फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Psycho Killer Poonam: पूनम को सजा दिलाना होगा मुश्किल? जानें क्या बोले अधिवक्ता; CBI की तर्ज पर चल रही तफ्तीश

Sun, 07 Dec 2025 05:53 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत

सार

इसराना में हुई विधि की हत्या और बाकी हत्याओं की एक-एक कड़ी को जोड़कर पुलिस तफ्तीश करने में जुटी है। मृत बच्चों के परिजनों के बयान पुलिस ने दर्ज किए हैं। पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
1 of 7
साइको किलर पूनम - फोटो : अमर उजाला
तीन मासूम बच्चियों और खुद के बेटे की हत्या करने की आरोपी पूनम पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने पूनम के खिलाफ अलग-अलग थानों में तीन प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। अब पुलिस सभी प्रकरणों की तफ्तीश में जुट गई है। जिसमें सभी घटनाओं की सभी कड़ियों को जोड़कर तफ्तीश को आगे बढ़ाया जा रहा है। सीबीआई की तर्ज पर अधिक से अधिक लोगों के बयान और परिजनों की गवाही इस केस को मजबूत बनाएगी। उधर, अपराध पर काम करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ताओं का भी यही माना है कि इस तरह के मामले में आरोपी के बयान के साथ-साथ वैज्ञानिक तरीके से जुटाए गए साक्ष्य सजा के लिए अहम होंगे। 
विज्ञापन

2 of 7
साइको किलर पूनम - फोटो : अमर उजाला
इसराना में छह साल की विधि की हत्या के बाद चार मासूम बच्चों की हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस टीम लगातार इस प्रकरण में तफ्तीश की जा रही है। इसराना थाने में विधि की हत्या के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया था। साथ ही कुछ अन्य साक्ष्य भी पुलिस के हाथ लगे थे, लेकिन बाकी तीन हत्याओं के मामले में पुलिस के पास ज्यादा जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 7
साइको किलर पूनम - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने जिया की हत्या के आरोप में थाना सेक्टर-29 और सोनीपत के भावड में हुई शुभम व इशिका की हत्या के मामले में बरोदा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है, लेकिन इन दोनों ही मामलों में मृत बच्चो की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं है और उस समय के साक्ष्य भी नहीं है। जिस कारण पुलिस इस प्रकरण की गहराई से तफ्तीश कर रही है।

4 of 7
पानीपत मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आरोपी पूनम के कबूलनामे को अहम सुराग बनाया है। इसके बाद पुलिस ने मृत बच्चों के परिजनों को बयान दर्ज किए हैं, साथ ही उस समय क्या परिस्थिति रही उसके आधार पर ग्रामीणों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। साथ ही विधि की हत्या के मामले से भी सभी को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

5 of 7
साइको किलर पूनम - फोटो : संवाद
आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर की जाएगी निशानदेही 
पुलिस थाना सेक्टर-29 और सोनीपत के बरोदा थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर आरोपी को प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। साथ ही घटना स्थल की निशानदेही भी कराई जाएगी। जिससे आरोपी क खिलाफ चार्जशीट तैयार की जा सके।
विज्ञापन

6 of 7
साइको किलर पूनम (दाएं) उसका बेटा और भांजी (बाएं) - फोटो : संवाद
विशेषज्ञ अधिवक्ता बोले 
पानीपत बार के वरिष्ठ अधिवक्ता केसी शर्मा ने बताया कि इस तरह के मामले में आरोपी को सजा दिलाना मुश्किल होता है। पुलिस गहनता से तफ्तीश कर आरोपी के खिलाफ साक्ष्य तैयार कर सकती है, जिसमें आरोपी के बयान और एक्ट्रा ज्यूडिशियल कंफेशन भी अहम सबूत माना जाता है। साथ-साथ ही एक के बाद एक घटना की परिस्थितियों और वैज्ञानिक तरीके पॉलीग्राफी और नार्को टेस्ट रिपोर्ट भी सबूत के तौर पर प्रयोग की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पति नवीन के साथ शादी के जोड़े में पूनम - फोटो : स्रोत परिजन
हत्या की सभी वारदात को आरोपी ने अपने बयान में स्वीकार किया है। सभी प्रकरणों की गहनता से तफ्तीश की जा रही है। बयान और गवाहों की गवाही के आधार पर सबूत एकत्र किए जा रहे हैं। विस्तृत तफ्तीश के बाद आरोपपत्र तैयार किया जाएगा। -भूपेंद्र सिंह, एसपी पानीपत।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें