फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमाल के बाबा: शादी के बंधन में बंधकर चौंका गए आईआईटियन अभय, घरवालों से हमेशा के लिए बना ली थी दूरी, अचानक लौटे

Tue, 07 Apr 2026 03:14 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, झज्जर

सार

आईआईटियन बाबा शादी के बंधन में बंधकर चौंका गए। 2023 में मोह-माया के बंधन से मुक्त होकर घरवालों से हमेशा के लिए दूरी बना ली थी। बाबा के अचानक लौटने से परिवार के साथ ही ग्रामीण भी हैरान हैं।
विज्ञापन
1 of 8
IIT Abhay Singh - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आईआईटियन बाबा अभय सिंह सोमवार को इंजीनियर पत्नी के साथ घर लौटकर तमाम लोगों को चौंका गए। बेटे के सांसारिक पटरी पर लौट आने से मां-बाप और परिजन बेशक बेहद खुश हुए। हैरान गांव वाले हुए कि मोह-माया से दूर आध्यात्मिक दुनिया में रमे अभय अचानक बंधन में कैसे बंध गए?

देश की अति प्रतिष्ठित आईआईटी मुंबई से बीटेक करके अभय ने सपनों की बड़ी उड़ान भरी थी। कोरोना की भयावह आपदा में उन्हें घर की ऐसी याद सताई कि वे कनाडा की नौकरी हमेशा के लिए छोड़ आए। कठिन दौर में ऐसा दार्शनिक ज्ञान हो गया कि देश लौटकर नौकरी ही नहीं की। 
विज्ञापन

2 of 8
झज्जर के सासरौली गांव में परिवार के साथ बाबा अभय और पत्नी प्रतीका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ वक्त फोटोग्राफी की। फिर देशाटन पर निकलकर केरल घूम आए। कहीं चैन नहीं पाया तो काशी (वाराणसी) चले गए। 2023 में यहीं अपने गुरुजी से मिले और मोह-माया के बंधन से मुक्त मानकर घरवालों से हमेशा के लिए दूरी बना ली। 

 
विज्ञापन

3 of 8
इंजीनियर पत्नी के साथ आईआईटियन बाबा अभय सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उनका कभी हाल चाल तक न लिया। 2025 के प्रयागराज महाकुंभ में उनके क्रियाकलापों ने सुर्खियां पाईं तो घरवाले भी उनके नए रंग-रूप और सफर से वाकिफ हुए।

 

4 of 8
झज्जर के सासरौली गांव में रस्म अदा करते अभय व प्रतीका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों को यकीन नहीं था कि अभय कभी सांसारिक दुनिया में भी लौटेंगे। लेकिन, सोमवार को इंजीनियर पत्नी प्रीतिका के साथ पहुंचे तो घर में खुशियां लौट आईं। मां ने बेटे-बहू की मंगल आरती उतारी। 

 
विज्ञापन

5 of 8
झज्जर के सासरौली गांव में रस्म अदा करते अभय व प्रतीका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हंसी-ठिठोली के बीच शादी के बाद की रस्में भी हुईं। बाबा अपनी पत्नी के साथ हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला लौट गए हैं। वे यहीं पर सनातन धर्म पर शोध और अध्ययन के लिए एक यूनिवर्सिटी स्थापित करने का संकल्प लिए हुए हैं।

 
विज्ञापन

6 of 8
झज्जर के सासरौली गांव में परिवार के साथ बाबा अभय और पत्नी प्रतीका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इससे पहले, आईआईटियन बाबा ने बताया कि कर्नाटक के मंगलुरु की मूल निवासी प्रतीका भी पेशे से इंजीनियर हैं। वर्तमान में दोनों हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में रह रहे हैं। अभय ने बताया कि वे शादी करके काफी खुश हैं। 

 
विज्ञापन

7 of 8
आईआईटी बाबा अभय सिंह और उनकी पत्नी प्रीतिका - फोटो : संवाद
महाकुंभ के बाद दोस्ती... प्यार और फिर शादी
प्रतीका ने बताया कि महाकुंभ में सुर्खियों के बाद ही वे अभय के संपर्क में आई थीं। सालभर पहले हुई यह मुलाकात दोस्ती से होते-होते प्यार और शादी के बंधन में तब्दील हो गई। बकौल प्रतीका, अभय का स्वभाव बेहद सरल और ईमानदार है।



 
विज्ञापन

8 of 8
आईआईटीयन बाबा अभय सिंह पत्नी इंजीनियर प्रतीका के साथ। - फोटो : अमर उजाला
वे दोनों मिलकर सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में लगे हैं। जुलाई 2025 में दोनों ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया में शेयर किया था। इसके बाद ढेरों सवाल भी उठे जिनका दोनों ने जवाब भी दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें