फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका में सरकारी टीचर की आत्महत्या: सुसाइड नोट में पति पर लगाया बड़ा आरोप, लिखा-मैं अब और नहीं सह सकती

Wed, 24 Jun 2026 10:50 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, कालका

सार

अनिता हिमाचल प्रदेश के परवाणू में सरकारी अध्यापिका के पद पर कार्यरत थी और कालका की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किराये के मकान में रहती थी। उसका पति रघुबीर गुरुग्राम में नौकरी करता है।
विज्ञापन
1 of 5
कालका में सरकारी टीचर ने दी जान - फोटो : अमर उजाला
कालका की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 20 जून को एक सरकारी अध्यापिका ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अब इस मामले में बेहद चाैंकाने वाला खुलासा हुआ है।  
विज्ञापन

2 of 5
अनिता अपने पति के साथ - फोटो : फाइल
मृतका अनिता के सुसाइड नोट से पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। अनिता ने अपने पति पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। सुसाइड नोट के अनुसार, उसका पति अपनी महिला मित्र से उसके सामने ही स्पीकर ऑन करके बात करता था। अनिता के अनुसार, दोनों ने उसे बेहद प्रताड़ित किया।  

सुसाइड नोट की जांच के बाद पुलिस ने महिला के पति रघुवीर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रघुवीर गुरुग्राम में एक आईटी कंपनी में टीम लीडर है। 
विज्ञापन

3 of 5
मृतका का सुसाइड नोट - फोटो : संवाद
बताया गया कि पिछले एक-दो दिन से अनिता फोन नहीं उठा रही थी। इस पर पति ने बेटे को जानकारी दी। बाद में मृतका के भाई को सूचना मिलने पर वह कालका पहुंचा। घर का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण उसने सीढ़ी के सहारे कमरे में झांककर देखा तो अनिता पंखे से फंदे पर लटकी हुई मिली। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसडीएच कालका के शवगृह में रखवा दिया। वहीं सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।

4 of 5
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि कमरे से एक डायरी बरामद हुई है, जिसमें मृतका द्वारा लिखे गए कथित सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए पति और उसकी एक महिला मित्र का जिक्र किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि गत शनिवार को पति-पत्नी के बीच फोन पर कहासुनी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
पुलिस के अनुसार शव की स्थिति को देखकर अनुमान है कि महिला ने दो से तीन दिन पहले आत्महत्या की होगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें