फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेडी साइको किलर की कहानी: तीन भतीजियों को मारा... बेटे का भी इसलिए किया कत्ल, डुबोकर मारने का था ये कारण

Thu, 04 Dec 2025 10:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पानीपत

सार

पानीपत की साइको किलर पूनम की खौफनाक कहानी पढ़कर हर कोई हैरान है। पूनम ने 35 माह में तीन वारदात को अंजाम दिया। तीन भतीजी और अपने बेटे को पानी में डुबोकर मार डाला। पढ़ें बच्चियों की सुंदरता से बेइंतहा नफरत करने वाली साइको किलर की दिल दहलाने वाली कहानी।
विज्ञापन
1 of 13
Lady Psycho Killer - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पानीपत पुलिस ने बुधवार को एक साइको किलर को गिरफ्तार किया है जो कथित तौर पर पानी में डुबोकर बच्चों को मार देती थी। आरोप है कि उसने बीते एक दिसंबर को अपने जेठ की छह साल की बच्ची को टब में डुबोकर मार डाला। उस पर दो साल 11 माह में चार बच्चों की हत्या का आरोप है जिनमें एक उसका अपना बेटा भी है, बाकी तीन उसकी भतीजियां हैं। उसे सुंदर दिखने वाली बच्चियों से बेइंतहा नफरत थी। इसी नफरत में उसने हत्याएं कीं।

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिला गोहाना के भावड़ गांव के किसान नवीन की पत्नी पूनम है। उसकी उम्र 32 साल है। वह राजनीति शास्त्र में एमए है। पूनम व उसका परिवार एक दिसंबर को पानीपत के गांव नैल्था में सतपाल के बेटे अमन के शादी समारोह में आया था। सतपाल रिश्ते में नवीन का मामा है।
 
विज्ञापन

2 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साइको किलर - फोटो : ANI
पूनम और विधि अचानक हुए लापता
शादी में नवीन के दूर के रिश्तेदार संदीप अपनी छह साल की बेटी विधि और पिता पाल सिंह के साथ आए थे। शादी में जब बाकी सभी महिलाएं बरात को विदा करने गईं तो पूनम कहीं चली गई थी। उसी समय विधि भी अचानक लापता हो गई। 

 
विज्ञापन

3 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साइको किलर - फोटो : ANI
स्टोर में पानी के टब में मिला शव
महिलाएं बरात विदा करके आई तो विधि नहीं मिली। ढूंढा गया तो उसका शव घर के ऊपर की मंजिल पर स्टोर में पानी के टब में मिला। इससे शादी वाले घर में हड़कंप मच गया। विधि के दादा सेवानिवृत्त उप निरीक्षक पाल सिंह ने पोती की मौत को हादसा नहीं मानकर हत्या की आशंका जाहिर की। 

 

4 of 13
विधि का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टब से बाहर थे बच्ची के हाथ और पांव
वजह थी कि टब एक फीट का ही था। इतने छोटे टब में बच्ची डूबकर नहीं मर सकती। बच्ची के हाथ और पांव भी टब से बाहर थे और फर्श पर दूर तक पानी बिखरा था। जिस कमरे में टब था, उसकी कुंडी भी बाहर से लगी थी। पाल सिंह ने तुंरत पुलिस को बुलाया। 

 
विज्ञापन

5 of 13
आरोपी साइको किलर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक ही समय में गायब हुई विधि और पूनम
पुलिस के बाद फॉरेंसिक टीम भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने वहां पूरी तहकीकात की और शादी में शामिल महिलाओं से भी बात की। शादी के वीडियो देखे। पुलिस को पता चला कि विधि और पूनम एक ही समय में गायब हुई। 
विज्ञापन

6 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साइको किलर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि पूनम जब लौटी तो उसकी साड़ी भीगी हुई थी। इससे उस पर शक हुआ। पुलिस ने पूनम से पूछताछ की तो उसने दो अलग-अलग बयान दिए। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो वह टूट गई और वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

 
विज्ञापन

7 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साइको किलर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जब उसने कहा कि उसे सुंदर बच्चियों से नफरत है तो पुलिस को शक हुआ कि कहीं उसने और भी वारदात तो तो नहीं की हैं। पुलिस को पता चला कि उसी की रिश्तेदारी में पहले भी बच्चों की डूबने से मौत हुई है। कड़ाई से पूछने पर पूनम ने अन्य हत्या की घटनाओं को भी स्वीकारा।
 

8 of 13
शुभम का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूनम ने बताया कि उसे खुद नहीं पता कि सुंदर बच्ची देखकर उसे गुस्सा क्यों आता है। शादी से पहले ऐसा नहीं था। उसकी शादी 2019 में हुई थी। एक साल बाद बेटा हुआ। वह किसी भी बच्ची को देखकर उसकी तुलना अपने बेटे से करती थी। कोई बच्ची बेटे से ज्यादा सुंदर दिखती तो गुस्सा आता। जनवरी 2023 में ननद पिंकी मायके में गोहाना के गांव भावड़ आई हुई थी। 

9 of 13
इसी कमरे में हुई थी विधि की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसकी नौ साल की बेटी इशिका बहुत सुंदर थी। उसे देखकर चिढ़ होती थी। एक दिन घर में कोई और नहीं था। इशिका आंगन में खेल रही थी। उसे घर में ही एक गड्ढे में भरे पानी में डुबोकर मार दिया। पूनम ने बताया कि हत्या के दौरान ही उसका तीन साल का बेटा शुभम वहां आ गया। वह घटना का चश्मदीद था। राज खोल सकता था। इसी डर में उसे भी उसी गड्ढे में डुबो दिया।

10 of 13
जिया की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूनम का मायका पानीपत के सिवाह गांव में है। ससुराल में भतीजी और बेटे की हत्या के बाद मायके में चचेरे भाई दीपक की छह साल की बेटी जिया की जान ली। घटना 19 अगस्त 2025 की है।

 

11 of 13
साइको किलर पूनम - फोटो : अमर उजाला
यहां जिया घर में खेल रही थी। वह बहुत सुंदर थी। पूनम ने पुलिस को बताया कि जिया को देखते उसने ठान लिया था कि मौका मिलते ही उसे मार देगी। 19 अगस्त को जिया को पानी की हौद में डुबोकर मार दिया। किसी को शक नहीं हुआ। जिया के पिता ने भी हत्या की प्राथमिकी दर्ज करवा में दी है।
 

12 of 13
हरियाणा की साइको किलर पूनम - फोटो : अमर उजाला
हर बार रोना-धोना... ताकि शक न हो
हर घटना के बाद पूनम ऐसा ड्रामा करती थी कि किसी को शक नहीं हुआ कि उसने ही बच्चे को मारा है। पहली घटना में क्योंकि उसका अपना बच्ची भी मरा था इसलिए किसी को शक नहीं हुआ। दूसरी घटना में उसने ही शोर मचाकर सबको बताया कि बच्ची हौद में डूब गई है। अब तीसरी वारदात में भी उसने विधि का शव मिलने के बाद अन्य महिलाओं के साथ विलाप किया लेकिन शक की सुई उस पर घूमी और वह पकड़ी गई।
 
विज्ञापन

13 of 13
गिरफ्तार महिला - फोटो : संवाद
कौन होता है साइको किलर
साइको किलर वह व्यक्ति होता है जो सनक या मनोविकार में कई लोगों की हत्या करता जाता है। उसका वारदात को अंजाम देने का तरीका भी लगभग एक जैसा होता है। वह व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार होता है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें