फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neeraj Chopra Wedding: शादी में नीरज ने लिया सिर्फ एक रुपया... ससुराल में पहली बार खाने को मिले ये पकवान

Tue, 21 Jan 2025 12:18 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत/सोनीपत (हरियाणा)

सार

नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर की शादी हिमाचल प्रदेश के सोलन में कुमारहट्टी-नाहन नेशनल हाईवे-पांच पर गांधीग्राम के पास एक निजी रिसोर्ट में हुई है। इस शादी में वर और वधू पक्ष के परिवार के कुल 66 लोग ही शामिल हुए थे। विवाह की सभी रस्में 15 से 17 जनवरी के बीच ही हुईं।
विज्ञापन
1 of 6
हिमानी मोर और नीरज चोपड़ा - फोटो : फाइल/X @Neeraj_chopra1
ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने सोनीपत की हिमानी मोर से 16 जनवरी को सोलन में शादी की। शादी के तुरंत बाद दोनों अमेरिका चले गए हैं। उनके मई में भारत लौटने की संभावना है। परिवार का कहना है उनके लौटने पर ही प्रीतिभोज का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 6
नीरज चोपड़ा की शादी - फोटो : X @Neeraj_chopra1
शादी में लिया बस एक रुपया और गोला
नीरज ने शादी की रस्म के दौरान सगाई, लग्न व विदाई का एक रुपया व गोला ही लिया। दोनों परिवारों ने बिना किसी दहेज के शादी की है। नीरज चोपड़ा के चाचा भीम चोपड़ा ने बताया कि नीरज व हिमानी की शादी दोनों परिवारों की खुशी और रजामंदी से हुई है। 
विज्ञापन

3 of 6
नीरज चाेपड़ा की शादी - फोटो : X @Neeraj_chopra1
17 जनवरी को आए थे ससुराल
हिमानी के पिता चांदराम मोर ने बताया कि 16 जनवरी को शादी के बाद 17 जनवरी को नीरज-हिमानी गांव लड़सौली स्थित घर आए थे। यहां पर नीरज ने घी-बुरा के साथ ही चटनी व सब्जी से रोटी खाई थी। साथ ही घर से जाते हुए उन्होंने नीरज को 500 रुपये शगुन दिया था।

4 of 6
नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर - फोटो : फाइल
अमेरिका में जारी रखेंगे खेल की ट्रेनिंग
नीरज और हिमानी अमेरिका में ही अपने खेलों की ट्रेनिंग जारी रखेंगे। उनकी रिसेप्शन को लेकर परिवार ने प्लान बनाया है। वीआईपी और लोकल स्तर पर अलग से रिसेप्शन कार्यक्रम होंगे। विशिष्ट लोगों के लिए दिल्ली या चंडीगढ़ समेत किसी बड़े शहर में रिसेप्शन दिया जाएगा। इसके अलावा लोकल स्तर का रिसेप्शन शहर में किया जाएगा। वहीं, अपने अंतरराष्ट्रीय साथियों के साथ अमेरिका या अन्य किसी देश में पार्टी भी हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 6
नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर की शादी - फोटो : X @Neeraj_chopra1
रिजॉर्ट के कर्मचारियों-मेहमानों के जब्त रहे मोबाइल, सीसीटीवी को टेप लगा पूरी की रस्में
सूत्रों के मुताबिक शादी की अवधि के दौरान रिसोर्ट कर्मचारियों और आए मेहमानों के मोबाइल भी जमा करा लिए गए थे। यहीं नहीं सीसीटीवी पर भी टेप लगाकर वैवाहिक रस्मों को पूरा किया गया। विवाह के बाद वे तुरंत रिसोर्ट से चले गए। इसके बाद ही मोबाइल कर्मचारियों को दिए गए। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों को भी सख्त हिदायत थी कि कोई विवाह के बारे में नहीं बताएगा। इस कारण किसी को कानों-कान भनक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अपनी मेहंदी दिखातीं मीना मोर - फोटो : संवाद
एक दूसरे को आठ साल से जानते हैं नीरज और हिमानी
सभी रस्में हरियाणवी रीति-रिवाज से पूरी की गईं। हिमानी के पिता चांदराम मोर ने बताया कि शादी की बात काफी समय से चल रही थी। नीरज व हिमानी दोनों खिलाड़ी हैं और एक-दूसरे को आठ साल से जानते हैं। नीरज के पेरिस ओलंपिक की तैयारियों में व्यस्त होने के चलते शादी में कुछ समय लगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें