T20 World Cup 2026: भारत की जीत पर हरियाणा में जश्न, लोगों ने जमकर की आतिशबाजी
Sun, 08 Mar 2026 11:23 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर, फतेहाबाद, पानीपत
सार
भारत ने न्यूजीलैंड को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में हराकर खिताब जीत लिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा किया।
भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में दूसरी बार लगातार जीत हासिल की है। भारत की जीत पूरे देश समेत हरियाणा में जश्न का माहौल है। जैसे ही न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट गिरा तो क्रिकेट प्रेमी झूम उठे। पानीपत, झज्जर औऱ फतेहाबाद में लोगों ने जमकर जश्न मनाया।
विज्ञापन
2 of 7
बड़ी स्क्रिन पर मैच देखते लोग
- फोटो : संवाद
लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर खुशी मनाई। क्रिकेट प्रेमी शाम से ही भारत और न्यूजीलैंड का मैच देखने के लिए टीवी से सटे नजर आए।
विज्ञापन
3 of 7
लोगों ने जमकर जलाए पटाखे
- फोटो : संवाद
अभिषेक शर्मा ने जैसे ही आखिरी विकेट लिया तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लगातार दूसरी बार भारत विश्व कप विजेता बना है। व्यापार मंडल के प्रधान राकेश अरोड़ा ने कहा कि भारत एक बार फिर विश्व विजेता बना और एक नया रिकॉर्ड बना दिया।
4 of 7
पानीपत में जश्न मनाते लोग
- फोटो : संवाद
इससे पूरे भारतवश के लोगों में ख़ुशी की लहर है। शहर निवासी सतपाल सैनी ने कहा कि भारत की जीत पर 140 करोड़ लोग ख़ुशी हैं। वहीं बेरी साल्हावास, लडायन गांव में भी लोगों ने भारत की जीत पर ख़ुशी जताई।
विज्ञापन
5 of 7
जश्न मनाते लोग
- फोटो : संवाद
वहीं, फतेहाबाद के रतिया में भी क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर जश्न बनाया। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, दर्शकों का जोश बढ़ता गया और पूरा परिसर 'भारत माता की जय' के नारों से गूंज उठा। मैच का विश्लेषण करते हुए क्रिकेट प्रेमियों ने कहा कि भारत ने शुरुआत से ही न्यूजीलैंड पर दबाव बनाए रखा।
विज्ञापन
6 of 7
भारत की जीत पर जश्न मनाते लोग
- फोटो : संवाद
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा किया जिसमें संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की शानदार पारियों ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। वहीं, न्यूजीलैंड की बैटिंग के दौरान जैसे ही न्यूजीलैंड का विकेट गिरता क्रिकेट प्रेमी स्क्रीन के आगे आकर झूमने लगते। मैच देखने पहुंचे क्रिकेट प्रेमी अजय ठक्कर, रिकी मोंगा, केतन मेहता और कमल अरोड़ा ने टीम इंडिया के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि आज जिस तरह से भारत ने मैच खेला उससे मैच की शुरुआत से ही लग गया था कि भारत मैच जीतेगा खेल प्रेमी कमल अरोड़ा ने कहा कि आज भारत की जीत पर दीवाली जैसा त्योहार लग रहा है।
भारत ने न्यूजीलैंड को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में हराकर खिताब जीत लिया है। भारत के 255 रन के जवाब में न्यूजीलैंड 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 विश्वकप का खिताब जीता है। इससे पहले टीम 2007 में पहले संस्करण और 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब जीती थी। सूर्यकुमार यादव का भी नाम विश्व विजेता कप्तानों में शुमार हो गया है।