@Himani Narwal II
ग्रुरुग्राम में एक होटल में रात को ठहरा
1 मार्च को दिल्ली से गुरुग्राम के सुभाष चौक पहुंचा और वहां एक होटल-गेस्ट हाउस में रात को ठहरा था। 2 मार्च को वह गुरुग्राम से अपनी बहन के घर नजफगढ़ के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में ख्याल आया कि कहीं इस केस में उसकी बहन न फंस जाए, इसलिए रास्ते से ही लौट आया और मुंडका से दूसरी जगह भागने का प्लान बनाया, मगर जब तक दिल्ली एसटीएफ उसके मोबाइल की लोकेशन से उस तक पहुंच चुकी थी।
विज्ञापन
6 of 12
हिमानी नरवाल की फाइल फोटो
- फोटो : Facebook@Himani Narwal II
उन्होंने बताया कि आरोपी सचिन हत्या करने के बाद हिमानी की स्कूटी, मोबाइल, लैपटॉप जेवरात और अन्य सामान लेकर दुकान पर पहुंचा था, लेकिन उसे डर हुआ कि इस तरह तो वह पकड़ा जाएगा, इसलिए उसने रात को जाकर साक्ष्य मिटाए और शव को सूटकेस में रखकर सांपला तक पहुंचाया। सूत्रों ने बताया कि घटना के दिन उसकी जेब में केवल 60 रुपये ही थे और वह उनको ऑटो रिक्शा व बस में दे चुका था। शव फेंकने के बाद वह किसी तरह लिफ्ट मांगकर सांपला से बहादुरगढ़ और वहां से अपने घर पहुंचा था।
विज्ञापन
7 of 12
हिमानी हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
हत्यारोपी की करतूत पुलिस को बताना चाहती थी हिमानी
पुलिस सूत्रों ने बताया कि हिमानी से विवाद के बाद उसने चाकू के बल पर उसके हाथ बांध दिए थे। इस दौरान दोनों में काफी विवाद हुआ था और वह सचिन की करतूत को पुलिस को बताकर उसे सबक सिखाने की बात कह रही थी, जबकि वह लगातार उसे डरा-धमकाकर चुप कराने के लिए दबाव बना रहा था।
8 of 12
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सचिन
- फोटो : अमर उजाला
हत्यारोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। कुछ बातें सामने आई हैं, लेकिन जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके बारे में आला अधिकारी ही बताएंगे। - बिजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी सांपला।
9 of 12
इसी सूटकेस में मिला हिमानी का शव
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस कर सकती है सीन रीक्रिएट
हिमानी की हत्या के बाद पुलिस घटनास्थल पर जाकर सीन रीक्रिएट रीक्रिएट कर सकती है। इसके अलावा, केस से संबंधित साक्ष्य जैसे लैपटॉप और अन्य सामान को बरामद किया जाएगा। इसके अलावा, ऑटो रिक्शा और बस चालक की तलाश की जाएगी। उनसे भी तथ्य की पुष्टि की जाएगी कि क्या आरोपी सही बोल रहा है। वहीं, अन्य मुद्दों पर भी जांच करेगी।
10 of 12
हिमानी नरवाल का सूटकेस में मिला शव
- फोटो : अमर उजाला
हत्यारोपी सचिन का वीडियो वायरल
हिमानी की हत्या के बाद आरोपी सचिन सूटकेस में लाश को ठिकाने लगाने के लिए जाते हुए सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। आरोपी की यह फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है। सचिन हत्या के बाद हिमानी के शव को सूटकेस में ले जाते हुए दिखा है। वह घर से पैदल ही ऑटो रिक्शा तक गया था।
11 of 12
हिमानी नरवाल का सूटकेस में मिला शव
- फोटो : अमर उजाला
सचिन ने बताई पूरी कहानी
सचिन 28 फरवरी को हिमानी के घर पर आया था। हिमानी और सचिन में दोपहर में रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। दिन में खूब गहमागहमी के बीच नाराज होकर सचिन वहां से चला गया था, हालांकि वह रोहतक में ही रहा। सचिन शाम करीब 4 बजे फिर से हिमानी के विजय नगर स्थित घर पहुंचा और वहां पर कुछ देर बात होने के बाद फिर दोनों के बीच विवाद हो गया। मामला इतना तूल
हिमानी का थप्पड़ सचिन को लगा तो वह तमतमा गया।
इस बात से खफा होकर उसने हिमानी की चार्जर के तार से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बेड पर रजाई से ढंक दिया। इसके बाद वह बचने के लिए तरकीब ढूढ़ने लगा। इस दौरान उसकी नजर सूटकेस पर पड़ी। इसमें कुछ कपड़े रखे थे। सूटकेस खाली कर उसमें हिमानी का शव ठूंस दिया। हालांकि, इससे हाथ-पैर बुरी तरह मुड़ गए थे।