फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहेली बनी महक की मौत: पांच महीने पहले शादी, डेढ़ माह की गर्भवती; थी बहुत खुश; फिर पति ने क्यों काट डाला गला?

Mon, 16 Feb 2026 05:04 PM IST
विकास कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झज्जर

सार

महक की मौत फिलहाल एक पहेली बनी हुई है- एक ऐसी पहेली, जिसमें खुशहाल शादी, आने वाले बच्चे की खुशी और एक साजिशन रची गई झूठी कहानी सब एक साथ उलझे हुए हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है, लेकिन एक सवाल हर किसी के मन में है- जो पति अपनी पत्नी के साथ भविष्य के सपने बुन रहा था, वही उसके जीवन का अंत कैसे बन गया?
विज्ञापन
1 of 6
पति ने कार में काटा पत्नी का गला - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के झज्जर जिले के बादली इलाके में हुई एक दिल दहला देने वाली वारदात ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पांच महीने पहले ही शादी के बंधन में बंधी महक, जो डेढ़ माह की गर्भवती थी और अपने आने वाले बच्चे को लेकर बेहद उत्साहित थी, आखिर ऐसी कौन-सी सच्चाई की शिकार हो गई कि उसके ही पति ने उसका गला काट दिया?
विज्ञापन

2 of 6
महक और उसका पति अंशुल - फोटो : सोशल मीडिया
खुशहाल शादी… फिर अचानक मौत
महक की शादी करीब पांच महीने पहले हिसार के सेक्टर-33 निवासी अंशुल से हुई थी। परिवार के मुताबिक, दोनों के बीच कभी किसी बड़े मनमुटाव की बात सामने नहीं आई। महक गुरुग्राम में एचडीएफसी बैंक में कार्यरत थी, जबकि अंशुल वहीं सीए का काम करता था। शनिवार-रविवार की छुट्टी के बाद दोनों रविवार देर रात हिसार से गुरुग्राम लौट रहे थे। लेकिन यह सफर महक की जिंदगी का आखिरी सफर साबित हुआ।
विज्ञापन

3 of 6
पति ने अपनी पत्नी को उतारा मौत के घाट - फोटो : संवाद
‘लूट और हत्या’ की झूठी कहानी
अंशुल ने पुलिस को फोन कर बताया कि कुछ लुटेरों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया। डर के मारे वह कच्चे रास्ते पर गाड़ी ले गया, जहां लुटेरों ने गाड़ी खोलकर उसकी पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गए। पहली नजर में मामला लूट के दौरान हत्या का लगा, लेकिन जांच में कहानी उलझने लगी। गाड़ी का डैशबोर्ड टूटा मिला, जबकि घटनास्थल से कुछ दूरी पर ग्लव्स पड़े मिले। पुलिस को शक हुआ कि कहीं कहानी गढ़ी तो नहीं गई।

4 of 6
इस गाड़ी में पति-पत्नी जा रहे थे गुरुग्राम - फोटो : संवाद
ग्लव्स ने खोला राज
जांच में सामने आया कि महक की हत्या गाड़ी से उतारकर की गई। पुलिस सख्ती से पूछताछ पर अंशुल टूट गया। उसने कबूल किया कि उसने ग्लव्स पहनकर ही अपनी पत्नी का गला काटा और बाद में लूट की झूठी कहानी गढ़ दी। अब सबसे बड़ा सवाल यही है- जब सबकुछ सामान्य दिख रहा था, तो फिर हत्या क्यों?
विज्ञापन

5 of 6
महक की बहन श्रुति - फोटो : संवाद
परिवार के लिए असहनीय सदमा
महक की बहन श्रुति ने बताया कि कुछ दिन पहले ही महक ने गर्भवती होने की खुशखबरी दी थी। वह बेहद खुश थी और भविष्य को लेकर कई सपने संजो रही थी। परिवार को रविवार को भी उससे सामान्य बातचीत हुई थी। किसी को अंदेशा तक नहीं था कि कुछ ही घंटों में सब खत्म हो जाएगा। परिजनों का कहना है कि शादी को अभी पांच महीने ही हुए थे। रिश्ते में किसी तनाव की जानकारी कभी सामने नहीं आई। ऐसे में यह हत्या और भी रहस्यमयी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
महक का भाई, मां और बहन विलाप करते हुए - फोटो : संवाद
पुलिस के सामने कई सवाल
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर अंशुल ने ऐसा कदम क्यों उठाया?
क्या पति-पत्नी के बीच कोई अनदेखा विवाद था?
क्या गर्भावस्था को लेकर कोई दबाव या मतभेद था?
या फिर कोई और वजह, जो अब तक सामने नहीं आई?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें