थाने के बाहर आक्रोशित लोग
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों का आक्रोश और पुलिस का आश्वासन
घटना के बाद परिजनों ने बागपुर पुलिस चौकी का घेराव किया और करीब 15 घंटे तक प्रदर्शन किया। बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने चौकी के बाहर बैरिकेड लगाए। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों की पिटाई के कारण ही नीतीश मानसिक रूप से टूट गया और उसने यह कदम उठाया। रात करीब 11 बजे डीएसपी मनोज वर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने आश्वासन दिया कि 48 घंटे के भीतर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 25 मार्च की सुबह जब नागरिक अस्पताल, पलवल में नीतीश का पोस्टमार्टम हुआ, तो वहां 150 से अधिक लोग मौजूद थे। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया था।