फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himani Murder Case: कमरे में फैला खून किया साफ, फिर सूटकेस में पैक की लाश; सचिन ने बताया कहां कितना समय बिताया

Thu, 06 Mar 2025 08:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक

सार

हिमानी नरवाल हत्याकांड में पुलिस ने हत्या का सीन रीक्रिएट किया है। आरोपी सचिन ने फिर से पुलिस को विस्तार से बताया कि वारदात को कैसे अंजाम दिया। आरोपी ने कहां-कहां कितना समय बिताया, सब कुछ विस्तार से बताया।
विज्ञापन
1 of 11
Himani narwal Murder - फोटो : अमर उजाला
हिमानी हत्याकांड के आरोपी सचिन उर्फ ढिल्लू को रिमांड पर लेने के बाद बुधवार दोपहर करीब तीन बजे तीन गाड़ियों में पुलिस और एफएसएल की टीम विजय नगर स्थित हिमानी के घर पहुंची। वारदात स्थल पर पुलिस ने हत्या का सीन रीक्रिएट किया।

आरोपी सचिन ने पुलिस को बताया कि कैसे उसने कमरे में मोबाइल चार्जर से हिमानी का गला घोंटा। इसके बाद कमरे में फैले खून के छींटे बाथरूम से पानी लाकर साफ किए। इसके बाद वह लैपटॉप और मोबाइल के अलावा जेवरात लेकर घर से चला गया था।
 
विज्ञापन

2 of 11
सूटकेस को ले जाता आरोपी सचिन - फोटो : वीडियो ग्रैब
इसलिए सूटकेस को घसीटकर ले गया सचिन
आरोपी ने बताया रात में वह दोबारा विजयनगर आया और कमरे की छत पर रखे सूटकेस को उतारकर उसमें हिमानी का शव रखा। वजन अधिक होने के कारण वह सूटकेस को घसीटकर ले गया। पुलिस ने घर के अलावा गली का मोड़ और ऑटो में बैठने से लेकर बस में सवार होने के स्थान पर जाकर भी जांच पड़ताल की। इसके बाद पुलिस हत्यारोपी को लेकर रवाना हो गई।
विज्ञापन

3 of 11
पुलिस ने सचिन के साथ हत्या का सीन रीक्रिएट किया - फोटो : अमर उजाला
पहले शव लेकर बाहर आया, फिर कमरे में ताला लगाया
सचिन ने बताया कि सूटकेस में शव डालने के बाद वह पहले सूटकेस बाहर लाया, इसके बाद कमरे का ताला लगाया। ताला लगाने के बाद उसने बाहर के गेट का ताला लगाया और चाबी वहीं रखकर चला गया। आरोपी ने कहां-कहां कितना समय बिताया, सब विस्तार से बताया।

 

4 of 11
पुलिस ने सचिन के साथ हत्या का सीन रीक्रिएट किया - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को भी किया था सीन रीक्रिएट
मंगलवार को भी पुलिस ने हत्या का सीन रीक्रिएट किया था। मंगलवार को पुलिस सचिन को लेकर सांपला बस स्टैंड के पास उस दीवार के पास पहुंची थी, जहां उसने शव फेंका था। इसके बाद पुलिस उसे झज्जर के कानोंदा गांव स्थित दुकान पर लेकर पहुंची थी। यहां से लैपटॉप आदि समेत सामान बरामद किया था।
 
विज्ञापन

5 of 11
पुलिस ने सचिन के साथ हत्या का सीन रीक्रिएट किया - फोटो : अमर उजाला
माहौल भांपकर आरोपी को घर लाई पुलिस
दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस के कुछ अधिकारी और कर्मचारी हिमानी के घर पहुंचे थे। उन्होंने पहले परिजनों से बातचीत की। चूंकि हत्यारोपी को घर लाना था, इसलिए पहले पुलिस ने माहौल भांपा और फिर करीब 3 बजे कुछ और पुलिसकर्मी हत्यारोपी सचिन उर्फ ढिल्लू को लेकर हिमानी के घर पहुंचे।
विज्ञापन

6 of 11
हिमानी नरवाल की फाइल फोटो - फोटो : Facebook@Himani Narwal II
हत्यारोपी सचिन को देखकर हिमानी की मां हुईं बेहोश
पुलिस जब हत्यारोपी सचिन को लेकर विजय नगर स्थित घर पर पहुंची तो उसे देखकर हिमानी की मां सविता बेहोश हो गईं। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन उन्हें होश में लाया और ढांढ़स बंधाया।

 
विज्ञापन

7 of 11
हिमानी नरवाल की फाइल फोटो - फोटो : Facebook@Himani Narwal II
पुलिस ने बुधवार को हत्यारोपी के साथ हिमानी के घर पर जाकर सीन रीक्रिएट किया था। इसके अलावा एफएसएल टीम भी उनके साथ गई थी।-बिजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी सांपला।

8 of 11
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सचिन - फोटो : अमर उजाला
सचिन ने बताई पूरी कहानी
सचिन 28 फरवरी को हिमानी के घर पर आया था। हिमानी और सचिन में दोपहर में रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। दिन में खूब गहमागहमी के बीच नाराज होकर सचिन वहां से चला गया था, हालांकि वह रोहतक में ही रहा। सचिन शाम करीब 4 बजे फिर से हिमानी के विजय नगर स्थित घर पहुंचा और वहां पर कुछ देर बात होने के बाद फिर दोनों के बीच विवाद हो गया। मामला इतना तूल पकड़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई हो गई।

9 of 11
हिमानी नरवाल की फाइल फोटो - फोटो : Facebook@Himani Narwal II
हिमानी का थप्पड़ सचिन को लगा तो वह तमतमा गया। इस बात से खफा होकर उसने हिमानी की चार्जर के तार से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बेड पर रजाई से ढंक दिया। इसके बाद वह बचने के लिए तरकीब ढूढ़ने लगा। इस दौरान उसकी नजर सूटकेस पर पड़ी। इसमें कुछ कपड़े रखे थे। सूटकेस खाली कर उसमें हिमानी का शव ठूंस दिया। हालांकि, इससे हाथ-पैर बुरी तरह मुड़ गए थे। 

 

10 of 11
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सचिन - फोटो : अमर उजाला
28 फरवरी को की थी हिमानी की हत्या
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कृष्ण कुमार राव ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 28 फरवरी को विजय नगर स्थित हिमानी नरवाल के घर पर दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद ज्यादा बढ़ गया।

 
विज्ञापन

11 of 11
हिमानी नरवाल की फाइल फोटो - फोटो : Facebook@Himani Narwal II
शाम करीब 5 बजे सचिन ने पहले हिमानी के चुनरी से हाथ बांधे और फिर मोबाइल चार्ज करने वाले तार से उसका गला घोंट दिया। हत्यारोपी से खुद का बचाव करने के लिए हिमानी ने काफी प्रयास किया था। इसी जद्दोजहद में सचिन के हाथों पर हिमानी ने नाखूनों से नोचते हुए बचने की कोशिश की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें