रोहतक में एएसआई संदीप लाठर की खुदकुशी के मामले में नया खुलासा हुआ है। खुदकुशी से पहले संदीप ने दूसरे कमरे में जाकर किसी से बात की थी। यह बात फोन पर किससे की थी इसका कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों ने एसआईटी से पूछा है कि आखिरी कॉल किसकी थी, हमें बताया जाए।
रोहतक में एएसआई संदीप लाठर ने 14 अक्तूबर को आत्महत्या से पहले दूसरे कमरे में जाकर मोबाइल फोन पर किसी से बात की थी। यह कहना है उनके चचेरे भाई भूप सिंह लाठर का। संदीप के परिजन कहते हैं कि फोन किसका था इस बारे में उन्होंने किसी को कुछ नहीं बताया।
यह कॉल संदीप ने खुद नहीं की, बल्कि दूसरी तरफ से आई। इसके बाद करीब पौने 12 बजे वह स्कूटी से मामा के गांव लाढ़ौत पहुंचे। वहां सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दो सप्ताह बाद भी इस आखिरी कॉल का राज नहीं खुल सका है।
विज्ञापन
2 of 6
विलाप करते एएसआई के परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संदीप की आखिरी बार किससे बात हुई थी?
परिजनों ने अब एसआईटी (विशेष जांच टीम) से कहा है कि उन्हें यह बताया जाए कि संदीप की आखिरी बार किससे बात हुई थी? संदीप के चचेरे भाई भूप सिंह लाठर ने कहा, एसआईटी से बात की गई है। एसआईटी ने यह बताने के लिए दो दिन का समय मांगा है। हालांकि एक आला अधिकारी ने कहा कि मोबाइल फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
3 of 6
मीडिया से बात करती एएसआई संदीप का पत्नी और बेटी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आखिरी बार संदीप की किससे बात हुई?
जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि आखिरी बार संदीप की किससे बात हुई। डीएसपी दलीप सिंह की अगुवाई में एसआईटी स्थानीय स्तर पर इस केस की जांच कर रही है। पूरी जांच को गोपनीय रखा जा रहा है। टीम संदीप के ममेरे भाई संजय व सबसे पहले शव देखने वाले श्रमिक जिलेदार से पूछताछ कर चुकी है।
4 of 6
एएसआई संदीप लाठर की मौत के बाद उनकी बहनों व परिजनों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
- फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री से मिलने का परिवार ने मांगा समय
संदीप के परिजनों ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिलने का फैसला किया है। इसके लिए उन्होंने सीएम ऑफिस से समय मांगा है। वहां सीएम से संदीप की पत्नी संतोष की नौकरी और केस की जांच को लेकर बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
5 of 6
रोहतक के एएसआई संदीप ने इसी कमरे में की आत्महत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
एडीजीपी वाई पूरण कुमार के गनमैन रहे हवलदार सुशील कुमार को गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल रोहतक साइबर सेल के एएसआई संदीप लाठर (42) ने 15 अक्तूबर को सर्विस पिस्टल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मौके से चार पेज का सुसाइड नोट मिला है। इस नोट और इससे पहले बनाए गए वीडियो में संदीप ने एडीजीपी पूरण कुमार को भ्रष्ट अधिकारी बताया। कहा, भ्रष्टाचार केस में गिरफ्तारी के डर से ही पूरण कुमार ने खुदकुशी की थी।
rohtak asi sandeep kumar
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव लाढ़ौत में मामा के खेत पर एएसआई ने की खुदकुशी
जींद के जुलाना निवासी संदीप लाठर रोहतक के सुखपुरा चौक स्थित पुलिस क्वार्टर में मां इंद्रावती, पत्नी संतोष और तीन बच्चों (प्रतिभा, रूपक व विहान) के साथ रहते थे। पांच बहनों के वे इकलौते भाई थे। संदीप 15 अक्तूबर को सुबह सादे कपड़ों में रोहतक जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर गांव लाढ़ौत में अपने मामा व पूर्व सरपंच बलवान के खेत में पहुंचे थे। यहीं पहली मंजिल पर बने कमरे (कोठड़े) में दोपहर करीब एक बजे सर्विस पिस्टल से कनपटी में गोली मारकर खुदकुशी कर ली।