फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब खुलेंगे पाकिस्तानी जासूस ज्योति के राज: NIA ने सात घंटे की पूछताछ, खंगाला जा रहा पहलगाम आतंकी हमले का लिंक

Tue, 20 May 2025 12:51 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हिसार

सार

एनआईए की टीम ज्योति मल्होत्रा के महज दो साल में तीन बार पाकिस्तान जाने, उस वक्त पहलगाम जाने जब आमतौर पर वहां पर्यटक नहीं आते और आतंकी हमले की टाइमिंग को जोड़कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
1 of 14
jyoti malhotra - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से सोमवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने करीब सात घंटे तक पूछताछ की। एजेंसी की टीम उससे पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े लिंक खंगालने की कोशिश कर रही है। इस संबंध में उससे कई सवाल किए। पहलगाम की घटना के दौरान वह कहां थी और जनवरी में पहलगाम जाने का क्या मकसद था। इस बारे में एजेंसी ने सवाल किए।
विज्ञापन

2 of 14
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
एनआईए की टीम ज्योति मल्होत्रा के महज दो साल में तीन बार पाकिस्तान जाने, उस वक्त पहलगाम जाने जब आमतौर पर वहां पर्यटक नहीं आते और आतंकी हमले की टाइमिंग को जोड़कर जांच कर रही है। सूत्रों ने बताया कि एनआईए कई पहलुओं से जांच कर रही है। ज्योति का 2024 में पाकिस्तान जाना, जनवरी 2025 में पहलगाम जाना, पाकिस्तान की साफ छवि दिखाने, वहां रह रहे हिंदुओं के प्रति सद्भावना के वीडियो बनाने, पहलगाम के वीडियो अपलोड करना जांच एजेंसी को अखर रहे हैं। ज्योति ने जनवरी में पहलगाम के अलावा गुलमर्ग, डल लेक, लद्दाख की पैंगॉन्ग झील के वीडियो भी बनाए हैं। इन वीडियो से पाकिस्तान में बैठे आतंकियों को किसी तरह की मदद मिली या नहीं। ये वीडियो अनजाने में बनाए गए या किसी के कहने पर, इन सब सवालों के जवाब एनआईए तलाश रही है। इसके साथ ही पुलिस ज्योति की लोकेशन भी लगातार बदल रही है। कभी उसे महिला थाना, कभी सिविल लाइन थाना तो कभी सीआईए में ले जाकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

3 of 14
Jyoti Malhotra - फोटो : facebook @TravelWithJo
देर रात घर लेकर पहुंची पुलिस
पुलिस की टीम रविवार देर रात ज्योति मल्होत्रा को लेकर उसके घर पहुंची। ज्योति को अपने कपड़े लेने के बाद वापस अपने साथ ले गई। पिता हरीश मल्होत्रा ने बताया कि पुलिस टीम में तीन महिला कर्मियों सहित पांच-छह लोग थे।

4 of 14
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
मोबाइल, लैपटॉप खंगाल रही
ज्योति के लैपटॉप, मोबाइल को जांच के लिए करनाल के मधुबन भेजा गया है। एफएसएल की टीम इनका डाटा खंगाल रही है। हिसार पुलिस को एफएसएल की रिपोर्ट का इंतजार है। इस रिपोर्ट से कई राज खुलने की संभावना है। पुलिस ने हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य हरकीरत को तो छोड़ दिया, लेकिन उसके मोबाइल की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

5 of 14
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
'किसी ने आतंकवादियों की मदद की है तो वह भारतीय नहीं'
पहलगाम आतंकी हमले के बाद ज्योति ने करीब दो मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। इसमें वह कह रही है कि किसी ने इन आतंकवादियों की मदद की है, तो वह भारतीय नहीं है। जो भी आतंकवादियों का साथ दे रहा है, वह बहुत गलत कर रहा है।
विज्ञापन

