फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटियन बाबा की कहानी: IIT मुंबई से पढ़े, कनाडा में की नौकरी, महाकुंभ 2025 के बाद दोस्ती, प्यार और फिर शादी

Tue, 07 Apr 2026 09:12 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, झज्जर

सार

प्रयागराज महाकुंभ में खूब सुर्खियों बटोरने वाले आईआईटियन बाबा अभय सिंह ने इंजीनियर युवती से शादी कर ली है। 2023 में घर छोड़ने के बाद पहली बार आईआईटियन बाबा घर आए। दूल्हा-दुल्हन संग भाभियों ने संटा-संटी की रस्में निभाईं। 
विज्ञापन
1 of 7
IITian Baba Abhay Singh - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रयागराज महाकुंभ में खूब सुर्खियों बटोरने वाले आईआईटियन बाबा अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर प्रतीका से शादी कर ली है। शादी करके पहली बार झज्जर स्थित घर पहुंचे बेटे-बहू की मां ने आरती उतारी। भाभियों ने देवर-देवरानी संग संटा-संटी की रस्में भी निभाई। 

बाबा अभी हिमाचल प्रदेश में सनातन यूनिवर्सिटी की स्थापना में जुटे हैं। सांसारिक मोह माया छोड़ आध्यात्म की राह पकड़ने वाले आईआईटियन बाबा ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के पास खनियारा स्थित अबंजर महादेव मंदिर में शिवरात्रि के दिन (बीती 15 फरवरी को) प्रेम विवाह किया था। 
विज्ञापन

2 of 7
आईआईटी बाबा अभय सिंह और उनकी पत्नी प्रीतिका - फोटो : संवाद
19 फरवरी को कोर्ट मैरिज भी कर ली थी। 2023 में घर छोड़ने वाले अभय सिंह पहली बार सोमवार को झज्जर तहसील में अपने बैंक खाते की केवाईसी अपडेट कराने पहुंचे। साथ में उनकी पत्नी प्रीतिका भी थीं। 

 
विज्ञापन

3 of 7
आईआईटी बाबा अभय सिंह झज्जर में - फोटो : संवाद
वे अपने पिता व बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान कर्ण सिंह के चैंबर में भी कुछ देर रुके। किसी जमाने में वे यहां बैठकर मामलों की ड्रॉफ्टिंग देखा करते थे। यहां से वे पैतृक घर पहुंचे। मां शीला देवी ने तिलक लगाकर आरती उतारी। बहू का गृह प्रवेश भी कराया। कुछ देर बाद दोनों पैतृक गांव सासरौली चले गए। वहां पारंपरिक पूजा की। 
 

4 of 7
इंजीनियर पत्नी के साथ आईआईटियन बाबा अभय सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिर, भाभियों के साथ संटा-संटी (पतली लकड़ी से मारने) की रस्म भी निभाई। तीन साल बाद शादी करके आए बेटे को देख माता-पिता और परिवार वाले फूले नहीं समाए। आईआईटियन बाबा ने बताया कि कर्नाटक के मंगलुरु की मूल निवासी प्रतीका भी पेशे से इंजीनियर हैं। 
वर्तमान में दोनों हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में रह रहे हैं। अभय ने बताया कि वे शादी करके काफी खुश हैं। फिलहाल, एक ऐसी सनातन यूनिवर्सिटी बनाने का प्रयास कर रहे हैं। घर छोड़ने के सवाल पर बोले, बड़े परिवार के लिए छोटा परिवार छोड़ना पड़ता है। फिलहाल, यूनिवर्सिटी के लिए ही वे सांसारिक चीजों से दूर हैं।

 
विज्ञापन

5 of 7
झज्जर के सासरौली गांव में रस्म अदा करते अभय व प्रतीका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महाकुंभ के बाद दोस्ती... प्यार और फिर शादी
प्रतीका ने बताया कि महाकुंभ में सुर्खियों के बाद ही वे अभय के संपर्क में आई थीं। सालभर पहले हुई यह मुलाकात दोस्ती से होते-होते प्यार और शादी के बंधन में तब्दील हो गई। बकौल प्रतीका, अभय का स्वभाव बेहद सरल और ईमानदार है। वे दोनों मिलकर सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में लगे हैं। जुलाई 2025 में दोनों ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया में शेयर किया था। इसके बाद ढेरों सवाल भी उठे जिनका दोनों ने जवाब भी दिया था। 


 
विज्ञापन

6 of 7
झज्जर के सासरौली गांव में रस्म अदा करते अभय व प्रतीका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आईआईटी मुंबई से पढ़े, कनाडा में की थी नौकरी 
दिल्ली में कोचिंग के बाद अभय ने 2008 में आईआईटी मुंबई में दाखिला पाया था। यहीं से एयरो स्पेस में बीटेक किया। फिर एमटेक करके कनाडा में हवाई जहाज बनाने वाली कंपनी में कई साल काम किया। वर्ष 2021 में कनाडा में लॉकडाउन हटा तो अभय घर लौटे और फोटोग्राफी करने लगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
झज्जर के सासरौली गांव में परिवार के साथ बाबा अभय और पत्नी प्रतीका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
2023 में परिवार से दूरी बना ली। 2025 में महाकुंभ से वह आईआईटीयन बाबा के नाम से मशहूर हो गए। महाकुंभ में अपने बयानों से काफी विवादों में भी घिरे। गुरु और सनातन विरोधी अभद्र टिप्पणियों के कारण उन्हें जूना अखाड़े ने 19 जनवरी 2025 को निष्कासित भी कर दिया था। जयपुर पुलिस ने उन्हें गांजा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। छूटने के बाद वह धर्मशाला चले गए और वहीं यूनिवर्सिटी बना रहे हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें