फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेडी किलर पर नया खुलासा: स्कूल-कॉलेज के समय गुमसुम रहती थी पूनम...बच्चों की सुंदरता देख करती थी हत्या का फैसला

Sat, 06 Dec 2025 09:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

लेडी किलर पूनम के स्वभाव को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है। पूनम स्कूल और कॉलेज के समय में गुमसुम रहती थी। वो लड़कियों और शिक्षकों से ज्यादा बातचीत नहीं करती थी। वह कक्षा में अपने विषय और बातों तक सीमित रहती थी।
विज्ञापन
1 of 20
panipat murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पानीपत में खुद के बेटे और अपनी ही रिश्तेदारी की तीन मासूम बच्चियों की हत्या की आरोपी पूनम को लेकर एक और नया राज खुला है। स्कूल और कॉलेज के समय लेडी साइको किलर पूनम गुमसुम रहती थी। वह अपने साथ पढ़ने वाली लड़कियों या फिर शिक्षकों के साथ भी ज्यादा बातचीत नहीं करती थी।

अब शादी के बाद ज्यादातर अपने परिवार तक सीमित रहती थी। वह सुंदर बच्चों को देखकर उनकी हत्या का फैसला ले लेती थी। पूनम बच्चों को पहले लाड प्यार करती थी और हत्या के बाद परिजनों को मौत का दर्द होने का अहसास भी करा देती थी।
विज्ञापन

2 of 20
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साइको किलर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऐसे उस पर कोई शक भी नहीं करता था। सिवाह गांव की पूनम की शादी सोनीपत के भावड़ गांव के नवीन के साथ मई 2019 में हुई थी। नवीन और पूनम शादी के कुछ साल तक सामान्य रहे। इसके बाद उनके बीच छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो जाता था। 


 
विज्ञापन

3 of 20
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साइको किलर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूनम पर जताया था जिया की हत्या का शक
पूनम की मां सुनीता ने बताया कि पूनम पहले सामान्य रहती थी। उसे देखकर नहीं लगता था कि वह इस तरह की वारदात को अंजाम दे देगी। उन्होंने बताया कि जिया की हत्या का शक पूनम पर जताया था। उस समय परिवार के सदस्यों ने जिया के शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही थी लेकिन कई सदस्यों ने इससे मना कर दिया।
 

4 of 20
आरोपी साइको किलर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कक्षा में रहती थी अलग
पूनम ने मनाना गांव स्थित देवीलाल कॉलेज से बीएड की है। प्राचार्य कविता राणा ने बताया कि वैसे इतने बच्चों का नाम और उनकी गतिविधियां ध्यान नहीं रहती, लेकिन पूनम बाकी बच्चों से अलग ही रहती थी। इसलिए उनके बारे में कुछ कुछ याद है। वह कक्षा में अपने विषय और बातों तक सीमित रहती थी। कक्षा के दूसरे विद्यार्थियों से भी ज्यादा बात नहीं करती थी।
विज्ञापन

5 of 20
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साइको किलर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिवाह पहुंची टीम ने जिया की मां, पिता, ताऊ और ताई के दर्ज किए बयान
पुलिस ने चार बच्चों की हत्यारोपी पूनम को कड़ी सजा दिलाने के लिए सबूत जुटाने तेज कर दिए हैं। एफएसएल और पुलिस की टीम शुक्रवार को पूनम के मायका सिवाह गांव में पहुंची। टीम दो घंटे तक रही। यहां पुलिस ने जिया की मां प्रिया, पिता दीपक, ताऊ सुरेंद्र और ताई पारूल के बयान दर्ज किए।
 
विज्ञापन

6 of 20
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साइको किलर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एफएसएल प्रभारी डॉ. नीलम आर्या और सेक्टर-29 थाना के प्रभारी अनिल कुमार शुक्रवार को सिवाह गांव में पहुंचे। वह सबसे पहले जिया और पूनम के कमरे में पहुंचे। जहां पूनम ने जिया को अपने साथ सुलाया था। सीढ़ियों के रास्ते नीचे आने और हौद का मौका देखा। टीम ने दीपक और उनकी पत्नी प्रिया से जिया के डूबे होने की स्थिति की पूरी जानकारी ली और एक-एक इंच की पैमाइश की। 
विज्ञापन

7 of 20
सिवाह गांव में आरोपी पूनम और मृतक जिया के घर आमने सामने - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान कमरे से लेकर सीढ़ियों और नीचे हौद तक आने का क्राइम सीन बनाकर देखा। एफएसएल की टीम ने इसका पूरा नक्शा तैयार किया। जिया के पिता दीपक ने बताया कि वे पूनम में किसी प्रकार का फर्क महसूस नहीं करते थे। दोनों परिवार का हर समय आना-जाना रहता था। 
 

8 of 20
साइको किलर पूनम - फोटो : अमर उजाला
पूनम ने इसी का फायदा उठाया और वह अगस्त में उनके घर दो बार पहले सोई थी। वह तीसरी बार 18 अगस्त को उनके घर आकर सोई थी। ऐसे में उनको किसी प्रकार का शक नहीं हुआ है।

9 of 20
पुलिस गिरफ्त में आरोपी पूनम - फोटो : संवाद
बयानों की कड़ी से कड़ी जोड़ी
पुलिस ने जिया के पिता दीपक, मां प्रिया, ताऊ सुरेंद्र व ताई पारूल के बयान दर्ज किए। वहीं घटनास्थल पर पहले आने वाले आस पड़ोस और परिवार के लोगों के भी बयान दर्ज किए। दीपक ने बताया कि पूनम जिया को साथ रखती थी। वे उसकी मन में पल रही बात को समझ नहीं पाए। 
 

10 of 20
पति नवीन के साथ शादी के जोड़े में पूनम - फोटो : स्रोत परिजन
पूनम की साजिश को उसका प्यार समझते रहे। उनको उस समय हत्या करने का अंदेशा भी था लेकिन पुलिस को शिकायत नहीं दी। परिवार के सदस्यों ने भी अपने स्तर पर विस्तार हर किसी से बात की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पूनम ने उनकी बेटी जिया की हत्या की है। 
 

11 of 20
साइको किलर पूनम - फोटो : अमर उजाला
प्रिया, सुरेंद्र और पारूल ने भी अपने बयानों में जिया की हत्या करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पूनम ने कभी भी शक नहीं होने दिया। वह जिया की हत्या के बाद भी गांव आती थी तो उनसे आराम से बात करती थी।
 

12 of 20
आरोपी पूनम और उसका पति नवीन - फोटो : संवाद
सिवाह गांव में जिया की हत्या के मामले में टीम ने सीन ऑफ क्राइम देखा है। इसका नक्शा भी बनाया गया है। इतने दिन बाद किसी प्रकार के सबूत मिलना मुश्किल है। टीम ने अपने स्तर पर मामले में अपनी रिपोर्ट पूरी तैयार की है।- डॉ. नीलम आर्या, प्रभारी, एफएसएल।

13 of 20
साइको किलर पूनम (दाएं) उसका बेटा और भांजी (बाएं) - फोटो : संवाद
पुलिस ने पिता दीपक की शिकायत पर पूनम के खिलाफ हत्या की धारा में केस दर्ज कर चुकी है। पुलिस ने अब परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस पूनम के प्रोडक्शन वारंट की मांग करेगी। उससे पूछताछ करने के साथ घटनास्थल पर ले जाया जाएगा। अनिल कुमार, प्रभारी, थाना पुलिस सेक्टर-29

14 of 20
Lady Psycho Killer - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यह था पूरा मामला
पानीपत पुलिस ने बुधवार को एक लेडी साइको किलर को गिरफ्तार किया, जो कथित तौर पर पानी में डुबोकर बच्चों को मार देती थी। आरोप है कि उसने बीते एक दिसंबर को अपने जेठ की छह साल की बच्ची को टब में डुबोकर मार डाला था। उस पर दो साल 11 माह में चार बच्चों की हत्या का आरोप है जिनमें एक उसका अपना बेटा भी है, बाकी तीन उसकी भतीजियां हैं। उसे सुंदर दिखने वाली बच्चियों से बेइंतहा नफरत थी। इसी नफरत में उसने हत्याएं कीं।
 

15 of 20
विधि का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शादी समारोह में आया था परिवार
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिला गोहाना के भावड़ गांव के किसान नवीन की पत्नी पूनम है। उसकी उम्र 32 साल है। वह राजनीति शास्त्र में एमए है। पूनम व उसका परिवार एक दिसंबर को पानीपत के गांव नैल्था में सतपाल के बेटे अमन के शादी समारोह में आया था। सतपाल रिश्ते में नवीन का मामा है।
 

16 of 20
Panipat Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पूनम और विधि अचानक हुए लापता
शादी में नवीन के दूर के रिश्तेदार संदीप अपनी छह साल की बेटी विधि और पिता पाल सिंह के साथ आए थे। शादी में जब बाकी सभी महिलाएं बरात को विदा करने गईं तो पूनम कहीं चली गई थी। उसी समय विधि भी अचानक लापता हो गई।

 

17 of 20
इसी कमरे में मिला था विधि का शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्टोर में पानी के टब में मिला शव
महिलाएं बरात विदा करके आई तो विधि नहीं मिली। ढूंढा गया तो उसका शव घर के ऊपर की मंजिल पर स्टोर में पानी के टब में मिला। कमरे की कुंडी बाहर से लगी थी। इससे शादी वाले घर में हड़कंप मच गया। विधि के दादा सेवानिवृत्त उप निरीक्षक पाल सिंह ने पोती की मौत को हादसा नहीं मानकर हत्या की आशंका जाहिर की। 
 

18 of 20
पानीपत मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला
टब से बाहर थे बच्ची के हाथ और पांव
वजह थी कि टब एक फीट का ही था। इतने छोटे टब में बच्ची डूबकर नहीं मर सकती। बच्ची के हाथ और पांव भी टब से बाहर थे और फर्श पर दूर तक पानी बिखरा था। जिस कमरे में टब था, उसकी कुंडी भी बाहर से लगी थी। पाल सिंह ने तुंरत पुलिस को बुलाया। 

 

19 of 20
साइको किलर पूनम - फोटो : अमर उजाला
एक ही समय में गायब हुई विधि और पूनम
पुलिस के बाद फॉरेंसिक टीम भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने वहां पूरी तहकीकात की और शादी में शामिल महिलाओं से भी बात की। शादी के वीडियो देखे। पुलिस को पता चला कि विधि और पूनम एक ही समय में गायब हुई। 
 
विज्ञापन

20 of 20
हरियाणा की साइको किलर पूनम - फोटो : अमर उजाला
पूनम ने कबूल किया जुर्म
पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि पूनम जब लौटी तो उसकी साड़ी भीगी हुई थी। इससे उस पर शक हुआ। पुलिस ने पूनम से पूछताछ की तो उसने दो अलग-अलग बयान दिए। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो वह टूट गई और वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें