स्प्रिंग फेस्ट -2016 में क्रिएटिविटी और अजग गजब करतबों का अनोखा संगम देखने को मिला। वंदे मातरम् गुलदस्ते ने लोगों को खूब आकर्षित किया।
विज्ञापन
स्प्रिंग फेस्ट: ‘वंदे मातरम्’ गुलदस्ता और अजग गजब करतब
2 of 8
स्प्रिंग फेस्ट
- फोटो : अमर उजाला
फेस्ट में गुलदस्तों के आकर्षक डिजाइन जहां राष्ट्र प्रेम और हमारे सैन्य बल के अदम्य साहस का महिमा मंडन करते दिखे, वहीं कई गुलदस्तों के जरिए नारी के सम्मान और बेटी बचाओ का संदेश दिया। स्प्रिंग फेस्ट में तमाम गुलदस्ते, फूलों की विविध आकर्षक वैरायटी और अन्य प्लांट देखने वाले इन पर निहाल होते नजर आए।
विज्ञापन
स्प्रिंग फेस्ट: ‘वंदे मातरम्’ गुलदस्ता और अजग गजब करतब
3 of 8
स्प्रिंग फेस्ट
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को स्प्रिंग फेस्ट के उद्घाटन के साथ यहां का वातावरण कई मामलों में खास रहा। फूलों, गुलदस्तों और अन्य कई तरह के आकर्षक प्लांट से गुलजार टाऊन पार्क ने सुहावने मौसम की चादर ओढ़ी हुई थी। बागवानी का शौक रखने वाले अनेक लोगों के फूलों के गमले, गुलदस्ते और प्लांट टाऊन पार्क में चल रहे स्प्रिंग फेस्ट की शोभा बढ़ा रहे थे।
स्प्रिंग फेस्ट: ‘वंदे मातरम्’ गुलदस्ता और अजग गजब करतब
4 of 8
स्प्रिंग फेस्ट
- फोटो : अमर उजाला
मौसम की नजाकत ऐसी रही कि एक ओर आकाश में बादल मंडरा रहे थे तो दूसरी ओर फूलों को सहलाते हुए हवा के झोंके स्प्रिंग फेस्ट के वातावरण को सुगंध प्रदान कर रहे थे। पुष्पोत्सव की इस खुमारी में हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के कलाकारों ने भी अहम किरदार निभाया।
विज्ञापन
स्प्रिंग फेस्ट: ‘वंदे मातरम्’ गुलदस्ता और अजग गजब करतब
5 of 8
स्प्रिंग फेस्ट
- फोटो : अमर उजाला
स्प्रिंग फेस्ट के दौरान कहीं जादूगर सम्राट अशोक की जादूगरी देखने के लिए हुजूम उमड़ा दिखा तो दूसरी ओर नाडा साहिब के बुलंद खालसा गतका ग्रुप ने दर्शकों को दांतों तले अंगुलियां दबाने को विवश कर दिया। दर्शकों ने पंजाब फिरोजपुर की साईं जी बाजीगर पार्टी के कारनामों को भी खूब पसंद किया और इन्हें प्रोत्साहन में खूब तालियां बजी।
विज्ञापन
स्प्रिंग फेस्ट: ‘वंदे मातरम्’ गुलदस्ता और अजग गजब करतब
6 of 8
स्प्रिंग फेस्ट
- फोटो : अमर उजाला
बेशक स्प्रिंग फेस्ट के नवरत्नों में सभी बेमिसाल थे, मगर स्प्रिंग फेस्ट में प्रथम पुरस्कार हासिल करने वाले वंदे मातरम् गुलदस्ते पर सभी के सभी निहाल थे। फेस्ट में जहां बादलों का नजारा देखा, वहीं खिली हुई धूप की किरणें भी इस पुष्पोत्सव पर पड़ी। ठीक वैसे जैसे अन्य गुलदस्तों के साथ यहां सूर्याय नम: थीम पर बनाया गया सतलुज पब्लिक स्कूल का गुलदस्ता नजर आया।
विज्ञापन
स्प्रिंग फेस्ट: ‘वंदे मातरम्’ गुलदस्ता और अजग गजब करतब
7 of 8
स्प्रिंग फेस्ट
- फोटो : अमर उजाला
वहीं एक गुलदस्ता ऐसा भी था, जिसका थीम भारतीय सेना की ताकत को सलाम करता दिखा। इन गुलदस्तों में गुरुकुल पंचकूला द्वारा राष्ट्रप्रेम और हमारी राष्ट्रीय ध्वज को इंगित करते वंदे मातरम् गुलदस्ते पर हर नजर ठहर गई। देखने वालों की नजर यकायक उस गेंदे के फूल पर भी रुकी, जिसमें एक बच्ची हाथ हिलाते दिख रही थी, आकर्षक डिजाइन में तैयार इस गुलदस्ते के नीचे कटाक्ष में लिखा था मां चाहिए, बहन चाहिए, पत्नी चाहिए फिर बेटी क्यों नहीं चाहिए?
स्प्रिंग फेस्ट: ‘वंदे मातरम्’ गुलदस्ता और अजग गजब करतब
8 of 8
स्प्रिंग फेस्ट
- फोटो : अमर उजाला
फेस्ट में गतका परफॉर्मेस के तहत लड़कियों ने भी युद्ध कौशल का जबरदस्त प्रस्तुति दी। निधि चौहान, कमला, गगनदीप कौर व रुपिंद्र कौर ने युद्ध कौशल के जरिए दर्शकों को दांतों तले अंगुलियां दबाने पर विवश कर दिया। इस पार्टी में चार वर्ष मंजोत ने भी तलवारबाजी करके खूब तालियां बटोरीं।