पलटी हुई क्रेन और गिरा हुआ जनरेटर
- फोटो : अमर उजाला
इन बिंदुओं पर होगी जांच
क्या जनरेटर क्रेन की निर्धारित क्षमता के भीतर था?
क्रेन और लिफ्टिंग उपकरणों का समय-समय पर निरीक्षण हुआ था या नहीं?
रस्सी, हुक, जंजीर और अन्य उपकरण सुरक्षित स्थिति में थे या नहीं?
जनरेटर को ऊपर पहुंचाने के लिए मानक प्रक्रिया अपनाई गई थी या नहीं?
कर्मचारियों को जनरेटर पर बैठाकर ले जाना नियमों के अनुरूप था या नहीं?
नीचे सुरक्षा घेरा बनाया गया था या नहीं?
मौके पर सुरक्षा अधिकारी या पर्यवेक्षक मौजूद था या नहीं?
कर्मचारियों को हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट और अन्य सुरक्षा उपकरण दिए गए थे या नहीं?
सीसीटीवी फुटेज में हादसे से पहले क्या स्थिति थी?
अभी मामले की जांच चल रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उचित कार्रवाई की जाएगी। -यशदीपसिंह, एसएचओ, सेक्टर-20 थाना पंचकूला।