पाकिस्तानी जासूस ज्योति मल्होत्रा गूगल पर ट्रेंड करने लगी है। हिसार की पाकिस्तानी जासूस ज्योति गूगल ट्रेंड्स में 24 घंटे से तीसरे स्थान पर चल रही है। यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर लगातार फॉलोअर्स बढ़ रहे हैं।
पाकिस्तानी जासूस होने का दाग लगने के बाद हिसार की ज्योति गूगल पर ट्रेंड करने लगी। 24 घंटे में 1 लाख से ज्यादा लोगों ने ज्योति को गूगल पर सर्च किया है। इतना ही नहीं ज्योति की गिरफ्तारी की खबर बाहर आने के बाद यूट्यूब पर 4 हजार तो इंस्टाग्राम पर 7 हजार फॉलोअर्स बढ़ गए हैं। यूट्यूब पर अब 3.81 लाख और इंस्टाग्राम पर 1.38 लाख फॉलोअर्स हो गए हैं।
फेसबुक पर भी ज्योति के फॉलोअर्स बढ़े हैं। बीते 24 घंटे से ज्योति मल्होत्रा गूगल ट्रेंड्स में तीसरे स्थान पर चल रही है। अफसोस कि बात ये है कि ये शोहरत किसी अच्छे काम के लिए नहीं बल्कि देश से गद्दारी करने के आरोप में मिली है।
मासूमियत और भोलेपन का दिखावा, बढ़ाए फॉलोअर्स
ज्योति के मासूम चेहरे और भोलेपन के पीछे क्या पनप रहा है, इसकी किसी को भनक भी नहीं थी। इसी बात का फायदा ज्योति ने सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए भी उठाया। वहीं, दूसरे वर्ग के फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ज्योति ने ग्लैमर्स कंटेट का इस्तेमाल किया।
रील और रियल जिंदगी का फर्क देख हैरान लोग
ज्योति सोशल मीडिया पर कुछ और नजर आती है तो असल जिंदगी की तस्वीर कुछ और ही है। जासूसी का मामला उजागर होने पर जब जांच घर तक पहुंची तो कई राज खुले। किसी ने नहीं सोचा था कि सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटी दिखने वाली ज्योति एक सामान्य घर से है और रिसेप्शनिस्ट की जॉब कर चुकी है। 58 गज के घर में बुजुर्ग पिता हरीश मल्होत्रा को छोड़कर ज्योति आलीशान जिंदगी जी रही थी। रील और रियल जिंदगी के फर्क के बारे में जानकर लोग हैरान हैं।
पहलगाम का टूर कर चुकी, कुंभ मेले में लगाई डुबकी
ज्योति ने जनवरी में पहलगाम का टूर भी किया था। इस दौरान कश्मीर की हर मुख्य जगह की वीडियो है। देश-विदेश में धार्मिक और मुख्य जगहों का टूर तो ज्योति कर ही चुकी, कुंभ के संगम में भी भगवा वस्त्र धारण कर डुबकी लगा चुकी है। 26 जनवरी, 15 अगस्त, चंद्रयान-2 की सफलता पर देशभक्ति के गीत लगा रील अपलोड की। ज्योति ने हर वो चीज़ की जिससे वो धार्मिक और देशभक्त लगे।
यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर ज्यादा सक्रिय, हाई क्वालिटी वीडियो
ज्योति के ट्रैवल विद जो नामक चैनल पर यूट्यूब पर 3.77 लाख और इंस्टाग्राम 1.31 लाख फॉलोअर्स हैं। फेसबुक के बजाय ज्योति यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर ज्यादा सक्रिय है। जिस तरह के वीडियो अपलोड किए गए हैं उन्हें फिल्माने और एडिटिंग में काफी खर्च आता है।
एक सामान्य घर से होने के बावजूद इस तरह के वीडियो बनाने के लिए ज्योति के पास बजट कहां से आया, ये भी जांच का विषय बना हुआ है। जबकि शानो-शौकत से जिंदगी जी रही ज्योति के पिता आज भी दयनीय स्थिति में हैं।
ट्रैवल विद जो नाम से यूट्यूब चैनल
ज्योति मल्होत्रा ने 22 अक्टूबर 2018 को अपना पासपोर्ट बनवाया था। इसके बाद भी वह जॉब करती रही। करीब तीन साल पहले ट्रैवल विद जो नाम से यूट्यूब चैनल बनाया और वीडियो बनाने लगी। शुरुआत में व्यूज ज्यादा नहीं आते थे। इसके चलते ट्रैवल ब्लॉगिंग करना शुरू कर दिया। इसी कड़ी में वह दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के एक कर्मचारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के संपर्क में आई और जासूसी करने के जाल में फंस गई।
8 of 11
पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी के साथ ज्योति
- फोटो : वीडियो ग्रैब
उसने दानिश का मोबाइल नंबर ले लिया। दोनों की बातें होने लगी। उसके बाद उसने दो बार पाकिस्तान की यात्रा की थी। आईबी के इनपुट के अनुसार, ज्योति दो बार दिल्ली से सिख जत्थे बंदी के साथ व एक बार अकेली करतारपुर साहिब गुरुद्वारा दर्शन करने पाकिस्तान जा चुकी है। दुबई, थाईलैंड, इंडोनेशिया, नेपाल, भूटान, चीन, पाकिस्तान व बांग्लादेश की भी यात्रा कर चुकी है।
लाखों में हैं ज्योति के फॉलोवर्स
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई हिसार निवासी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के यूट्यूब पर 3.77 लाख और इंस्टाग्राम पर 1.31 लाख फॉलोअर्स हैं। इसमें देश-विदेश के स्थानों पर यात्रा से जुड़े संस्मरण और स्थान विशेष की जानकारियां साझा की गई हैं।
ज्योति जिस भी देश में जाती है। वहां की खास जगहों और खाने और संस्कृति से जुड़ी वीडियो बनाती है और उन्हें अपलोड करती है। ज्योति की वीडियो में पाकिस्तान से जुड़े वीडियो भी हैं। इसके अलावा ज्योति ने हाल में ही हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैचों पर दर्शकों की प्रतिक्रिया वाले वीडियो भी बनाकर अपलोड किए थे।
ज्योति के पांच साथी भी गिरफ्तार
बता दें कि हिसार पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें यूटयूबर ज्योति मल्होत्रा तथा उसके पांच साथी शामिल हैं। ज्योति को हिसार के न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया गया है। ज्योति ट्रैवल विद जो नाम से अपना यू ट्यूब चैनल चलाती है।