फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak Double Murder: रात 2 बजे तक प्रॉपर्टी अपने नाम कराने पर अड़ा रहा तन्नू, माता-पिता नहीं माने तो की हत्या

Mon, 25 Jul 2022 10:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

जनता कॉलोनी में दंपती हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी पूछताछ में बोला कि पहले मां को माथे में गोली मारी, फिर दूसरी पिस्तौल से पिता की कनपटी पर वार किया।
विज्ञापन
1 of 5
हत्यारोपी तरूण दूसरी ओर मृतकों के फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरियाणा के रोहतक में जनता कॉलोनी के दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी बेटे तरुण उर्फ तन्नू को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उसे अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी वारदात की रात को दो बजे तक माता-पिता से तारा होटल व दूसरी प्रॉपर्टी अपने नाम कराने की जिद्द करता रहा।

जब दोनों ने नशे की लत छोड़ने से पहले ऐसा करने से मना कर दिया तो उसने एक घंटे बाद करीब तीन बजे दो अलग-अलग देसी पिस्तौल से माता-पिता की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद बस में बैठकर हरिद्वार चला गया। रविवार की रात वापस आया तो पुलिस ने उसे स्टेशन के पास से धर दबोचा। अब रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी द्वारा प्रयोग किए गए दोनों देसी पिस्तौल बरामद करने का प्रयास कर रही है। 

एएसपी कृष्ण कुमार लोहचब ने मीडिया के सामने खुलासा करते हुए बताया कि शनिवार तड़के सूचना मिली कि जनता कॉलोनी स्थित तारा होटल के मालिक व उसकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक दंपती की पहचान चंद्रभान व उसकी पत्नी निशा के तौर पर हुई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
चंद्रभान व उसकी पत्नी निशा का फाइल फोटो। आरोपी तरुण। - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के लुधियाना से आई दंपती की बेटी चांदनी के बयान पर पुलिस ने उसके भाई तरुण के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। चांदनी का आरोप था कि उसकी शादी 4 साल पहले चिराग निवासी लुधियाना के साथ हुई। जबकि उसके भाई तरुण उर्फ तन्नु की शादी अमृतसर में हुई।
विज्ञापन

3 of 5
रोहतक में दंपती की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
2019 में तरुण अपने बच्चों के साथ अलग रहने लगा। एक साल बाद वापस घर आ गया। शनिवार को उसे सूचना मिली कि तरुण ने माता-पिता की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। 

4 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह व जांच अधिकारी जनता कॉलोनी चौकी प्रभारी एसआई सुभाष ने आरोपी तरुण उर्फ तन्नू गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने प्रॉपर्टी विवाद को लेकर रात तीन बजे अपने माता-पिता की हत्या करने के बाद फरार हो गया था। आरोपी के पास दो अवैध देसी पिस्तौल थे। आरोपी ने अपनी मां व अपने पिता की अलग-अलग पिस्तौल से गोली मारकर हत्या की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोहतक हत्याकांड - फोटो : Self
पुलिस ने आरोपी की पत्नी को दी क्लीनचिट, एएसपी बोले-नहीं मिला कोई सबूत
एएसपी कृष्ण लोहचब ने बताया कि अभी तक की जांच में आरोपी तरुण की पत्नी के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है। पता चला है कि आरोपी ने माता-पिता की हत्या करने से पहले पत्नी के कमरे का बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद माता-पिता की हत्या कर मौके से फरार हो गया। इतना ही नहीं कर्ज के चलते आरोपी पत्नी के भी जेवरात ठिकाने लगा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें