फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात लोगों के सुसाइड की कहानी: शाम 6.40 बजे पहुंचा परिवार, रात 10 बजे तक खड़ी रही कार; साली राखी ने खोला ये राज

Wed, 28 May 2025 02:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पंचकूला

सार

पंचकूला के सेक्टर-27 में जहर खाकर परिवार के सात लोगों की आत्महत्या का मामले की गुत्थी अभी अनसुलझी है। कारोबार में घाटा हो गया था। फाइनेंसर परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इसलिए कारोबारी ने अपने ही हाथों से परिवार खत्म कर दिया। वहीं, कारोबारी की साली ने बड़ा राज खोला है।
विज्ञापन
1 of 13
Panchkula suicide - फोटो : संवाद
पंचकूला के सेक्टर-27 में सोमवार की रात करीब 10.15 बजे सात लोगों के जहर खाकर आत्महत्या की घटना की गुत्थी अभी पूरी तरह से सुलझ नहीं पाई है। इस मामले की जांच पुलिस हत्या और सुसाइड दोनों ही एंगल से कर रही है। पुलिस को मौके से दो सुसाइड नोट मिले हैं। सूत्रों के अनुसार, सुसाइड नोट के मुताबिक फाइनेंसर लगातार कर्ज वापसी का दबाव बना रहे थे। परिवार को डराया-धमकाया जा रहा था। प्रवीन के पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी मिल रही थी। 

प्रवीन मित्तल के ससुर राकेश गुप्ता और पुलिस का कहना है कि करोड़ों का कर्ज होने से प्रवीन परेशान चल रहे थे। उन पर फाइनेंसरों का दबाव भी था, इसलिए परिवार के साथ आत्महत्या कर ली। 
 
विज्ञापन

2 of 13
डलिशा, कारोबारी प्रवीन और बेटा हार्दिक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
सुसाइड नोट की हैंड राइटिंग की जांच के लिए पुलिस ने फोरेंसिक लैब भेजा है। पुलिस उन फोन कॉल की भी जांच कर रही है, जो प्रवीन मित्तल को फाइनेंसरों की ओर की जा रही थी। सवाल यह उठता है कि शाम करीब 6.40 बजे ही परिवार जब सेक्टर-27 में पहुंच गया था। वहां लोगों के देखने से पहले ही तो जहर नहीं खा लिया था। 
 
विज्ञापन

3 of 13
रीना का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
जहर खाकर मरने वालों में प्रवीन मित्तल (42), उनकी पत्नी रीना (38), मां विमला (71), पिता देशराज (72), जुड़वां बेटियां ध्रुविका और डलिशा (11), बेटा हार्दिक (14) शामिल था। मूलरूप से हिसार के रहने वाले प्रवीन मित्तल का परिवार साल 2007-2008 में देहरादून से पंचकूला शिफ्ट हुआ था। 
 

4 of 13
ध्रुविका का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
यहां पहले प्रवीन मित्तल ने बैंक से लोन लेकर स्क्रैप की फैक्टरी लगाई, जिसमें करोड़ों का घाटा हो गया था। बैंक क्रप्ट होने के बाद प्रवीन ने देहरादून में फाइनेंसरों से कर्ज लेकर दूर एंड ट्रैवल का बिजनेस किया लेकिन वह भी नहीं चला। इसके बाद प्रवीन दोबारा पिंजौर शिफ्ट हो गए, लेकिन लगातार फाइनेंसरों के दबाव के बीच प्रवीन संकेतड़ी में 25 दिन पहले किराये पर मकान लेकर परिवार के साथ रहने आ गए थे। 
 
विज्ञापन

5 of 13
पंचकूला में सात लोगों की आत्महत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
भतीजे ने उठाया सवाल 
प्रवीन के भतीजे अंकित मित्तल ने कहा कि साल 2007 में चाचा के ऊपर बैंक का कर्ज था। उन्होंने इस तरह का फैसला नहीं लिया। अब तो कर्ज के चलते सुसाइड का सवाल ही नहीं पैदा होता। अंकित ने बताया कि 30 अप्रैल को उसके चाचा पूरे परिवार के साथ भाई की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली आए थे। पूरा परिवार काफी खुश था। चाचा ने डांस भी किया। 10 मई को चाचा से बात हुई थी। उनको देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा था, वह इतना बड़ा कदम उठा सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 13
प्रवीन के ससुर राकेश गुप्ता - फोटो : संवाद
ससुर ने कहा-एक करोड़ का लिया था कर्ज
प्रवीन के ससुर राकेश गुप्ता ने बताया कि प्रवीन हिसार के बरवाला का रहने वाला है। उसने बिजनेस के लिए करीब 10 साल पहले एक करोड़ रुपये का लोन लिया था। इसके बाद वह परिवार के साथ देहरादून चला गया। वहां उसने दूर एंड ट्रैवल्स का काम शुरू किया, लेकिन इसमें घाटा हो गया। प्रवीन और उसका परिवार 10 साल से मेरे संपर्क में नहीं था।
विज्ञापन

7 of 13
पंचकूला के सिविल अस्पताल के बाहर बैठे गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
वहीं उनकी साली राखी गुप्ता ने आरोप लगाया कि लगातार प्रवीन की मदद की गई लेकिन वह घाटे से उबर नहीं पाए और परिवार की हत्या कर खुद भी मौत को गले लगा लिया। 
 

8 of 13
पंचकूला में सात लोगों की आत्महत्या के बाद मौके पर पुलिस और अन्य - फोटो : संवाद
सुसाइड नोट में कहा-बुआ का लड़का करेगा अंतिम संस्कार 
अंकित ने बताया कि उसके पास रात को फोन आया था, उसके बाद वह सुबह 10 बजे पंचकूला पहुंच गया था। अंकित का कहना है कि उसे पुलिस का फोन आया था कि सुसाइड नोट में प्रवीन ने लिखा है कि मेरे परिवार के सभी सदस्यों की मौत के बाद अंतिम संस्कार उसके बुआ के लड़के संदीप अग्रवाल करेंगे। 

9 of 13
पंचकूला के सेक्टर 27 में खड़ी कार - फोटो : संवाद
पुलिस अब फाइनेंसरों की तलाश में जुटी
डीसीपी (क्राइम) अमित दहिया के मुताबिक प्रवीन के मोबाइल की जांच की जा रही है। उसके पास से मिले मोबाइल से अब फाइनेंसरों के नंबरों की जांच की जा रही है। इसमें जिन लोगों ने उससे बात की है, पुलिस उनसे भी पूछताछ करेगी। इसके साथ दूसरे पहलू भी देखे जा रहे हैं। 

 

10 of 13
कार में जांच करती टीम - फोटो : संवाद
दो सुसाइड नोट मिले हैं। एक कार के डैशबोर्ड पर और दूसरा बैग के अंदर मिला है। इनकी हैंडराइटिंग की जांच फोरेंसिक टीम कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह सुसाइड नोट किसने लिखा। नोट में प्रवीन मित्तल की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात लिखी है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक गाड़ी शाम 6.40 बजे से रात 10 बजे तक सेक्टर-27 के मकान 1204 के पीछे खाली प्लॉट में खड़ी थी। अमित दहिया, क्राइम एंड ट्रैफिक, डीसीपी, पंचकूला
 

11 of 13
शवों को ले जाते कर्मी - फोटो : संवाद
सीसीटीवी में परिवार
पंचकूला में सेक्टर-27 में सात लोगों के जहर खाकर आत्महत्या करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। मृतक परिवार की कार की लोकेशन मकान नंबर 1204 के पास खाली प्लॉट में शाम 6.40 से रात 10 बजे तक मिली है। चर्चा है कि परिवार सेक्टर-5 में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की श्री हनुमंत कथा सुनने के लिए गया था। 

पुलिस के अनुसार, धीरेंद्र शास्त्री की कथा के समय प्रवीन मित्तल का पूरा परिवार सेक्टर-27 के खाली में प्लॉट में जहर खाने से कार में बेसुध पड़ा था। कार खड़ी देखने के एक घंटे बाद आसपास के लोग खिड़की पर तौलिया टंगा पाया तो संदेह हुआ। 

 

12 of 13
परिवार के सदस्य को बचाने की कोशिश करते डॉक्टर - फोटो : संवाद
ड्राइविंग सीट पर प्रवीन मित्तल बैठा था। उसकी हालत भी ठीक नहीं थी। बाकी लोग पिछली सीट पर बेसुध पड़े थे। आसपास के लोगों ने प्रवीण से पूछा कि यहां आप क्या कर रहे हो तो प्रवीण ने जवाब दिया कि परिवार के साथ पंचकूला घूमने आया था। थकान होने पर सभी पिछली सीट पर सो रहे हैं। राणा नामक एक व्यक्ति ने पिछले सीट पर नजर दौड़ाई तो पाया कि सभी एक दूसरे पर उल्टी किए हुए थे। उनकी हालत ठीक नहीं थी। तुरंत आसपास के लोगों ने प्रवीन को पानी पिलाया। इसके बाद लोगों ने डायल-112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद पता चला कि सभी ने जहर खाया हुआ है।
 
विज्ञापन

13 of 13
घटनास्थल पर जांच करती टीम - फोटो : संवाद
फाइनेंसर के दबाव में परिवार ने की आत्महत्या 
पंचकूला के सेक्टर-27 में सोमवार की रात एक ही परिवार के सात लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक प्रवीन मित्तल के ससुर राकेश गुप्ता का कहना है कि करोड़ों का कर्ज होने के चलते वह परेशान थे। फाइनेंसर परिवार को जान से मारने की धमकी देते थे। पुलिस को दो सुसाइड नोट मिल हैं जिन्हें पुलिस ने फोरेंसिक लैब भेज दिया है। मृतकों में प्रवीन मित्तल (42), पत्नी रीना (38), मां विमला (71), पिता देशराज (72), जुड़वां बेटियां ध्रुविका व डलिशा (11) और बेटा हार्दिक (14) शामिल है। 

यह भी पढ़ें: पंचकूला में सात लोगों ने दी जान: कार में मिला कारोबारी का सुसाइड नोट, खुदकुशी की वजह के साथ ये बात भी लिखी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें