फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार आतंकी गिरफ्तार: तेलंगाना पुलिस करनाल पहुंचकर आतंकियों से करेगी पूछताछ, तीसरी बार विस्फोटक पदार्थ लेकर जा रहा था आतंकी गुरप्रीत

Fri, 06 May 2022 02:23 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, घरौंडा/करनाल (हरियाणा)

सार

एसपी गंगाराम पूनिया के अनुसार आतंकी गुरप्रीत ने पूछताछ में बताया कि इससे पहले भी वह दो बार विस्फोटक पदार्थ आतंकी हरविंदर रिंदा द्वारा बताई गई लोकेशन तक पहुंचा चुका है। 
विज्ञापन
1 of 5
करनाल में पकड़े गए चार संदिग्ध आतंकी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
हरियाणा के करनाल में गिरफ्तार चार आतंकियों से कई घंटे की पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि हरविंद्र सिंह रिंदा ने चारों आरोपियों से विस्फोटक सामग्री पहुंचाने के लिए डील की थी, लेकिन डील कितने में हुई थी, इसका पैसा आखिर इन तक पहुंचता कैसे है, यह खुलासा नहीं हुआ है। ये आतंकी इससे पहले भी दो बार सामग्री की डिलीवरी कर चुके हैं। 

एसपी गंगाराम पूनिया के अनुसार आतंकी गुरप्रीत ने पूछताछ में बताया कि इससे पहले भी वह दो बार विस्फोटक पदार्थ आतंकी हरविंदर रिंदा द्वारा बताई गई लोकेशन तक पहुंचा चुका है। इनमें एक बार वह महाराष्ट्र के नांदेड़ में विस्फोटक पदार्थ लेकर गया था, लेकिन उन्होंने यह खुलासा नहीं किया है कि यह डील कितने में हुई थी, आज तीसरी डील कितने भी हुई है। विस्फोटक सामग्री और हथियार पहुंचाने के लिए चारों को कितना रुपये मिल चुके हैं, कितने और मिलने हैं यह भी खुलासा नहीं किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक फोटो। - फोटो : istock
मोबाइल फोन खोलेंगे राज
गिरफ्तार चारों आतंकियों के पास छह मोबाइल मिले हैं। पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने बताया कि पूछताछ में जानकारी मिलने के बाद जब एक आरोपी का फोन चेक किया तो उसमें रिंदा द्वारा एप के जरिए आदिलाबाद की लोकेशन मौजूद है, जो आतंकियों की बातों की पुष्टि करती है। ये तो मोबाइल फोन से मिली एक जानकारी है, लेकिन यदि सभी छह फोन की कॉल डिटेल व अन्य डिटेल खंगाली जाएगी तो कई अन्य अहम जानकारियां हासिल होने की उम्मीद है। हालांकि अभी कुछ जानकारी मिलने की पुष्टि पुलिस ने नहीं की है। 
विज्ञापन

3 of 5
तेलंगाना पुलिस - फोटो : Social Media
तेलंगाना पुलिस भी करेगी जांच
सूत्रों का कहना है कि आतंकियों द्वारा विस्फोटक को तेलंगाना के आदिलाबाद ले जाए जाने की जानकारी मिलने के बाद तेलंगाना पुलिस में भी हड़कंप मचा है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार तेलंगाना आतंकियों के रडार पर है। यही कारण है कि करनाल में गिरफ्तारी के बाद तेलंगाना पुलिस को भी सूचना दी गई है। सूत्रों के अनुसार तेलंगाना पुलिस टीम भी गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ के लिए करनाल के लिए निकल चुकी है। तेलंगाना पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। 

4 of 5
हरविंदर सिंह रिंदा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नौ माह से आतंकी हरविंदर के संपर्क में था गुरप्रीत
एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि आतंकी गुरप्रीत पाकिस्तान में रह रहे पिछले नौ महीने से आतंकी हरविंदर के संपर्क में था। उसके कहने पर ही वह सारा काम करता था। इससे पहले भी उसके इशारे पर ही सामग्री की डिलीवरी की है, आज की भी डिलीवरी उसी के कहने पर होने जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मधुबन थाने में कार्रवाई करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दिन भर बंद रहा थाने का गेट, फरियादी लौटे
घरौंडा। सुबह चार बजे चार आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद जब लोगों को जानकारी हुई तो मधुबन थाना पुलिस का गेट ही बंद कर दिया। ये गेट पूरे दिन बंद रहा। जिससे कई फरियादी बिना शिकायत सुनाए वापस लौट गए। मधुबन घरौंडा क्षेत्र का महत्वपूर्ण थाना है। सुबह से आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया सहित कई पुलिस अफसरों ने थाने में डेरा डाल दिया। कई जांच एजेंसियों की टीमें भी दिन भर जांच पड़ताल में जुटी रही। पुलिस ने थाने का गेट सुबह ही बंद कर दिया था, जो देर शाम तक बंद रहा। यहां तक कि आतंकियों की गिरफ्तारी की कवरेज के लिए पहुंचे पत्रकारों को भी थाने के अंदर नहीं जाने दिया गया। इस कारण जो लोग फरियाद लेकर थाने पहुंचे, उन्हें भी गेट से ही निराश लौटना पड़ा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें