फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेडी साइको किलर: जेल में फूट-फूटकर रोई पूनम... सेशन जज ने 'कातिल' से पूछी थी ये बात; नार्को टेस्ट बनेगा सबूत!

Sun, 07 Dec 2025 12:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पानीपत

सार

पानीपत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सेशन जज सुदेश कुमार शर्मा ने पानीपत की सिवाह स्थित जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान सेशन जज ने हत्यारोपी पूनम से वकील के बारे में पूछा तो वह फूट-फूटकर रोने लगी। इस पर जज ने आश्वासन दिया है कि यदि सरकारी वकील की जरूरत होगी तो इसके लिए अवगत करा दें।
विज्ञापन
1 of 14
लेडी साइको किलर पूनम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हरियाणा के पानीपत और सोनीपत जिले में दो-दो बच्चों की हत्या करने वाली लेडी साइको किलर पूनम अब पानीपत की सिवाह स्थित जेल में बंद है। पानीपत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सेशन जज सुदेश कुमार शर्मा और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सह सचिव वर्षा शर्मा ने शनिवार को जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान सेशन जज ने हत्या के आरोप में बंद पूनम से भी बात की और अधिवक्ता के बारे में पूछा तो वह रोने लगी। 

पूनम काफी देर तक फूट-फूटकर रोती रही। बताया जा रहा है कि सीजेएम ने पूनम से पूछा कि उनका कोई वकील है तो उसने वकील होने से इन्कार कर दिया। इस पर उन्होंने आश्वासन दिया है कि यदि सरकारी वकील की जरूरत होगी तो इसके लिए अवगत करा दें।

 
विज्ञापन

2 of 14
आरोपी साइको किलर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीबीआई की तर्ज पर एक-एक बिंदु पर होगी तफ्तीश, बच्चों के परिजनों की होगी गवाही
तीन मासूम बच्चियों और खुद के बेटे की हत्या करने की आरोपी पूनम पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस सभी प्रकरणों की तफ्तीश में जुट गई है। सीबीआई की तर्ज पर अधिक से अधिक लोगों के बयान और परिजनों की गवाही इस केस को मजबूत बनाएगी।
 
विज्ञापन

3 of 14
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साइको किलर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छह साल की विधि की हत्या के बाद चार मासूम बच्चों की हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस टीम लगातार इस प्रकरण में तफ्तीश कर रही है। इसराना थाने में विधि की हत्या के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया था। साथ ही कुछ अन्य साक्ष्य भी पुलिस के हाथ लगे थे लेकिन बाकी तीन हत्याओं के केस में पुलिस के पास ज्यादा जानकारी नहीं है।
 

4 of 14
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साइको किलर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने जिया की हत्या के आरोप में थाना सेक्टर-29 और सोनीपत के भावड़ में हुई शुभम व इशिका की हत्या के मामले में बरोदा थाने में प्राथमिकी दर्ज की है लेकिन इन दोनों ही मामलों में मृत बच्च्चों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं है और उस समय के साक्ष्य भी नहीं है। इस कारण पुलिस इस प्रकरण की गहराई से तफ्तीश कर रही है।
 
विज्ञापन

5 of 14
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साइको किलर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीणों के बयान भी होंगे दर्ज
पुलिस ने आरोपी पूनम के कबूलनामे को अहम सुराग बनाया है। पुलिस ने मृत बच्चों के परिजनों के बयान दर्ज किए हैं साथ ही उस समय क्या परिस्थिति रही उसके आधार पर ग्रामीणों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। विधि की हत्या के मामले से सब केस जोड़े जाएंगे।
 
विज्ञापन

6 of 14
Lady Psycho Killer - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पानीपत के एसपी भूपेंद्र सिंह का कहना है कि हत्या की सभी वारदात को आरोपी ने अपने बयान में स्वीकार किया है। बयान और गवाहों की गवाही के आधार पर सबूत एकत्र किए जा रहे हैं। विस्तृत तफ्तीश के बाद आरोपपत्र तैयार किया जाएगा। 
 
विज्ञापन

7 of 14
साइको किलर पूनम - फोटो : अमर उजाला
विशेषज्ञ बोले-पॉलीग्राफ नार्को टेस्ट भी बन सकते हैं सबूत 
पानीपत बार के वरिष्ठ अधिवक्ता केसी शर्मा ने बताया कि इस तरह के मामले में आरोपी को सजा दिलाना मुश्किल होता है। पुलिस गहनता से तफ्तीश कर आरोपी के खिलाफ साक्ष्य तैयार कर सकती है जिसमें आरोपी के बयान और एक्ट्रा ज्यूडिशियल कंफेशन भी अहम सबूत माना जाता है। साथ ही एक के बाद एक घटना की परिस्थितियों और वैज्ञानिक तरीके से पॉलीग्राफी और नार्को टेस्ट रिपोर्ट भी सबूत के तौर पर प्रयोग की जा सकती है।
 

8 of 14
पुलिस गिरफ्त में आरोपी पूनम - फोटो : संवाद
यह था पूरा मामला
पानीपत पुलिस ने बुधवार को एक लेडी साइको किलर को गिरफ्तार किया, जो कथित तौर पर पानी में डुबोकर बच्चों को मार देती थी। आरोप है कि उसने बीते एक दिसंबर को अपने जेठ की छह साल की बच्ची को टब में डुबोकर मार डाला था। उस पर दो साल 11 माह में चार बच्चों की हत्या का आरोप है जिनमें एक उसका अपना बेटा भी है, बाकी तीन उसकी भतीजियां हैं। उसे सुंदर दिखने वाली बच्चियों से बेइंतहा नफरत थी। इसी नफरत में उसने हत्याएं कीं।
 

9 of 14
पानीपत मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला
शादी समारोह में आया था परिवार
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिला गोहाना के भावड़ गांव के किसान नवीन की पत्नी पूनम है। उसकी उम्र 32 साल है। वह राजनीति शास्त्र में एमए है। पूनम व उसका परिवार एक दिसंबर को पानीपत के गांव नैल्था में सतपाल के बेटे अमन के शादी समारोह में आया था। सतपाल रिश्ते में नवीन का मामा है।

 

10 of 14
विधि का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूनम और विधि अचानक हुए लापता
शादी में नवीन के दूर के रिश्तेदार संदीप अपनी छह साल की बेटी विधि और पिता पाल सिंह के साथ आए थे। शादी में जब बाकी सभी महिलाएं बरात को विदा करने गईं तो पूनम कहीं चली गई थी। उसी समय विधि भी अचानक लापता हो गई।

 

11 of 14
इसी कमरे में मिला था विधि का शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्टोर में पानी के टब में मिला शव
महिलाएं बरात विदा करके आई तो विधि नहीं मिली। ढूंढा गया तो उसका शव घर के ऊपर की मंजिल पर स्टोर में पानी के टब में मिला। कमरे की कुंडी बाहर से लगी थी। इससे शादी वाले घर में हड़कंप मच गया। विधि के दादा सेवानिवृत्त उप निरीक्षक पाल सिंह ने पोती की मौत को हादसा नहीं मानकर हत्या की आशंका जाहिर की। 
 

12 of 14
मृतक बच्ची विधि का पिता संदीप - फोटो : संवाद
टब से बाहर थे बच्ची के हाथ और पांव
वजह थी कि टब एक फीट का ही था। इतने छोटे टब में बच्ची डूबकर नहीं मर सकती। बच्ची के हाथ और पांव भी टब से बाहर थे और फर्श पर दूर तक पानी बिखरा था। जिस कमरे में टब था, उसकी कुंडी भी बाहर से लगी थी। पाल सिंह ने तुंरत पुलिस को बुलाया। 
 

13 of 14
मृतक बच्ची विधि के दादा पाल सिंह - फोटो : संवाद
एक ही समय में गायब हुई विधि और पूनम
पुलिस के बाद फॉरेंसिक टीम भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने वहां पूरी तहकीकात की और शादी में शामिल महिलाओं से भी बात की। शादी के वीडियो देखे। पुलिस को पता चला कि विधि और पूनम एक ही समय में गायब हुई। 
विज्ञापन

14 of 14
लेडी साइको किलर पूनम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूनम ने कबूल किया जुर्म
पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि पूनम जब लौटी तो उसकी साड़ी भीगी हुई थी। इससे उस पर शक हुआ। पुलिस ने पूनम से पूछताछ की तो उसने दो अलग-अलग बयान दिए। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो वह टूट गई और वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें