पर्चियां फेंक कर भागता युवक
- फोटो : अमर उजाला
दिखा चूहे-बिल्ली का खेल
बोर्ड के उड़न दस्ता टीम ने नकल करते पकडे़ गए सात छात्रों के खिलाफ केस बनाए। पुलिस ने नकल फेंकने वाले काफी युवाओं को भी हिरासत में भी लिया, परंतु उसके बाद भी पेपर में खूब नकल चली। नकल फेंकने वाले युवक छतों, दीवारों पर चढ़कर नकल फेंकते रहे। जैसे ही पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए पहुंचती तो वे दीवारों व छतों को कूदकर भाग जाते और पुलिस के वहां से जाते ही फिर से नकल फेंकना शुरू कर देते। पेपर शुरू होने से खत्म होने तक पुलिस व नकल फेंकने वालों के बीच भागम-दौड़ लगी रही। इस दौरान कुछ युवाओं को भागते समय गिरने से चोटें भी आईं, लेकिन नकल फेंकने में हिम्मत नहीं हारी।