कुरुक्षेत्र में मां-बाप और पत्नी की हत्या के बाद खुदकुशी करने के मामले में पोस्टमार्टम में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी युवक ने पिता का गला काटा था। मां के सिर में भारी वस्तु से प्रहार किया था। पत्नी को जहर दिया। खुद ने भी जहर खाया था।
विज्ञापन
1 of 7
kurukshetra Family Murder And Suicide
- फोटो : अमर उजाला
कुरुक्षेत्र के यारा गांव में नैब सिंह के परिवार की एक साथ चिताएं जली तो सबकी आंखें नम हो गई। आसपास के कई गांव के लोग भी उनको अंतिम विदाई देने पहुंचे। इस दौरान गांव के सभी लोगों ने परिवार की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की। शाहाबाद कोर्ट के दोनों जज और विधायक रामकरण काला भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
उधर, हर किसी जुबां पर एक ही बात थी कि आखिर काले (दुष्यंत का नाम) ने इतना बड़ा कांड कैसे कर दिया। नैब सिंह का कुनबा भी एक ही बात कह रहा था कि सिर्फ एक बार काले ने उनसे जिक्र किया होता तो वे अपने परिवार को बचा लेते। ग्रामीणों के मुताबिक, चार दिन पहले ही पूरा कुनबा अंबाला में भांजी के भात में एकत्रित हुआ था। उस समय तक किसी को पता तक नहीं था कि दुष्यंत पैसे के लेनदेन को लेकर परेशान चल रहा है।
विज्ञापन
2 of 7
इसी घर में हुई वारदात
- फोटो : अमर उजाला
वहीं धर्मबीर ने अपने भाई नैब सिंह व भाभी अमृत कौर और चचेरे भाई साहिल ने भाई दुष्यंत व भाभी अमनप्रीत की चिता को मुखाग्नि दी। इससे पहले पुलिस ने दो चिकित्सकों के पैनल से चारों शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव जैसे ही गांव पहुंचे तो परिजनों और रिश्तेदारों में चीख-पुकार मच गई। इंग्लैंड से सुबह नैब सिंह की बेटी सोनम गांव पहुंची तो उसे अपने परिवार के चले जाने पर यकीन तक नहीं हुआ।
विज्ञापन
3 of 7
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पिता का गला काटा तो मां के सिर में मारी चोट
फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. गौरव ने बताया कि नैब सिंह के गले पर निशान थे। किसी तेजधार हथियार से उसका गला काटा गया था, जबकि अमृतकौर के सिर पर गहरी चोट थी। किसी वजनदार चीज से सिर पर हमला किया था। अमनप्रीत कौर को कोई जहरीला पदार्थ दिया था, जबकि दुष्यंत ने सल्फास निगलकर आत्महत्या की थी। पोस्टमार्टम के समय चारों की मौत को 24-36 घंटे बीत चुके थे। इन सभी की मौत सुबह सात और आठ बजे के बीच हुई होगी।
4 of 7
नैब सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
नैब का इकलौता वंश बचा
घटना में बचे नैब सिंह के पोते केशव का अस्पताल में उपचार चल रहा है। केशव को मामले की कोई जानकारी नहीं दी गई है। पूरा कुनबा केशव के सही सलामत घर पहुंचने की प्रार्थना कर रहा है। सबको विश्वास है कि केशव से नैब सिंह का वंश चलता रहेगा। नैब सिंह का इकलौता बेटा दुष्यंत था। आगे दुष्यंत के पास भी एक ही बेटा केशव है।
विज्ञापन
5 of 7
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
माता-पिता और पत्नी की हत्या के बाद युवक ने जहर खाकर दी जान
कुरुक्षेत्र के यारा गांव में रुपयों के लेन-देन से तंग आकर शाहाबाद कोर्ट में प्यादे के तौर पर कार्यरत कर्मी ने अपने माता-पिता और पत्नी की हत्या करने के बाद कोई जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। आरोपी ने अपने 13 साल के बेटे को भी कोई जहरीला पदार्थ खिला दिया लेकिन उसे बचा लिया गया। शाहाबाद के एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।
पुलिस ने नैब सिंह (55), उसकी पत्नी अमृत कौर (50), अमनप्रीत (35) और आरोपी दुष्यंत (38) का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
6 of 7
दुष्यंत की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
इसमें रुपयों के लेनदेन का जिक्र है। इस कारण दुष्यंत मानसिक रूप से परेशान था। मामले में पुलिस ने एक महिला सहित नौ लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस जांच के मुताबिक, दुष्यंत ने परिजनों को कोई नशीला पदार्थ खिला दिया और उनके बेहोश होने पर उसने अपने पिता का गला रेत कर हत्या कर दी।
इसके बाद मां अमृत कौर और पत्नी अमनप्रीत को मार दिया। इसके बाद आरोपी ने खुद भी जहरीला पदार्थ निगल लिया। आरोपी ने अपने बेटे को भी मारने की कोशिश की। आरोपी ने उसे भी जहरीला पदार्थ दिया था, मगर वह किसी तरह बच गया। उसका इलाज चल रहा है।
तंग करने वालों में दो पुलिसकर्मी, सोनीपत का परिवार
सुसाइड नोट के मुताबिक दुष्यंत को सोनीपत का रहने वाला परिवार पैसे के लेनदेन के लिए तंग कर रहा था। इसमें दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। उनसे तंग आकर दुष्यंत ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने साहिल की शिकायत पर कोमल, विक्रम, संदीप, चंद्रभान, सलिंद्र, धनपत सिंह, पुलिसकर्मी रोहित, शिव मुनि और मृतक दुष्यंत को नामजद किया है।