एडीजीपी खुदकुशी मामले में एसआईटी ने सुनारिया जेल में बंद हवलदार सुशील से पूछताछ की है। डीएसपी गुरजीत कौर के नेतृत्व में चंडीगढ़ पुलिस रोहतक पहुंची थी। रात 7 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई। सुशील को रोहतक पुलिस ने शराब ठेकेदार से मंथली मांगने के आरोप में 7 अक्तूबर को गिरफ्तार किया था।
एडीजीपी वाई पूरण कुमार के आत्महत्या मामले की जांच कर रही चंडीगढ़ पुलिस की एसआईटी सोमवार सुबह रोहतक पहुंची और शराब ठेकेदार से मंथली मांगने के आरोप में गिरफ्तार हवलदार सुशील कुमार से छह घंटे पूछताछ की। पूछताछ में हवलदार ने कहा कि उसे फंसाया जा रहा है।
एसआईटी ने उससे यह पूछताछ सुनारिया जेल के भीतर ही की। इसके लिए एसआईटी ने कोर्ट से पहले ही अनुमति ले ली थी। इसके बाद डीएसपी गुरजीत कौर व सब इंस्पेक्टर नवीन कुमार सुबह 11 बजे सुनारिया जेल पहुंचे। वहां पहले चरण में सुशील कुमार से चार घंटे पूछताछ की गई।
विज्ञापन
2 of 11
वाई पूरण कुमार का शव पीजीआई में ले जाते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुशील कुमार ने खुद को बताया बेकसूर
इसके बाद दो घंटे बीच में आराम करके फिर दो घंटे पूछताछ की गई। सूत्रों के अनुसार एसआईटी के सामने सुशील कुमार ने खुद को बेकसूर बताया। सुशील के बयान लेने के बाद टीम शाम करीब 7 बजे टीम सुनारिया जेल से चंडीगढ़ लौट गई।
विज्ञापन
3 of 11
वाई पूरण कुमार का शव पीजीआई में ले जाते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुशील ने खुद को बताया था एडीजीपी पूरण कुमार का खास आदमी
शराब ठेकेदार प्रवीण बंसल ने अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दी थी कि सुशील कुमार नाम का पुलिसकर्मी उससे मिला और खुद को एडीजीपी पूरण कुमार का खास आदमी बताया। आरोप है कि हवलदार सुशील ने एडीजीपी के नाम पर ढाई लाख रुपये मंथली मांगी।
4 of 11
पीजीआई पहुंचे हुए आईजीपी पुष्पेंदर कुमार और एसएसपी कंवरदीप कौर पीजीआई मुर्दा घर से बाहर आते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने 6 अक्तूबर को सुशील कुमार के खिलाफ मंथली मांगने का केस दर्ज कर 7 अक्तूबर को गिरफ्तार कर लिया था। उसके कुछ घंटे बाद आईजी पूरण कुमार ने जान दे दी।
विज्ञापन
5 of 11
पीजीआई पहुंचे हुए आईजीपी पुष्पेंदर कुमार और एसएसपी कंवरदीप कौर पीजीआई मुर्दा घर से बाहर आते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसआईटी की एक टीम तीन दिन से रोहतक में
चंडीगढ़ पुलिस की एक टीम तीसरे दिन भी रोहतक में रही। उसने सरकार को आवश्यकत दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए नोटिस जारी किया है। साथ ही केस से जुड़ी बरामद वस्तुओं को फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) भेजते हुए संबंधित फॉरवर्डिंग लेटर भी भेजे गए हैं।
विज्ञापन
6 of 11
पीजीआई पहुंचे हुए आईजीपी पुष्पेंदर कुमार और एसएसपी कंवरदीप कौर पीजीआई मुर्दा घर से बाहर आते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीएसपी गुलाब सिंह भी कर रहे अलग से जांच
रोहतक पुलिस की तरफ से डीएसपी गुलाब सिंह को मंथली प्रकरण की जांच अलग से सौंपी गई है। डीएसपी ने बताया कि वह जल्द जांच शुरू करेंगे।
विज्ञापन
7 of 11
सामने आया एडीजीपी का आखिरी फोटो
- फोटो : सीसीटीवी वीडियो ग्रैब
सातवें दिन भी पोस्टमार्टम पर नहीं बनी सहमति, पीएम मोदी की रैली स्थगित
दिवंगत आईपीएस वाई पूरण कुमार आत्महत्या मामले में लगातार सातवें दिन भी शव को पोस्टमार्टम पर परिवार की सहमति नहीं बनी। परिजन डीजीपी शत्रुजीत कपूर और रोहतक के पूर्व एसपी नरेंद्र बिजराणिया की गिरफ्तारी पर अड़े हुए हैं। अब इस मामले को लेकर सियासत भी गरमा गई है।
8 of 11
आईएएस अमनीत पी कुमार के आवास पर पहुंचे दुष्यंत चौटाला व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
उधर, पीएम मोदी के 17 अक्तूबर को सोनीपत में होने वाली रैली भी स्थगित हो गई है। सोनिया गांधी के भी पहुंचने की चर्चा है। वह इस समय शिमला दौरे पर हैं। उन्होंने भी अमनीत कुमार के घर पहुंचने की इच्छा जताई है। बताया जा रहा है कि यदि उनका स्वास्थ्य ठीक रहा है तो वह जरूर आएंगी।
9 of 11
चंडीगढ़ में आईपीएस अमनीत पी कुमार के निवास पर दुख प्रकट करने पहुंचे सीएम सैनी
- फोटो : अमर उजाला
उधर, सरकार की ओर से सातवें दिन भी वाई पूरण कुमार की पत्नी व उनके परिजनों को मनाने का प्रयास जारी रहा। सरकार की ओर से मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी दो बार अमनीत कुमार के घर पहुंचे और काफी देर तक उनके घर पर परिजनों से बातचीत करते रहे।
10 of 11
आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार और रोहतक एसपी नरेंद्र बिजारणिया की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री व पूर्व सीएम मनोहर लाल के निर्देश पर उनके करीबी अमनीत कुमार के घर दलित नेताओं के साथ पहुंचे और परिजनों को शव का पोस्टमार्टम कराने के मनाने की कोशिश की। इस बीच, सांत्वना देने पहुंचे केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले पहुंचे। अमनीत से मुलाकात के दौरान उन्होंने पूरण कुमार के शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही।
आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार और डीजीपी शत्रुजीत कपूर की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
इस पर अमनीत व परिजनों ने कहा- मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पोस्टमार्टम होगा। उसके बाद वह सीएम से मिलने पहुंचे। दोनों के बीच करीब 40 मिनट तक सीएम हाउस में बातचीत चली। उसके बाद उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा- एसपी को गिरफ्तार करना चाहिए और डीजीपी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।