6 of 14
Jyoti Malhotra - फोटो : facebook @TravelWithJo
पिता बोले-ज्योति बेकसूर, पर उसका पाकिस्तान जाने का फैसला गलत था
ज्योति के पिता हरीश मल्होत्रा ने कहा कि मुसीबत के समय पड़ोस के लोगों ने भी हमारा साथ छोड़ दिया है। मेरी बेटी बेकसूर है। मैं बीमार पड़ गया हूं, कोई देखने तक नहीं आता। रोजाना दवा खा रहा हूं। मीडिया से बातचीत में कहा कि रविवार रात को पुलिस की एक गाड़ी में 5 पुलिसकर्मी ज्योति को लेकर घर आए थे। इनमें दो महिला पुलिसकर्मी थी। दोनों ज्योति को लेकर घर के अंदर गई। ज्योति ने बैग व अलमारी से अपने कपड़े निकाले और एक बैग में डाले। इसके बाद उसे फिर से पुलिस अपने साथ ले गई। हरीश मल्होत्रा ने कहा कि ज्योति ने मेरे से कोई बात तो नहीं की लेकिन उसके चेहरे के हाव भाव ठीक थे। वह डरी हुई नहीं थी। पुलिस ने ज्योति से मेरे को बात नहीं करने दी। उन्होंने कहा कि अभी हमने कोई वकील नहीं किया है। ज्योति लॉकडाउन से पहले दिल्ली में नौकरी करती थी। नौकरी छूटने के बाद छोटे भाई की पेंशन से ही घर खर्च चलाते थे।
विज्ञापन

7 of 14
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
'ज्योति को पाकिस्तान नहीं जाना चाहिए था'
एक सवाल के जवाब में हरीश मल्होत्रा ने कहा, ज्योति को पाकिस्तान नहीं जाना चाहिए था। उसका वहां जाने का फैसला गलत था। मुझे पता होता तो मैं कभी नहीं जाने देता। उसे पाकिस्तान के किसी व्यक्ति से संबंध ही नहीं रखना चाहिए था। मैं तो छोटे वाला फोन रखता हूं। वह क्या वीडियो बनाती थी मैंने नहीं देखा। वह पाकिस्तान के अलावा कहां-कहां गई इस बारे में मुझे नहीं पता।

8 of 14
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
कश्मीर में बनाए वीडियो का बारीकी से हो रहा परीक्षण
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से जुड़े वीडियो सामने आने के बाद जांच एजेंसियों का उस पर शक और गहराता जा रहा है। ज्योति से जुड़े तमाम किरदारों पर केंद्रीय व खुफिया जांच एजेंसियों की निगाहें हैं। ज्योति ने देश में सामरिक महत्व के कई हिस्सों में जाकर वीडियो बनाए। जांच एजेंसियां ज्योति के वीडियो खंगालकर उनमें नजर आ रहे लोगों तक पहुंचकर जासूसी के नेटवर्क की तह तक जाने के प्रयास में हैं। सूत्र बताते हैं कि ज्योति मल्होत्रा के कश्मीर में बनाए वीडियो की बारीकी से जांच की जा रही है।  हर उस वीडियो की जांच की जा रही है, जो लंबी अवधि के हैं। ज्योति के कई-कई वीडियो तो 20 से 25 मिनट तक के हैं। इनमें जम्मू-कश्मीर समेत कई स्थानों के विस्तृत विवरण भी हैं। आशंका जताई जा  रही है कि इन वीडियों से दहशतगर्दों को विभिन्न स्थानों को समझने में मदद मिली होगी। रोहतक के यात्री डॉक्टर नाम से ब्लॉग चलाने वाले नवांकुर चौधरी से भी पुलिस पूछताछ करेगी। हिसार पुलिस ज्योति से जुड़े कुरुक्षेत्र के हरकीरत से भी पूछताछ कर चुकी है।

9 of 14
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार - फोटो : Insta @TravelWithJo
पाकिस्तानी उच्चायोग में केक ले जाने वाले शख्स से साथ दिखी ज्योति
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। इसमें एक युवक दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग में केक लेकर पहुंचा था। ज्योति ने पहलगाम हमले से करीब एक माह पहले अपने यूट्यूब चैनल पर लाहौर की एक पार्टी का वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में ज्योति उसी शख्स के साथ नजर आ रही है। यह व्यक्ति पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत दानिश का साथी है। दानिश के जरिये ही ज्योति पाकिस्तान पहुंची और खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़कर भारत के बारे में संवेदनशील जानकारियां दुश्मन देश तक पहुंचाने लगीं।

10 of 14
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार - फोटो : Insta @TravelWithJo
केक लाने वाले व्यक्ति से दूतावास के बाहर खड़े मीडिया के लोगों ने पूछा, मगर वह कुछ नहीं बोला। उससे पूछा गया कि केक क्यों लाए हो, तो भी कोई जवाब नहीं दिया। कौन है और किसके लिए केक ले जा रहे हो, दूतावास के अंदर क्या कोई पार्टी चल रही है, इनमें से किसी सवाल का उसने जवाब नहीं दिया। वह चुपचाप इधर-उधर जाता रहा और बाद में दूतावास के अंदर चला गया। इस घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो गया था। इसी साल मार्च में ज्योति पाकिस्तान गई थी। पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान एंबेसी में काम करने वाले एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश को अवांछित व्यक्ति घोषित किया था। इसके बाद 13 मई को देश से निकाल दिया था।

11 of 14
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार - फोटो : Insta @TravelWithJo
वृंदावन के युवक के साथ भी संपर्क में थी ज्योति
ज्योति का वृंदावन से भी कनेक्शन सामने आया है। वह एक युवक से संपर्क में थी। इसकी जानकारी जुटाने के लिए सेना पुलिस भी रविवार को वृंदावन पहुंची। वृंदावन थाने के अपराध निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को मामले की जानकारी देने के बाद सेना पुलिस लौट गई। पुलिस युवक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। सेना पुलिस के अधिकारियों ने पुलिस को युवक का फोन नंबर भी दिया है।

यह भी पढ़ें: UP: जासूसी, धर्मांतरण और आतंकी फंडिंग.... पाकिस्तान कनेक्शन सामने आने के बाद एक बार फिर टांडा सुर्खियों में
 

12 of 14
Jyoti Malhotra - फोटो : facebook @TravelWithJo
ज्योति मल्होत्रा का इंस्टाग्राम अकाउंट बंद
हिसार की ज्योति मल्होत्रा का इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया गया है। ट्रैवल विद जो नामक इंस्टाग्राम अकाउंट को खोलने पर दिस पेज नॉट फाउंड का मैसेज आ रहा है। इंस्टाग्राम अकाउंट बंद होने के साथ ही अब ज्योति मल्होत्रा के यूट्यूब चैनल और फेसबुक अकाउंट  पर खतरा मंडरा रहा है। सुरक्षा जांच एजेंसियों को संदेह है की ज्योति मल्होत्रा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म चैनलों पर अपलोड किए गए वीडियो सुरक्षा की दृष्टि से सही नहीं है। इसी के चलते यह कदम उठाया गया है। 

13 of 14
Jyoti Malhotra - फोटो : facebook @TravelWithJo
मालूम हो ज्योति मल्होत्रा के ऊपर जासूसी का दाग लगते ही लोगों ने तेजी से ज्योति को गूगल पर सर्च करना शुरू कर दिया था। महज 24 घंटे में एक लाख से ज्यादा लोगों ने ज्योति मल्होत्रा को गूगल में सर्च किया। इसके अलावा उनके यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम के फॉलोअर भी तेजी से बढ़ने लगे लगे थे। यूट्यूब चैनल और अन्य मीडिया प्लेटफॉर्म्स को दुनिया भर में देखा जा सकता है।ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार करने की खबरें कई देशों में जा चुकी है। सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए अब ज्योति मल्होत्रा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म चैनलों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। 
विज्ञापन

14 of 14
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
ज्योति को मिलता था वीआईपी ट्रीटमेंट पुलिस देती थी सुरक्षा 
ज्योति तीन बार पाकिस्तान गई और वहां पर फिल्माए गए वीडियो में बिल्कुल भी नहीं लग रहा था की एक भारतीय लड़की पाकिस्तान में है।  ज्योति को पाकिस्तान में वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा था। साथ ही पाकिस्तान पुलिस की सुरक्षा भी मिलती थी। पाकिस्तान उच्चायोग की पार्टियों में शामिल होने से लेकर नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज के इंटरव्यू करने तक ज्योति कहीं भी असहज नजर नहीं आई। पाकिस्तान में जाते ही ज्योति के चेहरे  खुशी झलकने लगती थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें