जासूसी प्रकरण में नया खुलासा हुआ है। जासूसी करने के आरोपी नोमान इलाही आठ साल पहले अवैध रूप से पाकिस्तान गया था। पूछताछ में नोमान ने यह बात कबूल की है। पुलिस को शक है कि कहीं जासूसी का प्रशिक्षण लेने तो नहीं गया था।
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोपी नोमान इलाही से लगातार चल रही पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। नोमान ने कबूल किया है कि वह आठ साल पहले अवैध रूप से पाकिस्तान गया था। उसने वहां पर मिलने वाले व्यक्ति, स्थान या काम के बारे में कुछ नहीं बताया। पुलिस को शक है कि वह जासूसी का प्रशिक्षण लेने पाकिस्तान गया था। अब पुलिस उस समय की लोकेशन व अन्य माध्यम से उसकी यात्रा का विवरण खंगालने में जुटी है। इसके लिए एक्सपर्ट एजेंसियों का भी सहयोग लिया जा रहा है।
बीती 13 मई को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पानीपत पुलिस ने कैराना के नोमान इलाही को गिरफ्तार किया था। नोमान पर पाकिस्तान को सैन्य गतिविधियों की सूचनाएं आईएसआई हैंडलर दिलशाद मिर्जा और इकबाल काना को भेजने के आरोप है।
विज्ञापन
2 of 11
नोमान इलाही
- फोटो : संवाद
सात दिन की रिमांड पर नोमान
पुलिस ने नोमान को सात दिन की रिमांड पर ले रखा है। जिसके बाद से ही पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस ने नोमान के कैराना स्थित घर पर भी छानबीन की थी। जहां से पुलिस को छह पासपोर्ट मिले थे। इनमें तीन पासपोर्ट नोमान, उसकी मां और उसकी बहन का था। वहीं तीन पासपोर्ट कैराना के ही रहने वाले एक परिवार के थे। पुलिस ने पासपोर्ट की भी जांच की।
विज्ञापन
3 of 11
नोमान इलाही
- फोटो : संवाद
जांच में पता चला कि नोमान के पासपोर्ट की वैधता अवधि 2010 में ही खत्म हो गया था। जिसका नवीनीकरण नहीं कराया गया। पुलिस को इनपुट था कि नोमान 2010 के बाद में भी पाकिस्तान गया है। इस पर पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि नोमान 2017 में पाकिस्तान गया था। यह यात्रा उसने अवैध रूप से की थी।
4 of 11
नोमान को लेकर कैराना पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ कि वह पाकिस्तान क्यों और किससे मिलने गया था? पुलिस को शक है कि इस यात्रा में वह आईएसआई एजेंटों से मिला था। जिस कारण पुलिस अब इसकी डिटेल खंगालने में जुटी है। मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पाकिस्तान की यात्रा की डिटेल खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
5 of 11
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नोमान को लेकर कैराना पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
पासपोर्ट बनवाने वालों से भी पूछताछ
नोमान के घर से आठ पासपोर्ट मिले थे। इनमें से तीन पासपोर्ट नोमान के परिवार के थे। वहीं तीन पासपोर्ट कैराना के ही एक सिख परिवार के थे। ये पासपोर्ट नोमान ने ही बनवाए थे। इसके बाद पानीपत और कैराना पुलिस ने पासपोर्ट बनवाने वाले परिवार से भी पूछताछ की है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा यूएसए में रहता है।
विज्ञापन
6 of 11
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नोमान को लेकर कैराना पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
जिसके पास जाने के लिए उन्होंने पासपोर्ट बनवाए थे। कैराना कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि उक्त परिवार के सदस्यों का नोमान के जासूसी प्रकरण से कोई लिंक नहीं मिला है। जिस कारण उन्हें क्लीन चिट दे दी है।
विज्ञापन
7 of 11
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नोमान को लेकर कैराना पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
नोमान को पैसे भेजने वालों के खातों की डिटेल खंगाल रही पुलिस
नोमान इलाही ने जिन खातों में पैसे मंगवाए थे वह पैसे पाकिस्तान से सीधे नहीं भेजे गए थे। इसके लिए दिल्ली और उसके आसपास के शहरों के खातों का प्रयोग किया गया। इसका खुलासा खातों की जांच के बाद हुआ है। सूत्रों के अनुसार, पानीपत और कैराना के 12 खातों की डिटेल पुलिस को मिली है।
8 of 11
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नोमान को लेकर कैराना पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
पुलिस सभी खाताधारकों को भी जांच के दायरे में शामिल करेगी। पांच दिन से लगातार चल रही पूछताछ में नोमान के संपर्क कुछ संदिग्धों से भी मिले हैं। इनमें दिल्ली, सहारनपुर मुजफ्फरनगर से लेकर देहरादून तक के युवक शामिल हैं। इन सभी की डिटेल भी खंगाली जा रही है।
9 of 11
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नोमान को लेकर कैराना पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
कैराना पहुंची पानीपत पुलिस, पासपोर्ट धारकों से पूछताछ
नोमान से पूछताछ के बाद एक बार फिर पानीपत पुलिस की सीआईए-1 की टीम कैराना पहुंची। टीम ने दो दिन पहले नोमान के घर से मिले पासपोर्ट धारकों को रविवार को थाने में बुलाकर पूछताछ की। तीन लोगों ने बताया कि उनके पासपोर्ट 2009 में बने थे और 2019 में एक्सपायर हो गए। सभी ने नवीनीकरण के लिए पासपोर्ट नोमान को दिए थे। लेकिन उसने पासपोर्ट नवीनीकरण नहीं कराए।
10 of 11
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नोमान को लेकर कैराना पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
इसके साथ ही टीम ने नोमान के भाई जीशान के बारे में भी जानकारी ली। पता चला कि कुछ दिन पहले जीशान सहारनपुर में रहता था, लेकिन नोमान की गिरफ्तारी के बाद उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद टीम वापस पानीपत लौट आई।
आरोपी नोमान व कैराना में उसके घर पर लगा ताला
- फोटो : अमर उजाला
नोमान से पूछताछ में पता चला है कि पासपोर्ट की वैधता अवधि खत्म होने के बावजूद उसने 2017 में अवैध रूप से पाकिस्तान की यात्रा की। इस यात्रा की डिटेल खंगाली जा रही है। इसमें एक्सपर्ट एजेसियों की भी मदद ली जा रही है। -सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय।