फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नफे सिंह हत्याकांड: ट्रेन आने पर फाटक बंद हुआ, कार से चार हमलावर उतरे, ताबड़तोड़ फायरिंग की... पढ़ें घटनाक्रम

Sun, 25 Feb 2024 10:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
इनेला प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या। - फोटो : संवाद
इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी और उनके सहयोगी कार्यकर्ता की रविवार शाम को बहादुरगढ़ में ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। घटना में गोली लगने से उनके दो सहयोगी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

हमला रविवार की शाम सांखोल बहादुरगढ़ के साथ बराही रोड रेलवे फाटक के पास हुआ। बताया गया कि नफे सिंह अपने सहयोगियों के साथ कार में सवार होकर बराही गांव से लौट रहे थे। वह वहां एक परिवार के सामाजिक समारोह में भाग लेने गए थे।



सांखोल के निकट रेलवे फाटक पर अज्ञात हमलावरों ने गाड़ी में बैठे नफे सिंह राठी और उनके सहयोगियों पर गोलीबारी शुरू कर दी। नफे सिंह कार में आगे चालक के साथ वाली सीट पर बैठे थे। हमले से उनकी और उनके सहयोगी कार्यकर्ता गांव मांडोठी निवासी जयकिशन दलाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार चालक संजय और संजीत निवासी कबलाना गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर आई-20 कार में सवार होकर आए थे।
विज्ञापन

2 of 5
अस्पताल के बाहर खड़े लोग। - फोटो : संवाद
50 से ज्यादा गोलियां बरसाई गईं हैं। मौके पर गोलियों के 18 खोल मिल चुके हैं। गाड़ी पर भी 15 से ज्यादा गोलियों के निशान हैं। कार चालक संजय के हाथ और पैर में गोली लगी है। संजीत को भी शरीर के कई अंगों पर गोलियां मारी गई हैं। घायलों को शहर के ब्रह्मशक्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद
अस्पताल के निदेशक और सर्जन डॉ. मनीष शर्मा ने नफे सिंह राठी और जयकिशन की मौत होने की पुष्टि की है। प्रदेश इनेलो प्रमुख नफे सिंह राठी पर हुए हमले पर झज्जर के एसपी अर्पित जैन ने कहा, हमें फायरिंग की एक घटना की सूचना मिली। सीआईए और एसटीएफ की टीमें काम कर रही हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

4 of 5
अभय चौटाला के साथ नफे सिंह राठी। - फोटो : सोशल मीडिया
यूं रहा घटनाक्रम
1. बहादुरगढ़ के गांव बराही में रविवार शाम 4 बजे इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी एक रस्मक्रिया में गए थे और शाम 4:45 बजे बहादुरगढ़ लौट रहे थे।
2. करीब 5 बजे पैसेंजर गाड़ी बहादुरगढ़ से रोहतक की तरफ निकलनी थी, इसलिए फाटक बंद था। नफे सिंह की गाड़ी फाटक पर आकर रुकी।
3. गाड़ी रुकते ही पीछे से आई एक आई-20 कार से चार युवक उतरे। एक युवक गाड़ी के अंदर बैठा रहा। चारों ने कार सवार नफे सिंह राठी व उनके सहयोगियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। नफे सिंह अगली सीट पर बैठे थे उन्हें पांच से ज्यादा गोलियां लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार पर तोबड़तोड़ गोलियां बरसाई। - फोटो : संवाद
4. कार में सवार ड्राइवर, गनमैन और राठी के एक अन्य सहयोगी को भी कई गोलियां लगीं। इनमें नफे सिंह राठी और जयकिशन दलाल मौके पर ही निढाल हो गए।
5. सभी हताहतों को उसी गाड़ी से बहादुरगढ़ के ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल पहुंचाया गया।
6. सूचना मिलने पर पुलिस की टीमों ने घटनास्थल और अस्पताल में पहुंचकर मामले की जांच आरंभ की।
7. डॉक्टरों ने नफे सिंह राठी व जयकिशन दलाल को बचाने के लिए काफी देर तक सीपीआर दिया, लेकिन दोनों की जान नहीं बचाई जा सकी।
8. राठी पर हमले की खबर पूरे इलाके में फैल गई। अस्पताल के बाहर सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए।
9. झज्जर से पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन भी अस्पताल पहुंचे। इसके बाद नफे सिंह और जयकिशन दलाल को मृत घोषित कर दिया गया।
10. करीब 8 बजे इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव अभय सिंह चौटाला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने स्थिति के बारे में पीड़ित परिजनों व पुलिस अधिकारियों से बातचीत की और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें