फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula Family Suicide: दो कमरों का घर और सात लोग... मकान मालिक को फोन पर ये बात कहकर निकला था परिवार

Wed, 28 May 2025 01:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पंचकूला

सार

कारोबारी प्रवीन मित्तल और उनका परिवार मकान मालिक से तीन दिन के लिए बाहर जाने की बात कह निकला था। मकान मालिक ने बताया कि परिवार बेहद शरीफ था, सकेतड़ी स्थित घर में फोरेंसिक टीम ने सैंपल लिया है।
विज्ञापन
1 of 10
इसी घर में रहता था परिवार - फोटो : संवाद
पंचकूला के सकेतड़ी में किराये के मकान में रहने वाले प्रवीन मित्तल व उनके पिता पूरे परिवार समेत सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे घर से निकल गए थे। यह परिवार सुबह से शाम तक कहां रहा, इसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने सकेतड़ी स्थित उनके मकान का खंगाला। पुलिस ने नमूने लेने के बाद घर को लॉक कर दिया है।

मकान मालिक मनीष ने बताया कि प्रवीन का सुबह फोन आया था। उन्होंने बताया कि वे लोग तीन दिन के लिए घूमने जा रहे हैं। अगले दिन मंगलवार की सुबह परिवार के जगह खाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली। उनके मुताबिक परिवार बेहद शरीफ था।
विज्ञापन

2 of 10
संकेतड़ी में इस मकान में रहता था प्रवीन का मकान - फोटो : संवाद
धूप से बचने के लिए कहा था शेड डलवा दो
मनीष ने बताया कि प्रवीन के पिता अक्सर पार्क में टहलने जाते थे। अभी कुछ दिन पहले उन्होंने कड़ी धूप के चलते छत पर शेड लगवाने के लिए कहा था। सारा सामान भी मंगवा लिया था। अब काम शुरू होना था लेकिन तब तक यह घटना हो गई।
 
विज्ञापन

3 of 10
डलिशा, कारोबारी प्रवीन और बेटा हार्दिक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
बच्चों के स्कूल शिक्षक बोले- नहीं दिखा था कोई तनाव
पंचकूला में एक ही परिवार के सात सदस्यों की सामूहिक आत्महत्या के मामले में अब बच्चों के स्कूलों से भावुक प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। सेक्टर-28 और सेक्टर-22 के सरकारी मॉडल स्कूलों के शिक्षकों ने मृतकों में शामिल बच्चों हार्दिक मित्तल, ध्रुविका व डलिशा मित्तल के बारे में अपनी अंतिम यादें साझा की हैं। इसमें उन्होंने बताया कि बच्चों या उनके माता-पिता में किसी भी तरह का तनाव नहीं दिखा था।

4 of 10
ध्रुविका का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
कभी कोई शिकायत नहीं आई, एक दिन भी गैर हाजिर नहीं रहा हार्दिक
सेक्टर-28 के सरकारी मॉडल स्कूल में 9वीं कक्षा के सी सेक्शन के इंचार्ज मुकेश ने बताया कि हार्दिक मित्तल का दाखिला उनके स्कूल में 28 अप्रैल को हुआ था। 28 अप्रैल से लेकर 22 मई तक हार्दिक स्कूल का छात्र रहा। मुकेश ने कहा कि कभी इसकी कोई शिकायत नहीं आई और एक दिन भी गैर हाजिर नहीं रहा। 

 
विज्ञापन

5 of 10
रीना का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
उन्होंने बताया कि दाखिले के समय बच्चों के माता-पिता से भी बात हुई थी, लेकिन वे किसी तरीके से तनाव में नहीं लगे। जब उनसे पूछा गया कि बच्चा पहले कहां था, तो उन्होंने बताया कि वह 38 के स्कूल में था और अब वे इधर शिफ्ट हो गए हैं, इसलिए बच्चे का दाखिला यहीं करवाया। स्कूल में सीट न होने के बावजूद भी हार्दिक को दाखिला दिया गया था।

 
विज्ञापन

6 of 10
पंचकूला में सात लोगों की आत्महत्या के बाद मौके पर पुलिस और अन्य - फोटो : संवाद
एक महीने तक वह स्कूल में रहा और उसने टेस्ट भी दिए। हार्दिक के माता-पिता 22 मई को पीटीएम (माता-पिता-शिक्षक बैठक) में भी स्कूल में आए थे। दो बार बच्चों के पिता से 15-15 मिनट बात हुई, लेकिन हर बार उनका व्यवहार अच्छा रहा।
विज्ञापन

7 of 10
पंचकूला के सेक्टर 27 में खड़ी कार - फोटो : संवाद
पढ़ने में अच्छी थीं दोनों बच्चियां, मैथ में अच्छे अंक
सेक्टर-22 के सरकारी मॉडल स्कूल में ध्रुविका और डलिशा मित्तल 6वीं कक्षा की छात्राएं थीं। वे भी एक महीने से ही स्कूल में आ रही थीं। शिक्षकों ने बताया कि दोनों बच्चियों का पिछला रिकॉर्ड बहुत अच्छा था और वे पढ़ने में अच्छी थीं।
 

8 of 10
घटनास्थल पर जांच करती टीम - फोटो : संवाद
उन्होंने कहा कि पूरे एक महीने में उनकी कोई भी गैर हाजिरी नहीं थी और उन्होंने यूनिट टेस्ट में भी अच्छे अंक हासिल किए थे, खासकर गणित विषय में दोनों के अच्छे अंक थे। शिक्षकों ने कहा कि उनके पिता भी 22 मई को स्कूल में आए थे और उन्होंने शिक्षकों से पूछा था कि बच्चियों का मन स्कूल में लग गया है या नहीं।
 

9 of 10
घटनास्थल पर जांच करती टीम - फोटो : संवाद
शिक्षकों ने बताया कि पिता को देखकर बिल्कुल भी नहीं लग रहा था कि वह किसी तनाव में हैं। उन्होंने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों बच्चियों का इस तरीके से चले जाना बहुत दुखद है।
विज्ञापन

10 of 10
परिवार के सदस्य को बचाने की कोशिश करते डॉक्टर - फोटो : संवाद
फाइनेंसर के दबाव में परिवार ने की आत्महत्या 
पंचकूला के सेक्टर-27 में सोमवार की रात एक ही परिवार के सात लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक प्रवीन मित्तल के ससुर राकेश गुप्ता का कहना है कि करोड़ों का कर्ज होने के चलते वह परेशान थे। फाइनेंसर परिवार को जान से मारने की धमकी देते थे। पुलिस को दो सुसाइड नोट मिल हैं जिन्हें पुलिस ने फोरेंसिक लैब भेज दिया है। मृतकों में प्रवीन मित्तल (42), पत्नी रीना (38), मां विमला (71), पिता देशराज (72), जुड़वां बेटियां ध्रुविका व डलिशा (11) और बेटा हार्दिक (14) शामिल है। 

यह भी पढ़ें: Panchkula Family Suicide: 'मेरी बेटी मरी नहीं... जहर देकर मारा, मेरे साथ धोखा हुआ', फफक पड़े कारोबारी के ससुर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें