फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himani Murder Case: 'कत्ल के पीछे कोई बड़ी शख्सियत, सचिन ने फोन किया फॉरमेट'; मां का लैपटॉप को लेकर भी खुलासा

Thu, 06 Mar 2025 10:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक

सार

हिमानी नरवाल की मां सविता ने आरोप लगाया कि पुलिस हत्यारे को बचाने का प्रयास कर रही है। चूंकि वह कोई बड़ी हस्ती है। हत्यारोपी सचिन ने हिमानी के शव को घर पर छोड़ सबसे पहले लैपटॉप और मोबाइल को लेकर गया था। 
विज्ञापन
1 of 10
Himani Murder Case - फोटो : अमर उजाला
हिमानी नरवाल की हत्या के बाद बुधवार को उनकी मां सविता ने पुलिस की जांच से संतुष्ट न होने की बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिस किसी को बचाने का प्रयास कर रही है और जांच में लीपापोती कर रही है। हत्या के पीछे कोई बड़ी शख्सियत है और उसे पुलिस बचाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने हरियाणा सरकार, कांग्रेस, राहुल गांधी और बड़े नेताओं से गुहार लगाई है कि उनकी बेटी को न्याय दिलाया जाए। चूंकि हत्यारोपी ने हिमानी के शव को छोड़कर सबसे पहले लैपटॉप और मोबाइल को ही छिपाया था। ऐसा कुछ तो रहा है उनमें जो किसी बड़ी हस्ती की पोल खोल सकता है। 
विज्ञापन

2 of 10
हिमानी की मां सविता - फोटो : X @ANI
सचिन ने मोबाइल को भी फॉरमेट किया है। उन्होंने कहा कि यदि जांच सही नहीं हुई और असल हत्यारे का नाम सामने नहीं लाया गया तो उनको भी बेटी के पास पहुंचा दिया जाए। 
विज्ञापन

3 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सचिन - फोटो : अमर उजाला
हिमानी की 28 फरवरी को सचिन ने की हत्या
अगर ऐसा नहीं किया तो उनको आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। दरअसल, हिमानी नरवाल की 28 फरवरी को झज्जर के मोबाइल रिपेयरिंग करने वाले सचिन उर्फ ढिल्लू ने मोबाइल चार्जर की तार से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। हत्या के पीछे लेन-देन का मामला बताया था। 

4 of 10
हिमानी के शव का पोस्टमार्टम के बाद विलाप करतीं सविता की मां - फोटो : अमर उजाला
इस पर पीड़िता मां सविता ने कहा कि यह तो केवल मोहरा है। असल हत्यारा तो अभी पर्दे के पीछे है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस हत्यारे को बचाने का प्रयास कर रही है। चूंकि वह कोई बड़ी हस्ती है। 
विज्ञापन

5 of 10
हिमानी नरवाल की फाइल फोटो - फोटो : Facebook@Himani Narwal II
मामले की जांच सीबीआई से करने की मांग
हत्यारोपी सचिन ने हिमानी के शव को घर पर छोड़ सबसे पहले लैपटॉप और मोबाइल को लेकर गया था। सविता ने मामले की जांच सीबीआई से करने की मांग की।
विज्ञापन

6 of 10
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ हिमानी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
रोहतक आ सकते हैं राहुल 
कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बताया कि हिमानी की हत्या की सूचना पार्टी आलाकमान तक पहुंचा दी गई है। अब कांग्रेस के बड़े नेता और राहुल गांधी समेत अन्य लोग रोहतक हिमानी के घर आ सकते हैं। 
विज्ञापन

7 of 10
हिमानी नरवाल की फाइल फोटो - फोटो : Facebook@Himani Narwal II
सचिन ने बताई पूरी कहानी
सचिन 28 फरवरी को हिमानी के घर पर आया था। हिमानी और सचिन में दोपहर में रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। दिन में खूब गहमागहमी के बीच नाराज होकर सचिन वहां से चला गया था, हालांकि वह रोहतक में ही रहा। सचिन शाम करीब 4 बजे फिर से हिमानी के विजय नगर स्थित घर पहुंचा और वहां पर कुछ देर बात होने के बाद फिर दोनों के बीच विवाद हो गया। मामला इतना तूल पकड़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई हो गई।

8 of 10
सूटकेस को ले जाता आरोपी सचिन - फोटो : वीडियो ग्रैब
हिमानी का थप्पड़ सचिन को लगा तो वह तमतमा गया। इस बात से खफा होकर उसने हिमानी की चार्जर के तार से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बेड पर रजाई से ढंक दिया। इसके बाद वह बचने के लिए तरकीब ढूढ़ने लगा। इस दौरान उसकी नजर सूटकेस पर पड़ी। इसमें कुछ कपड़े रखे थे। सूटकेस खाली कर उसमें हिमानी का शव ठूंस दिया। हालांकि, इससे हाथ-पैर बुरी तरह मुड़ गए थे। 

 

9 of 10
हिमानी नरवाल की फाइल फोटो - फोटो : Facebook@Himani Narwal II
28 फरवरी को की थी हिमानी की हत्या
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कृष्ण कुमार राव ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 28 फरवरी को विजय नगर स्थित हिमानी नरवाल के घर पर दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद ज्यादा बढ़ गया।


 
विज्ञापन

10 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सचिन - फोटो : अमर उजाला
शाम करीब 5 बजे सचिन ने पहले हिमानी के चुनरी से हाथ बांधे और फिर मोबाइल चार्ज करने वाले तार से उसका गला घोंट दिया। हत्यारोपी से खुद का बचाव करने के लिए हिमानी ने काफी प्रयास किया था। इसी जद्दोजहद में सचिन के हाथों पर हिमानी ने नाखूनों से नोचते हुए बचने की कोशिश की थी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें