पंचकूला में एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस के बाहर हंगामा हुआ। कारोबारी की पत्नी रीना के पिता राकेश गुप्ता ने अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी मरी नहीं, जहर देकर हत्या की गई है। मैं मदद करता रहा, मेरे साथ धोखा हुआ है।
मेरी बेटी रीना मित्तल मरी नहीं, उसकी पति प्रवीन ने जहर देकर उसकी हत्या कर दी। इस तरह से मेरी बेटी की हत्या हो जाएगी और मैं कुछ नहीं कर पाऊंगा। ऐसा मैंने सपने में नहीं सोचा था। यह बात सेक्टर -6 सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर कहते हुए प्रवीन के ससुर राकेश गुप्ता फफक कर रो पड़े।
उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा अपने दामाद प्रवीन मित्तल की मदद की। इसके बाद भी उससे उन्हें धोखा मिला। उन्होंने उसे घर खरीद कर दिया। उसका बिजनेस स्टैबलिश करने के लिए देहरादून के लिए पैसे दिए। इसके बाद वह इसे सही तरीके से नहीं चला पाया और उसने मेरी बेटी सहित मेरे दो दोहती और एक दोहते की जहर देकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
2 of 11
प्रवीन के ससुर राकेश गुप्ता
- फोटो : संवाद
उन्होंने कहा कि मेरी इच्छा है कि मैं अपनी बेटी का दाह संस्कार करूं और उसके शव को किसी को हाथ नहीं लगाने दूं। इस बात को लेकर प्रवीन मित्तल अपनी बेटी के शव का अलग संस्कार की जिद पर अड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई। इस पर रिश्तेदारों और नातेदारों ने बीच बचाव कर मामला शांत कर दिया।
विज्ञापन
3 of 11
मनीमाजरा के श्मशान घाट में जलती चिताएं
- फोटो : संवाद
पिता ने अलग किया बेटी का अंतिम संस्कार
इसके बाद चंडीमंदिर थाना सहित अन्य थानों की पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। इस बीच बेटी के शव का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद रीना के पिता राकेश गुप्ता उसका शव लेकर मनीमाजरा श्मशान घाट चले गए और अलग अंतिम संस्कार किया।
4 of 11
Panchkula family suicide
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद मृतक प्रवीन मित्तल के फुफेरे भाई और परिजन अन्य लोगों के शव लेकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद उनका संस्कार किया गया। रीना के पिता राकेश गुप्ता हिमशिखा कॉलोनी पिंजौर में रहते हैं।
विज्ञापन
5 of 11
शवों को ले जाते कर्मचारी
- फोटो : संवाद
सात शवों का हुआ पोस्टमार्टम, बिसरा रिपोर्ट का इंतजार
हरियाणा के पंचकूला में सोमवार देर रात कर्ज से परेशान परिवार के सात लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। सेक्टर-27 में एक घर के खाली प्लॉट के बाहर खड़ी गाड़ी में ये लोग मृत पाए गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां एक व्यक्ति जिंदा मिला, जिसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
6 of 11
पंचकूला के सेक्टर 27 में खड़ी कार
- फोटो : संवाद
बिसरा रिपोर्ट आने के बाद होगा मौत का खुलासा
पंचकूला डीसीपी अमित दहिया ने बताया कि सभी शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह जहर खाने से मौत का मामला सामने आया है। सभी मृतकों का बिसरा करनाल स्थित मधुबन लैब भेजा गया है और जल्द ही इसकी रिपोर्ट भी आ जाएगी, जिससे मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
7 of 11
जहर खाने के बाद कारोबारी प्रवीन कार के पास बैठा
- फोटो : संवाद
एक करोड़ का लिया था कर्ज
प्रवीन के ससुर राकेश गुप्ता ने बताया कि प्रवीन हिसार के बरवाला का रहने वाला है। उसने बिजनेस के लिए करीब 10 साल पहले एक करोड़ रुपये का लोन लिया था। इसके बाद वह परिवार के साथ देहरादून चला गया। वहां उसने टूर एंड ट्रैवल्स का काम शुरू किया, लेकिन इसमें घाटा हो गया। प्रवीन और उसका परिवार 10 साल से मेरे संपर्क में नहीं था।
8 of 11
डलिशा, कारोबारी प्रवीन और बेटा हार्दिक का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
वहीं उनकी साली राखी गुप्ता ने आरोप लगाया कि लगातार प्रवीन की मदद की गई लेकिन वह घाटे से उबर नहीं पाए और परिवार की हत्या कर खुद भी मौत को गले लगा लिया।
9 of 11
पंचकूला में सात लोगों की आत्महत्या के बाद मौके पर पुलिस और अन्य
- फोटो : संवाद
पुलिस अब फाइनेंसरों की तलाश में जुटी
डीसीपी (क्राइम) अमित दहिया के मुताबिक प्रवीन के मोबाइल की जांच की जा रही है। उसके पास से मिले मोबाइल से अब फाइनेंसरों के नंबरों की जांच की जा रही है। इसमें जिन लोगों ने उससे बात की है, पुलिस उनसे भी पूछताछ करेगी। इसके साथ दूसरे पहलू भी देखे जा रहे हैं।
10 of 11
घटनास्थल पर जांच करती टीम
- फोटो : संवाद
दो सुसाइड नोट मिले हैं। एक कार के डैशबोर्ड पर और दूसरा बैग के अंदर मिला है। इनकी हैंडराइटिंग की जांच फोरेंसिक टीम कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह सुसाइड नोट किसने लिखा। नोट में प्रवीन मित्तल की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात लिखी है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक गाड़ी शाम 6.40 बजे से रात 10 बजे तक सेक्टर-27 के मकान 1204 के पीछे खाली प्लॉट में खड़ी थी। अमित दहिया, क्राइम एंड ट्रैफिक, डीसीपी, पंचकूला
परिवार के सदस्य को बचाने की कोशिश करते डॉक्टर
- फोटो : संवाद
फाइनेंसर के दबाव में परिवार ने की आत्महत्या
पंचकूला के सेक्टर-27 में सोमवार की रात एक ही परिवार के सात लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक प्रवीन मित्तल के ससुर राकेश गुप्ता का कहना है कि करोड़ों का कर्ज होने के चलते वह परेशान थे। फाइनेंसर परिवार को जान से मारने की धमकी देते थे। पुलिस को दो सुसाइड नोट मिल हैं जिन्हें पुलिस ने फोरेंसिक लैब भेज दिया है। मृतकों में प्रवीन मित्तल (42), पत्नी रीना (38), मां विमला (71), पिता देशराज (72), जुड़वां बेटियां ध्रुविका व डलिशा (11) और बेटा हार्दिक (14) शामिल है।