आइसोलेशन वार्ड, डॉक्टर रूम और आईसीयू बंद पड़े हो रहे खराब।
- फोटो : अमर उजाला
बंद पड़े हैं कोरोना काल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड और आईसीयू
जिला नागरिक अस्पताल में कोरोना काल के दौरान तैयार की गई सुविधाएं अब जर्जर हालत में पड़ी हैं। न तो इनकी मरम्मत करवाई गई और न ही इनका किसी अन्य स्वास्थ्य सेवा में उपयोग किया गया। साथ ही आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार नहीं है। अब ये संसाधन धीरे-धीरे खराब होकर जर्जर होते जा रहे हैं। 2021 में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के समय सरकार द्वारा तात्कालिक जरूरतों को देखते हुए करोड़ों रुपये की लागत से चार आइसोलेशन वार्ड, दो डॉक्टर कक्ष, एक आईसीयू वार्ड और एक ओपीडी रूम और ऑक्सीजन सपोर्ट यूनिट जैसी सुविधाएं तैयार करवाई गई थीं। इन पर सरकारी बजट से भारी भरकम खर्च किया गया था, लेकिन महामारी के बाद से ये सभी ढांचे लावारिस हालत में पड़े हैं। इसके अलावा जिला नागरिक अस्पताल के तीसरे तल पर स्थित मॉलीक्यूलर लैब बंद पड़ी है। इससे कोरोना के नए वैरियंट का पता लगाने के लिए आरटी पीसीआर जांच की सुविधा नहीं ही नहीं है।