फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच बाजार कत्ल, CCTV में कैद: चाबी निकालने की कोशिश, फिर कार से खींचा; थाने से 200 मीटर दूर व्यापारी की हत्या

Sat, 06 Jun 2026 01:39 PM IST
Sharukh Khan संवाद न्यूज एजेंसी, पिंजाैर

सार

पंचकूला के पिंजौर के मुख्य बाजार में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक कपड़ा व्यापारी की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। थाना पिंजौर से करीब 200 मीटर दूर हुई इस सनसनीखेज वारदात में कुछ युवकों ने स्कॉर्पियो में बैठे व्यापारी को जबरन बाहर निकालकर उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यापारी की अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
1 of 12
पिंजाैर में व्यापारी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
पंचकूला के पिंजौर के मुख्य बाजार में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक युवक की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। थाना पिंजौर से करीब 200 मीटर दूर कुछ युवकों ने स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठे व्यक्ति को जबरन बाहर निकालकर उस पर डंडों से हमला कर दिया। 



गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान शिव कॉलोनी निवासी 43 वर्षीय जीतेश मनोचा के रूप में हुई है। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

चाबी निकालने की कोशिश, फिर गाड़ी से बाहर खींचा
घटना शुक्रवार दोपहर करीब चार बजे की है। जानकारी के अनुसार जीतेश मनोचा अपने दोस्त मोहित के साथ शिवा कॉम्प्लेक्स के सामने खड़ी स्कॉर्पियो में बैठे थे। इसी दौरान पांच से सात युवक वहां पहुंचे और गाड़ी को चारों ओर से घेर लिया। 
 
विज्ञापन

2 of 12
बाजार में दिनदहाड़े कपड़ा व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या - फोटो : वीडियो ग्रैब
मृतक के दोस्त मोहित के अनुसार एक युवक ने गाड़ी का दरवाजा खोलकर चाबी निकालने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इसी बीच दूसरी ओर से आए अन्य युवकों ने जीतेश को जबरन गाड़ी से बाहर खींच लिया और उस पर डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। 

 
विज्ञापन

3 of 12
पिंजाैर में हत्या - फोटो : संवाद
हमला इतना अचानक और तेज था कि कुछ ही सेकंड में जीतेश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी थाना पिंजौर के सामने से होते हुए नालागढ़ रोड की ओर फरार हो गए।

4 of 12
जीतेश मनोचा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
हमले के बाद मोहित घायल जीतेश को लेकर पिंजौर के एक निजी अस्पताल पहुंचा। वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सरकारी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद उसे पिंजौर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन

5 of 12
पिंजाैर में हत्या - फोटो : संवाद
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में कुछ आरोपी मुंह पर कपड़ा बांधे दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावर पूरी योजना के साथ मौके पर पहुंचे थे और कुछ ही मिनटों में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

6 of 12
पिंजाैर में हत्या - फोटो : संवाद
पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलते ही पिंजौर थाना पुलिस, डिटेक्टिव स्टाफ और सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने घटनास्थल से विभिन्न साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की। सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया है।

 
विज्ञापन

7 of 12
पिंजाैर में हत्या - फोटो : संवाद
थाने से 200 मीटर दूर हत्या
पिंजौर के मुख्ये बाजार में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक कपड़ा व्यापारी की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। थाना पिंजौर से करीब 200 मीटर दूर हुई इस सनसनीखेज वारदात में कुछ युवकों ने स्कॉर्पियो में बैठे व्यापारी को जबरन बाहर निकालकर उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यापारी की अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान शिव कॉलोनी, पिंजौर निवासी 43 वर्षीय जितेश मनोचा के रूप में हुई है।

 

8 of 12
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के करीब तीन घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान खुशदीप सिंह, मनप्रीत सिंह, मनीष चौधरी निवासी पिंजौर तथा रोहित निवासी कालका के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मनप्रीत के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
 

9 of 12
जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्कॉर्पियो से खींचकर किया हमला
घटना शुक्रवार दोपहर करीब चार बजे की है। जानकारी के अनुसार जितेश मनोचा अपने दोस्त मोहित के साथ शिवा कॉम्प्लेक्स के सामने खड़ी स्कॉर्पियो में बैठे थे। इसी दौरान पांच से सात युवक वहां पहुंचे और गाड़ी को चारों ओर से घेर लिया। मोहित के अनुसार एक युवक ने गाड़ी का दरवाजा खोलकर चाबी निकालने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इसी बीच दूसरी ओर से आए अन्य युवकों ने जितेश को जबरन गाड़ी से बाहर खींच लिया और उस पर डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

10 of 12
पिंजाैर में हत्या - फोटो : संवाद
कुछ ही सेकंड में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी थाना पिंजौर के सामने से होते हुए नालागढ़ रोड की ओर फरार हो गए। हमले के बाद मोहित घायल जितेश को लेकर पिंजौर के एक निजी अस्पताल पहुंचा। वहां से उसे सरकारी अस्पताल रेफर किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जितेश की पिंजौर मुख्य बाजार में कपड़ों की दुकान थी।
 

11 of 12
पिंजाैर में हत्या - फोटो : संवाद
एक माह पुराना पार्किंग विवाद बना हत्या की वजह
डीसीपी अमरिंदर सिंह ने बताया कि करीब एक माह पहले जितेश मनोचा और उसके पिता का खुशदीप सिंह के साथ वाहन पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। उस झगड़े में खुशदीप को चोटें भी लगी थीं। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच थाने में समझौता हो गया था, लेकिन खुशदीप इस रंजिश को मन में रखे हुए था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इसी रंजिश के चलते खुशदीप ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमले की योजना बनाई और शुक्रवार को वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

12 of 12
पिंजाैर में हत्या - फोटो : संवाद
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में कुछ आरोपी मुंह पर कपड़ा बांधे दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंचे थे और कुछ ही मिनटों में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पिंजौर थाना पुलिस, डिटेक्टिव स्टाफ और सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की। मृतक के पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें