फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Psycho Killer Poonam: पूनम को अपने किए पर नहीं अफसोस, कम खाया खाना... जानें कैसा रहा जेल में उसका पहला दिन

Fri, 05 Dec 2025 05:59 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत

सार

चार बच्चों के हत्या करने वाली आरोपी पूनम न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है। उसके चेहरे पर अपने अपराधों का कोई अफसोस नजर नहीं आया। पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
1 of 8
साइको किलर पूनम - फोटो : अमर उजाला
चार हत्या के आरोप में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद पूनम के चेहरे पर कोई अफसोस नजर नहीं आया। पहले दिन जेल में उसका व्यवहार सामान्य रहा। उसे महिला बैरक में अन्य महिला बंदियों के साथ रखा गया है। जेल से जो भी खाने को मिला उसने वही खाया। हालांकि उसने अन्य बंदियों के साथ ज्यादा बात नहीं की। 
विज्ञापन

2 of 8
साइको किलर पूनम - फोटो : अमर उजाला
तीन मासूम बच्चियों और खुद के बेटे की हत्या की आरोपी पूनम को पुलिस ने मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। जेल में भी पूनम की गतिविधियों पर नजर रखी गई। वीरवार सुबह उसने समय पर नाश्ता किया और जेल में बनी दाल रोटी ही खाई। जेल अधिकारियों का कहना है कि उसके व्यवहार से नहीं लगा कि उसे बहुत ज्यादा पछतावा हो। 
विज्ञापन

3 of 8
पति नवीन के साथ शादी के जोड़े में पूनम - फोटो : स्रोत परिजन
जहां हुई जिया की हत्या, पुलिस ने लिया जायजा
सिवाह गांव में हुई जिया (9) की हत्या के मामले में सेक्टर-29 थाना पुलिस ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है। वीरवार को पुलिस टीम ने गांव में पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही मृतक बच्ची के परिजनों से भी बात की। थाना पुलिस आरोपी पूनम को भी प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की जाएगी। घटना स्थल की निशानदेही कराई जाएगी। 

4 of 8
साइको किलर पूनम - फोटो : संवाद
सिवाह गांव के दीपक ने थाना सेक्टर-29 में पूनम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि उनके चाचा की बेटी पूनम ने 19 अगस्त को उनकी बेटी जिया की हत्या कर दी थी। बुधवार रात को थाना सेक्टर-29 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। वीरवार को थाना प्रभारी अनिल कुमार अपनी टीम के घटना स्थल पर पहुंचे और जांच की। साथ ही परिजनों ने भी घटना के बारे में जानकारी ली। 
विज्ञापन

5 of 8
गिरफ्तार महिला - फोटो : संवाद
परिजनों ने बताया कि वारदात के दिन आरोपी उन्हीं के घर में जिया के साथ सोई थी। रात को वह किसी समय जिया को लेकर छत के रास्ते से बराबर वाले प्लाट की छत पर पहुंची और सीढि़यों से नीचे आकर पशुओं को पानी पिलाने के लिए बनी हौद में बच्ची को डुबोकर उसकी हत्या कर दी थी। थाना प्रभारी अनिल ने बताया कि आरोपी पूनम को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की जाएगी। साथ ही घटना स्थल की निशानदेही कराई जाएगी।

विज्ञापन

6 of 8
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साइको किलर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीण बोले-पूरे देश में गांव का नाम कर दिया नीचा 
सिवाह गांव में वीरवार को हर घर और गली-नुक्कड़ पर साइको किलर पूनम की ही चर्चा होती रही। स्थानीय ग्रामीण भी उसकी इस करतूत पर अचंभित है। साथ ही शर्मिंदगी भी महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना ने पूरे गांव का नाम डुबो दिया है। वीरवार को सिवाह गांव में बाहर से मीडिया की भी आमद रही। वहीं पुलिस भी बार-बार गांव में चक्कर काटती रही। जिसे देखकर ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई छोटी घटना नहीं है। देशभर में गांव की बदनामी हो रही है।
विज्ञापन

7 of 8
आरोपी साइको किलर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अभी तक की जांच में ये जुटाए साक्ष्य 
-शादी की वीडियो जिसमें से पूनम गायब हुई थी। 
-पुलिस के सामने दिए गए पूनम के बयान। 
विज्ञापन

8 of 8
साइको किलर पूनम - फोटो : अमर उजाला
-बच्ची के कपड़े, चप्पल और टब के पानी के नमूने
-शादी में शामिल हुई महिलाओं के बयान दर्ज किए। 
-फोरेंसिक टीम द्वारा महिला के फिंगरप्रिंट व अन्य साइंटिफिक साक्ष्य। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें