फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइको किलर पूनम को लेकर नया खुलासा: 'एकादशी के ही दिन हत्या... और बच्चे थे निशाने पर', तांत्रिक से था संपर्क

Thu, 04 Dec 2025 08:59 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत

सार

जिया की ताई ने बताया कि और भी बच्चे पूनम के निशाने पर थे। उनका दावा है कि वह प्यार दुलार से करीब आती थी फिर जान ले लेती थी। पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
1 of 13
साइको किलर पूनम - फोटो : अमर उजाला
चार मासूमों की हत्या के आरोप में जेल भेजी गई साइको किलर पूनम एकादशी के दिन ही बच्ची की हत्या करती थी। छह साल की मासूम विधि को उसने एक दिसंबर को मारा। उस दिन मोक्षदा एकादशी थी। उसकी हरकतें काफी दिन से अजीबो-गरीब थीं। कभी कपड़े जला लेती थी तो कभी पानी पर सिंदूर डालकर देखती रहती थी। वह कैराना के एक तांत्रिक के संपर्क में भी थी। उसके निशाने पर और भी बच्चे थे। वह पहले प्यार दुलार से किसी बच्ची के करीब जाती थी और फिर मौका पाकर उसकी जान ले लेती थी। यह कहना है जिया की ताई पारूल का।
विज्ञापन

2 of 13
बच्ची जिया को गोद में लेकर बैठी पूनम। - फोटो : अमर उजाला
आधी रात को जिया को उठाकर उसकी हत्या कर दी
पूनम का मायका पानीपत के सिवाह गांव में है। इसी गांव में उसका चचेरा भाई ( ताऊ का बेटा ) दीपक रहता है। पूनम पर आरोप है कि उसने इसी साल 19 अगस्त को दीपक की दस साल की बेटी जिया की हत्या की। इसके लिए वह दीपक के घर ही रुकी थी। रात में जिया के पास सोई। आधी रात के बाद जिया को उठाकर पशुओं के बाड़े में ले गई।
विज्ञापन

3 of 13
मृतक बच्ची जिया की ताई, मां और ताऊ का बेटा - फोटो : अमर उजाला
वहां पानी की हौद में डुबोकर मार दिया और वापस आकर चुपचाप सो गई। दीपक और परिजनों ने पूनम पर शक जाहिर किया था लेकिन उसने साफ इन्कार कर दिया और जोर-जोर से रोने लगी। पूनम की मां ने धमकी दी कि अगर झूठा इल्जाम लगने की वजह से बेटी को कुछ हो गया तो वह कानूनी कार्रवाई करेगी। इस धमकी से लोग डर गए और रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई।


 

4 of 13
जिस हौद में जिया का शव मिला था उसे दिखाती ताई पारूल - फोटो : अमर उजाला
... और भी बच्चे थे उसके निशाने पर
पारूल ने बताया कि पूनम पर शक की कई वजह थीं। वह अजीबो-गरीब हरकतें करती रहती थी। जिया का शव एकादशी के दिन हौद में पड़ा मिला था। पारुल से पूछा गया कि पूनम पर 13 जनवरी 2023 को बेटे शुभम और भांजी इशिका (ननद की बेटी ) की हत्या का आरोप है लेकिन उस दिन एकादशी नहीं थी।
विज्ञापन

5 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साइको किलर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस पर पारूल का कहना था कि हो सकता है कि किसी वजह से एकादशी पर हत्या कर नहीं पाई होगी। और भी बच्चे उसके निशाने पर थे। वह पहले किसी बच्ची को निशाने पर ले लेती थी। इसके बाद उससे प्यार दुलार जताती थी। पारूल का कहना है कि वह पूनम उनके बेटे की भी जान लेने की फिराक में थी लेकिन कामयाब नहीं हो पाई। इसके बाद ही उसने जिया को निशाने पर लिया।

विज्ञापन

6 of 13
विधि का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मौका मिलता तो एक और हत्या कर देती
सरकारी स्कूल में मिड डे मील वर्कर के रूप में काम करने वाली पारूल का कहना है कि पूनम ने उनके बेटे से नजदीकी बना ली थी। वह उससे प्यार दुलार जताती थी। इसी साल जून के महीने में उससे कहा था कि उसे माल में घुमाकर लाएगी। बेटे ने कई बार कहा कि माल ले चलो। इस पर हर बार यही कहती कि जिस दिन घर के अन्य सभी सदस्य बाहर जाएंगे, उस दिन ले चलेगी। ऐसा मौका नहीं बन पाया। इस वजह से बेटे की जान बच गई। सभी के बाहर जाने का प्रोग्राम बना था लेकिन बाद में कैंसिल हो गया था। बेटा 12वीं में है।
विज्ञापन

7 of 13
इसी कमरे में हुई थी विधि की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिया को दिनभर अपने साथ रखती थी
जिया की मां ने प्रिया ने बताया कि पूनम उनकी बेटी को अपने पास रखती थी। उसे साथ में ही खाना खिलाती थी और कई बार तो उसके लिए बाहर से भी कुछ खाने के ले आती थी। बुआ होने के कारण उन्हें लगा की वह बच्ची से प्यार करती है और कभी शक नहीं हुआ। वारदात के दिन भी उसने जिया को अपने साथ ही सुलाया था।

8 of 13
आरोपी साइको किलर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसी रात को उसकी हत्या कर छत के रास्ते से पशुओं वाले बाड़े में आई और पानी की हौद में  डुबोकर मार दिया। उन्हें हमेशा यही लगता रहा कि आरोपी पूनम उनकी बेटी से प्यार करती है। जिस कारण हमेशा उसे अपने साथ ही रखती है। लेकिन, यह नहीं पता था कि वह अंदर ही अंदर उससे नफरत करती है और उसकी हत्या करना चाहती है।

9 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साइको किलर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी पूनम
पूनम के साइको किलर होने का पता चलने पर उसकी मां सुनीता सदमे में है। आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे। कई बार तबीयत बिगड़ चुकी। बेहोश भी हो चुकी हैं। उनका कहना है कि कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि बेटी के नाम के साथ इतना बड़ा अपराध जुड़ेगा।

10 of 13
साइको किलर पूनम - फोटो : अमर उजाला
शादी के बाद बदल गई पूनम
शादी से पहले वह बिल्कुल सामान्य थी। शादी के बाद एकदम से बदल गई। वह अजीबो गरीब हरकत करती थी। खुद पर पड़ोस के मर चुके युवक का साया बताती थी। ससुराल वाले उसे एक तांत्रिक के पास भी ले गए थे लेकिन उसके व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया।

11 of 13
हरियाणा की साइको किलर पूनम - फोटो : अमर उजाला
पानीपत के सिवाह गांव में पूनम का मायका है। सुनीता ने बताया कि पूनम पढ़ाई में तेज थी। उसने गांव के देवीलाल कन्या कालेज से बीए किया था। इसके बाद करनाल के राजकीय कालेज से राजनीति शास्त्र में एमए किया। वह शिक्षक बनना चाहती थी। इसके लिए उसने समालखा के मनाना गांव के देवीलाल कालेज से बीएड की पढ़ाई की। वह बीएड में प्रथम श्रेणी में पास हुई थी। सुनीता ने बताया कि उनके तीन बच्चों में पूनम सबसे बड़ी है। उससे छोटे उसके दो भाई हैं।

12 of 13
जिया की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खुद पर बताती थी मर चुके युवक का साया
मां ने कहा कि उन्होंने 2019 में बेटी की शादी भावड़ गांव निवासी नवीन के साथ की थी। कुछ दिन तक ठीक रहा, लेकिन बाद में स्थिति बदलती चली गई। पूनम अजीब हरकत करने लगी और उसने कई बार आत्महत्या करने का भी प्रयास किया जिस कारण ससुराल वाले उसे लेकर कैराना के एक तांत्रिक के पास गए थे जहां उसका इलाज चला था। उनका कहना है कि ससुराल में पड़ोस में किसी युवक की मौत हुई थी । पूनम कहती थी कि उस युवक का साया उस पर आ गया। इसी वजह से हरकतें करती है।
विज्ञापन

13 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साइको किलर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजन बोले-जैसा किया वैसा ही भुगतेगी
पुलिस के खुलासे के बाद परिजनों का कहना है कि कानून के सामने उसने खुद ही चार बच्चों की हत्या करना स्वीकार किया है। उसने यदि ऐसा किया है तो वह कानून उसे जो भी सजा दे। उसने जैसा किया वैसा ही वह भुगतेगी। परिवार वाले उसके साथ नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें